Monday, September 15, 2008

सबको लुभाती पैसे की खनक

फिल्मों और पैसों का गहरा रिश्ता है आज समझते हैं हिन्दी फिल्मी गाने पैसों को कितनी अहमियत देते हैं.पैसा ओ पैसा ये हो मुसीबत न हो मुसीबत (क़र्ज़ )कुछ ऐसी ही कहानी है आज की दुनिया मैं पैसे की आज जिसके पास पैसा है वो और ज्यादा पाना चाहता है जिसके पास नहीं है वो भी पैसा पाना चाहता है मतलब “पैसा पैसा करती है ये दुनिया” (सलीमा ), लापरवाह फ़िल्म का ये गाना तो यही बताता है “पैसा जिसके पास है दुनिया उसकी दास है” . पैसे की माया अपरम्पार है शायद इसी दर्शन को काला बाज़ार फ़िल्म का यह गाना आगे बढाता है “ठन ठन की सुनो झंकार कि पैसा बोलता है” . पैसा सर चढ़ कर बोलता है गलोब्लिजेशन के इस दौर में हर आदमी पैसा कमाने के किसी मौके को चूकना नहीं चाहता है .पैसा इंसान की एक जरूरत है लेकिन आज के इस दौर में ऐसा लगता है कि पैसा इंसान की एक मात्र जरुरत है पैसे पाने की चाह में कहीं छूटती जा रही है रिश्तों की गरमी और अपनेपन का एहसास सब कुछ मशीनी होता जा रहा है कोई बीमार है देखने जाने की बजाय कुछ कम पैसे खर्च करके एस ऍम एस भेज दीजिये गेट वेल सून , काम हो गया शुभकामना संदेश भेजना हो तो इ मेल कर दीजिये. और कुछ जयादा पैसे हों तो तरह तरह के कार्ड तो मौजूद हैं मतलब सारा खेल पैसे का ही है, सही ही कहा गया है सफलता अपनी कीमत मांगती है अगर आगे बढ़ना है तो समय के साथ तो दौड़ना ही पढेगा नहीं तो हम पीछे छूट जायेंगे.तो परवाह किसे है रिश्तों की गर्मी और अपनेपन के एहसास की अब किसे याद आती है गरमी की उन रातों की जब पुरा घर छत पर सोता था कूलर और एसी के बगैर भी वो रातें कितनी ठंडी होती थीं या जाडे की नर्म दोपहर में नर्म धूप सेंकते हुए सुख दुःख बांटना और वो नर्म धूप किसी हीटर के बगैर भी कितनी गरमी देती थी. वो छत पर बैठकर यूँ ही तारों को देखना .
विकास तो खूब हुआ है समय और स्थान की दूरियां घटी है इन सब के बावजूद दिलों में दूरियां बढ़ी है एक दूसरे पर अविश्वास बढ़ा है पैसा तो खूब है ,चैन नहीं है . होली या दीपावली की तैयारी महीनो पहले से होती थी चिप्स या पापड़ बनाने का मामला हो या पटाखे की खरीददारी कोई बनावट नहीं थी लेकिन आज तो “पैसा फैंको तमाशा देखो” (दुश्मन ) सब कुछ रेडी मेड है चिप्स पापड़ से लेकर चोकलेट में तब्दील होती हुई मिठाइयों तक , लेकिन रिश्ते न तो रेडी मेड होते हैं और न ही बाज़ार में मिलते हैं रिश्ते तो बनते हैं प्यार की उर्जा ,त्याग समर्पण और अपनेपन के एहसास से रिश्ते तो ही मकान को घर बनते हैं आज मकान तो खूब बन रहे हैं लेकिन घर गायब होते जा रहे हैं. त्यौहार मनाने के लिए अब साल भर इंतज़ार करने की जरुरत नहीं जेब में पैसा हो तो हर दिन दसहरा है और रात दिवाली है लेकिन मनी मस्ती और मोबाइल ही जिन्दगी नहीं है आज पैसा पॉवर का पर्यायवाची बन गया है . विटामिन ऍम (मनी ) का अत्यधिक सेवन समाज के स्वास्थ्य में समस्या ला सकता है विटामिन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन अति किसी भी चीज की बुरी होती है ऐसे में पैसे की प्यास को नियंत्रित करना जरुरी है मनी को जीवन का एक मात्र मिशन बनाना मनुष्य के मन की संवेदनाओं को मार सकता है . ये समय की मांग है या किसी भी कीमत पर सफल होने की चाह ? तो रिश्तों को कारपोरेट करण होने से बचाइए और चलिए आज यूँ करें की किसी पुराने रिश्ते को जिन्दा किया जाए किसी परिचित दोस्त या रिश्तेदार के घर बगैर किसी काम के चला जाए और देखा जाए कि बगैर पैसे के भी दुनिया में काफी जुटाया जा सकता है .
निदा फाजली साहब की इन पंक्तियों के साथ आप से विदा लेता हूँ:
मुमकिन है सफर हो आसां अब साथ भी चल कर देखें
कुछ तुम भी बदल कर देखो , कुछ हम भी बदल कर देखें
आंखों में कोई चेहरा हो , हर गाम पे एक पहरा हो
जंगल से चलें बस्ती में दुनिया को संभल कर देखें
दो -चार कदम हर रास्ता पहले की तरह लगता है
शायद कोई मंज़र बदले कुछ दूर तो चल कर देखें
लेखक मीडिया एक्सपर्ट हैं
आई नेक्स्ट १५ सितम्बर 2008 को प्रकाशित


Thursday, August 28, 2008

हर आँख में एक सपना हो …..

आज बात शुरू करते हैं सपनों से सपने हर इंसान के जेहन की एक ऐसी वर्चुअल रिअलिटी है जो वास्तविक न होते हुए भी उसे वास्तविक लगती है लेकिन यथार्थ को बेहतर बनानने का रास्ता सपनों से ही हो कर जाता है शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने सपने नहीं देखे होंगे और जो सपने देखकर उनको सच करने की कोशिश करता है दुनिया उसे सफल मानती है . हिन्दी सिनेमा भी तो एक सपने की दुनिया का निर्माण करता है फिल्मों की कहानी और हर गीत के पीछे एक सपना ही तो होता है. इस दुनिया में शायद हर विचार के पीछे एक सपना ही होता है. फिल्मों ने सपने का प्रयोग कई गीतों में किया है जैसे मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू , तेरे मेरे सपने अब एक ही रंग हैं, एक न एक दिन ये कहानी बनेगी तू मेरे सपनों की रानी बनेगी, सपने सुहाने लड़कपन के मेरे नयनों में डोले बहार बन के, या फ़िर जैसे की सपने होते हैं सपने हैं सपने कब हुए अपने. वैसे सपनों की कहानी हमारे जीवन के साथ बढ़ती चली जाती है बचपन में दादा दादी नाना नानी की कहानियो से शुरू हो कर जीवन के अन्तिम समय तक चलती रहती है. बचपन में हम अच्छे खिलोनो का सपना देखते हैं तो जवानी में एक अच्छे जीवन साथी या एक बेहतर भविष्य का , चाँद तारे तोड़ लाऊं बस इतना सा ख्वाब है, और जीवन की शाम में हम उन सपनों का सपना देखते हैं जो हमने जवानी में देखे और उन्हें पूरा किया, सपने में देखा सपना, तो सपने देखने का ये सिलसिला पूरी उम्र चला करता है. लेकिन सही मायने में सपने देखने और उन्हें पूरा करने की उम्र तो जवानी ही है, क्योंकि तब तक आप जिन्दगी की हकीकत को समझ चुके होते हैं बचपने की नादानियों की जगह आप भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश में जुट जाते हैं और इस दौर के मालिक आप ख़ुद होते हैं और शायद इसीलिए हमारी फिल्मों के ज्यादातर किरदार युवाओं पर ही केंद्रित होते हैं क्योंकि युवाशक्ति ही वह शक्ति है जिसमें सपने देखने की ललक और उन्हें पूरा करने की ताकत होती है फिल्मों में दिखाया गया संसार भले ही काल्पनिक हो,कथानक और समस्या से निबटने का तरीका अवास्तविक हो लेकिन समाधान कहीं न कहीं वास्तविकता के आस पास होता है लगे रहो मुन्ना भाई” की गांधीगिरी इसका एक उदाहरण है “रंग दे बसंती” का कैडल मार्च भी हमें ये दिखाता है कि फिल्मों के समाधान वास्तविक जिन्दगी में काम कर सकते हैं सपने की ये कहानी भले ही आपको सपने जैसी लगे लेकिन विश्वास जानिए कि इस संसार में जो कुछ बेहतर हो रहा है उसके पीछे किसी का सपना जरूर है अगर हमने हवा में उड़ने का सपना न देखा होता तो शायद आज हम हवाई जहाज की यात्रा का आनंद नहीं ले रहे होते. मानव सभ्यता का विकास एक सपने का ही परिणाम है जो हमारे पूर्वजों ने देखा इसलिए सपने देखिये लेकिन ध्यान रहे सिर्फ़ सपने देखने से कुछ भी हासिल न होगा उन सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश कीजिये, और न कर पाइए तो तो उस सुंदर सपने को आने वाली पीढीयों के लिए छोड़ जाइये सपने जीवन का अभिन्न अंग हैं जो सिर्फ़ आपके हैं और जिन्हें आप से कोई नहीं छीन सकता है हम आज अगर बढे हैं तो कहीं न कहीं उसमे सपनों का योगदान जरूर है और उन सपनों को शुक्रिया कहने का सब से सुंदर तरीका है कि एक सुंदर सा सपना देखा जाए, हिन्दी फिल्में भी हमें सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं लेकिन सपने सिर्फ़ सपने देखने के लिए नहीं बल्कि अपने आस पास की दुनिया को बेहतर बनाने के लिए देखिये .
मुझे वीरेन डंगवाल जी की कुछ पंक्तियाँ याद आ रही है
मैं तसली झूठ मूठ की नहीं देता
हर सपने के पीछे एक सच्चाई होती है
हर कठिनाई कुछ न कुछ राह दिखा ही देती है
जब चल कर आए हैं इतने लाख वर्ष तो
आगे भी चल कर जायेंगे
आयेंगे आयेंगे
उजले दिन जरूर जायेंगे
आप सब से इस उम्मीद के साथ विदा लेता हूँ की इस दुनिया को बेहतर बनाने का आप सब जरूर एक सपना देखेंगे
आएये देखते हैं एक सुंदर सा सपना
आई नेक्स्ट में २८ अगस्त को प्रकाशित

Friday, August 8, 2008

मेरे घर आना जिन्दगी

जिन्दगी का सफर है ये कैसा सफर कोई समझा नहीं कोई जाना नहीं .ऐसी ही है जिन्दगी इसको समझने की कोशिश तो बहुत से दार्शनिकों , चिंतकों ने की लेकिन जीवन चलने का नाम चलते रहो सुबह शाम , वास्तव में जिन्दगी तो चलने का ही नाम है और ये बात कितनी आसानी से एक फिल्मी गाने ने हमें समझा दी.हिन्दी फिल्मों के गाने यूँ तो पुरे देश में सुने और सराहे जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन गानों को गंभीरता से नहीं लेते .हिन्दी फिल्मों के गानों की एक अलग दुनिया है. और इस रंग बिरंगी दुनिया में जिन्दगी के लाखों रंग हैं सामान्य जन (Masses) को समझाने की बात आती है तो जो काम ये फिल्मं गाने कर सकते हैं वो बड़े से बड़ा साहित्यकार भी नहीं कर सकता. और अगर प्रशन जिन्दगी को समझने का हो तो काम और भी मुश्किल हो जाता है लेकिन गाने कितनी आसानी से जिन्दगी की दुश्वारियों , परेशानियों , अच्छाइयों को हमारे सामने लाते हैं .अब अगर लोगों के मिलने बिछड़ने की बात करें तो जिन्दगी के सफर में बिछड़ जाते हैं जो मुकाम वो फ़िर नहीं आते (आप की कसम), जिन्दगी की पहेली को उलझाता सुलझाता आनंद फ़िल्म का ये गाना जिन्दगी कैसी है पहेली हाय .हिन्दी फिल्मों के गानों में जिन्दगी के दर्शन को बहुत करीब से समझने की कोशिश की गयी है .जिन्दगी का टाइम अनिश्चित है इसलियी ज़मीर फ़िल्म के इस गाने में कहा गया है जिन्दगी हसने गाने के लिए है पल दो पल और इसी दर्शन को आगे बढाता अंदाज़ फ़िल्म का ये गाना जिन्दगी एक सफर है सुहाना यहाँ कल क्या हो किसने जाना और जिन्दगी की सबसे बड़ी पहेली यही है की कल क्या होगा कल जो होना है फ़िर उसके लिए आज ही से क्यों परेशां हुआ जाए, लेकिन जिन्दगी खूबसूरत तो तभी होती है जब कोई साथी जिन्दगी में हो और शायद अनारकली फ़िल्म का ये गीत कहता है जिन्दगी प्यार की दो चार घड़ी होती है. साजन फ़िल्म के इस गाने में गीतकार अपने चरम पर है सांसों की जरुरत है जैसे जिन्दगी के लिए एक सनम चाहिए आशिकी के लिए प्यार की इसी ताकत का एहसास करता क्रांति फ़िल्म का ये गाना कि जिन्दगी की न टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी .लेकिन जिन्दगी सीधी सपाट नहीं होती है और इसकी कई रंग होती हैं इसीको समझने की कोशिश करता आदमी और इंसान फ़िल्म का गाना जिन्दगी के रंग कई रे ओ साथी रे हम कई आयामों से जिन्दगी को समझने की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन फ़िर भी सत्यकाम फ़िल्म के इस गाने की तरह जिन्दगी है क्या बोलो जिन्दगी है क्या , यह तो एक व्यक्ति के द्रष्टिकोण के ऊपर निर्भर करता है.जिन्दगी में हमें जो मिला है या तो उससे संतुष्ट हो जाएँ या जिन्दगी को बेहतर बनांने की कोशिश करते रहें क्योंकि जिन्दगी रुकती नहीं किसी के लिए चलता रहे इंसान मुनासिब है जिन्दगी के लिए, मुझे समाधि फ़िल्म का एक गाना याद आ रहा है ये जिन्दगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा दोस्तों जिन्दगी तो एक ही है हाँ उसके रंग अलग अलग हैं और अगर जिन्दगी में उतार चढाव न हों तो जिन्दगी बेरंगी हो जायेगी ,फैसला हमें करना है हम अपने जीवन को शिकायत करते और दूसरों के बदलने के इंतज़ार में ख़तम कर दें या उस जिन्दगी को जो हमें मिली है बेहतर बनाने की कोशिश करें किस्सा छोटा सा है फलसफा बड़ा जो सफर प्यार से कट जाए वो प्यारा है सफर नहीं तो मुश्किलों के दौर का मारा है सफर अगली बार जब आप कोई प्यारा सा फिल्मी गाना सुने तो जरुर उसके माध्यम से जिन्दगी को समझने की कोशिश कीजियेगा. सीता और गीता फ़िल्म का गाना है जिन्दगी है खेल कोई पास कोई फ़ेल तो जिन्दगी के इस खेल को खेल की भावना से खेलिए और विरोधियों का दिल जीतने की कोशिश कीजिये क्योंके कोशिशें ही कामयाब होती है. जिन्दगी को बेबसी मत बनने दीजिये जिन्दगी को समझने का सिलसिला दूरियां फ़िल्म के इस गीत के माध्यम से ख़त्म करता हूँ जिन्दगी मेरे घर आना जिन्दगी .
जल्दी ही मुलाकात होगी
आई नेक्स्ट में ९ अगस्त 2008 को प्रकाशित

Wednesday, August 6, 2008

कुछ नमूने मेरी रचनाओं के



http://pressinstitute.org/U_Images/Vidh92.pdf
http://pressinstitute.org/U_Images/Vidh74.pdf

http://www.upkram.org/emagzine.php?pg=59


http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2007/10/071003_lucknow_bca.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2007/04/070424_workshop_lucknow.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/01/080110_lucknow_blind.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/02/080220_lady_electrician.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/04/080428_parul_boat.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/08/080804_preeti_album_lucknow.shtml
https://www.bbc.com/hindi/india/2010/04/100427_kisan_robotp_awa.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/07/090730_lucknow_watch_skj.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/10/091018_saudi_jail_adas.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/11/091129_dalit_mortuary_adas.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2010/02/100222_music_punishment_mb.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2010/02/100228_holi_songs_sz.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2010/04/100427_kisan_robotp_awa.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2010/07/100724_mango_wine_dps.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2010/12/101224_waiter_doctor_ak.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2011/03/110308_cycle_english_va.shtml


http://www.dw-world.de/dw/article/0,,5242012,00.html
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2011/08/110824_mobile_news_ms.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/04/120414_dargarh_cigarette_ac.shtml
https://www.bbc.com/hindi/india-50559035



http://www.ichowk.in/culture/leh-is-flooded-with-labourers-from-bihar/story/1/774.html
http://www.ichowk.in/cinema/mentality-of-caste-system-is-deep-rooted-in-bollywood-too/story/1/1274.html
http://www.ichowk.in/culture/leh-3-idiots-jab-tak-hai-jaan-cinema-hall-district-administration-school-laddakh/story/1/912.html

http://www.khabarnonstop.com/2017/01/10/do-not-underestimate-women-power/

http://www.thelallantop.com/jhamajham/kitchen-utensils-from-the-era-of-your-grandparents-their-pictures-and-names-and-their-uses/

Friday, July 18, 2008

दर्द से रिश्ता बनाती फिल्में

मेरे जैसी पीढी के लोगों को बचपने से एक बात मुगली घुट्टी की तरह पिलाई गयी है कि फिल्में देखना बुरी बात है फ़िल्म देखने से आप बिगड़ जायेंगे . फिल्में कोरी फंतासी दिखाती हैं और रियलिटी से उनका कोई सीधा सम्बन्ध नहीं होता. फिल्मों के कथानक चाहे जितने ही काल्पनिक क्यों न हों वे समय और समाज से कटे हुए नहीं रह सकते सिनेमा ने हमेशा समाज को आइना दिखाया है, और बताया है सिनेमा सिर्फ़ मनोरंजन नहीं अपितु एक संसार है जो जीवन के हर एक भाग को छूता ही नहीं बल्कि प्रभावित भी करता है .उनका प्रस्तुतीकरण भले ही काल्पनिक हो लेकिन प्रॉब्लम अपने टाइम की ही होती हैं जैसे लोगों को फिल्में देखने का रोग होता है वैसे ही हिन्दी फिल्मों ने समय समय पर विभिन्न रोगों को कहानी का आधार बनाया है और दर्शकों को बताने की कोशिश की है की ये रोग क्या हैं ?भले ही ये बात आपको आश्चर्य जनक लगे लेकिन फिल्में समय से निरपेक्ष नहीं रह सकती जो भी समाज में है वो फिल्में जरूर दिखाती है.बात शुरू करते हैं १९५३ में बनी फ़िल्म आह से, उस वक़्त तपेदिक या टीबी एक लाइलाज रोग था नायक राजकपूर टीबी का शिकार होता है लेकिन नायिका नर्गिस तमाम सामाजिक प्रतिरोधों के बावजूद नायक का साथ देने का फ़ैसला करती है .खामोशी फ़िल्म मानसिक रोग की समस्या को दिखाती है .हिन्दी सिनेमा के इतिहास मे जिस रोग को सबसे ज्यादा बार दिखाया गया है वह है कैंसर आनंद ,सफर , मिली दर्द का रिश्ता ,वक्त रेस अगेंस्ट टाइम सभी फिल्मों के कथानक का आधार कैंसर ही था कमजोर ह्रदय की बीमारी पर मशहूर फ़िल्म कल हो न हो या यादाश्त जाने की बीमारी पर बनी फ़िल्म सदमा में श्रीदेवी और कमल हसन के भाव प्रवण अभिनय को कौन भूल सकता है जल्दी ही प्रर्दशित हुई फ़िल्म तारे जमीन पर दिस्क्लेसिया बीमारी की प्रॉब्लम से जूझ रहे पेरेंट्स के लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आयी है इसी कड़ी में स्जोफ्रिनिया रोग पर आधारित फ़िल्म यु मी और हम का नाम लिया जा सकता है . अंधेपॅन की समस्या रोग है या विकलांगता यह बहस का विषय हो सकता है लेकिन हमारे फिल्मकारों ने इस समस्या को बड़े ही सार्थक तरीके से सिनेमा के परदे पर उतारा है.
अंधेपन की समस्या पर बनी फिल्मों में दोस्ती , मेरे जीवन साथी , जुर्माना, स्पर्श, ब्लैक , आँखें (नयी ), परवरिश आदि. प्रमुख हैं . ऐड्स रोग पर बनी फ़िल्म फ़िर मिलेंगे और माय ब्रदर निखिल ने जिस तरह रोग के बारे में दर्शकों को जागरूक किया है वो सराहनीय है . अगर इन फिल्मों के टाइम पीरिअड पर गौर करें तो साफ पता चलेगा की जिस टाइम पर समाज जिस रोग का जायदा शिकार हो रहा था फिल्मों की कहानियो में वैसे ही रोग शामिल हो रहे थे . फिल्मों में रोगी का चित्रण वास्तविक रोगियों में एक आशा का संचार करता है जो किसी भी गंभीर रोग से पीडित व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी है उसे जीने की शक्ति और सकरात्मक उर्जा मिलती है. यानि लिव लाइफ किंग साइज़ हिन्दी फिल्मों का एक मशहूर डायलोग है इसे दवा की नहीं दुवा की जरुरत है ऐसी फिल्में वाकई रोगियों के लिए दुवा का काम करती है. ये फिल्मों का रोग है या रोग पर बनती फिल्में इसका आंकलन किया जाना बाकी है लेकिन जो लोग हिन्दी फिल्मों को निम्न स्तर का मानते हैं उनेह यह समझना जरुरी है की फिल्में पैसा कमाने का जरिए हो सकती हैं लेकिन फिल्मकारों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का एहसास है और जिसका रिफ्लेक्शन इन रोगों पर बनी फिल्मों में दीखता है .हमें यह नहीं भूलना चाहिए की भारत एक बड़ी जनसख्या वाला देश है जहाँ स्वास्थय जागरूकता के नाम पर सरकार ने भले ही अरबों खर्च कर दिए हों लेकिन अभी भी पल्स पोलियो जागरूकता अभियान के लिए अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान और आमिर खान जैसे फिल्मी सितारों की मदद लेनी पड़ती है . ये एक्साम्पल है आम जनता का फिल्मों पर भरोसे का हर मीडिया की तरह फ़िल्म मीडिया की भी अपनी सीमायें हैं जिसमे व्यवसाय भी एक बड़ा करक है लेकिन रोगों पर बनने वाली फिल्मों की कम संख्या के लिए हम फिल्मकारों को दोष नहीं दे सकते हैल्थ आज भी एक आम आदमी की प्राथमिकता में बहुत नीचे है और शायद यही कारण है कि रोगों और रोगियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी फिल्में कम बनती हैं. इसके बावजूद रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने में फिल्मों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है.
१८ जुलाई 2008 को आई नेक्स्ट में प्रकाशित

Wednesday, July 2, 2008

समझ से सब संभव है

भारत में महिलाओं की स्थिति की बात की जाती है तो तुंरत उन्हें देवी का रूप मानकर एक आइडियल इमेज में बाँध दिया जाता है आदर्श माता , आदर्श पत्नी ,आदर्श बहू और न जाने क्या क्या गोया वो एक इंसान न हो कर एक मूर्ति हो जाती है और इसी सांचे में हमारा समाज एक महिला को देखना चाहता है. कोई भी महिला इस सांचे से बाहर जाती है तो उसे न जाने किन किन संबोधनों से नवाजा जाता है पिछले दिनों इस बात पर जोरदार चर्चा चली कि आज कल महिलाएं यौन स्वेच्छाचारिता का शिकार हैं और इनमें बड़ी भूमिका टीवी सीरियलो की है जिनमें विवाहेत्तर सम्बन्ध खूब दिखाए जा रहे हैं. जिनका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है .पुरषों के विवाहेत्तर सम्बन्ध समाज आसानी से पचा लेता है किंतु महिलाओं के बारे में उसके अलग मानदंड होते हैं. जैविक रूप से दोनों ही मानव हैं.
किंतु समाज ने दोनों के लिए अलग अलग दायरे निश्चित कर दिए हैं महिलाओं की दशा सुधारने के लिए ये माना जाता है कि उन्हे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जाना चाहिए लेकिन जब ये महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी होकर अपने जीवन के फैसले ख़ुद लेना शुरू कर देती हैं जिनमें जीवन साथी के चुनाव से लेकर यौन आनंद के तरीके तक सभी शामिल हैं तब महिलाओं के बारे में तरह तरह के सवाल उठाये जाने लगते हैं.महिलाओं को आगे बढाया जा रहा है लेकिन ऐसा करना समय की मांग है उदारी करण के इस युग में जहाँ आर्थिक विकास सफल होने का मुख्य आधार है समाज की आधी आबादी को घरों में बंद रखकर विकसित नही हुआ जा सकता किंतु उन्हे कितना आगे बढ़ना है और कैसे इसका फ़ैसला पुरूष ही कर रहे हैं यौन स्वच्छंदता के बारे में जितने भी विचार मानक हैं वो पुरूष मानसिकता से ग्रस्त हैं कोई महिला अपना यौन व्यवहार कैसे निर्धारित करेगी यह अभी भी उसके हाँथ में नहीं है खुलापन हमारे दिमाग में नहीं आ रहा है हम ये मान ही नहीं पाते की महिलाएं भी भावनाएं रखती हैं .एक तरफा प्यार में होने वाली दुर्घटनाओं का ज्यादा शिकार महिलाएं ही होती हैं क्यों ? क्योंकि वे अपनी यौन इच्छा का खुले आम इज़हार कर देती हैं .पुरूष ठुकराया ज़ाना या हारना नहीं चाहते हैं .
प्रश्न यह उठता है कि महिलाओं का यौन आचरण निर्धारित करने के मामले में पुरूष मानसिकता कब तक हावी रहेगी और ये स्थिति समाज के दोहरे चरित्र को उजागर करती है यह कैसे सम्भव है कि महिलाओं का कोई कार्य समाज के लिए नुकसानदायक हो किंतु पुरुषों द्वारा किया गया वही कार्य समाज आसानी से पचा लेता है . किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं और पुरुषों का आर्थिक , सामाजिक एवं मानसिक रूप से बेहतर होना जरूरी है किंतु बेहतरी के ये पैमाने लिंगभेद के चश्मे से नहीं देखे जाने चाहिए. महिलाओं द्वारा किया गया कोई कार्य अगर समाज के लिए सही नहीं है तो पुरुषों के उन कार्यों को भी ग़लत माना जाना चाहिए .यह कहना कि महिलाएं ऐसा कर रही हैं तो समाज में समस्या हो रही है उचित नहीं होगा .समाज में पैदा होने वाली कोई भी कुंठा समान रूप से पुरुषों और महिलाओं के लिए नुक्सान दायक होगी. हालाँकि स्तिथियाँ बदल रही हैं लेकिन उनकी गति बहुत धीमी है ये कुछ इसी तरह का मामला है की कुछ लाख शहरी घरों के टी वी केबल कनेक्शन से निर्धारित होने वाली टी आर पी किसी टी वी कार्यकर्म की लोकप्रियता को पूरे देश के सन्दर्भ में बता दिया जाता है उसी तरह कुछ शहरों में होने वाला बदलाव यह नहीं इंगित करता की महिलाओं के यौन व्यवहार को लेकर हमारा नजरिया बदल गया है ग्लोबलाइजेसन के दौर में हम दोहरे मापदंड ले कर समाज को आगे नहीं बढ़ा सकते. महिलाएं भी हाड मांस का पुतला हैं और उनकी भी अपनी भावनाएं संवेदनाएं हैं ऐसे में उनसे हर जगह पूर्ण आदर्श की उम्मीद करना उचित नहीं होगा वक्त की मांग है की महिलाओं को मानववादी नजरिये से देखा जाए और उनके कार्यों का आंकलन करते वक्त ये न भूला जाए की उनके सीने में भी एक दिल है जो अपने तरीके से जीना चाहता है आगे बढ़ना चाहता है

२ जुलाई २००८ को  आई नेक्स्ट में प्रकाशित

Monday, December 31, 2007

नया साल और मैं

३१ दिसम्बर २००७ रात को १०.३० पर सोने की नाकाम कोशिश
११.०० कोशिश एक बार फिर नाकाम
११.३० इस बार मैंने फैसला कर लिया था नहीं उठना है लेकिन .......................................
आप भी सोच रहे होंगे कि ये माजरा क्या है
अगर नींद न आने पर कोई लेख लिख रहे हैं तो सॉरी ले लो जी इस ब्लोग को जवान लोग पढ़ते हैं और उनेह खूब नींद आती है
और अगर आप को नींद नहीं पड़ती तो हम क्या करें
खैर ये लेख मैं महज़ अपनी कुंठा मिटाने के लिए लिख रहा हूँ
ये हर साल मेरे लिए एक समस्या रहती है जब ३१ तारीख को यार दोस्त पूछना शुरू करते हैं
क्या कार्यकर्म है ?
कहाँ जा रहे हो ?
क्या करोगे ?
अब मैं क्या कहूँ कि जब सारी दुनिया पागल हो तो मैं भी पगला जाऊँ
मैं वापस मुद्दे पर लौटता हूँ ये लेख मैं महज़ इसलिए लिख रहा हूँ कि मेरे घर के आस-पास इतना शोर है कि मैं चाह कर सो नही सकता तो सोचा क्यों न अपना गम बांटा जाये और किसी सोते हुए को जगाया जाये (मेरी कॉलोनी में कुछ भाई लोग डी जे पर मस्त हैं और मेरा सोना हराम है )
ये नया साल है क्या मुझे नही पता
मेरा अबोध मन कहता है कि ये एक मथेमतिकल टर्म है और कुछ नहीं
नए साल में क्या सूर्य पश्चिम से उगता है ?
नए साल में क्या सूर्य पूरब में डूबता है ?
नए साल में क्या पूरे भारत में बिजली रहती है ?
नए साल में क्या सब खुश रहते हैं ?
नए साल में क्या देश में इम्मान्दारों की नयी जमात पैदा हो जाती है ?
आदि आदि आदि और आदि
ये कुछ इसी तरह का मामला है कि गिनती पढेंगे तो पहले १ आएगा फिर १०० आएगा
ये नए साल का मामला भी कुछ ऐसा ही है
नया साल मतलब जो बच्चा है वो जवान होगा जो जवान है वो बूढा होगा जो बूढा वो भगवन के पास जाएगा
जीवन का चक्र चलता रहेगा तो ख़ुशी मनाने के लिए किसी खास दिन का इंतज़ार क्यों ?

जब सारे दिन एक ही जैसे रहते हैं तो हर दिन को नए दिन की तरह अच्छा बनाने की कोशिश हम क्यों नहीं करते सिर्फ पार्टी मना लेने हुडदंग मचा लेने से पूरा साल अच्छा रहने वाला है तब तो सारी दुनिया इस दिन पागल होकर रोड पर होगी
खैर वो एक गाना याद है न

कहता है जोकर सारा ज़माना
आधी हककीकत आधा फ़साना
चश्मा उतारो फिर देखो यारो
दुनिया वही है चहेरा पुराना


नए साल की शुभकामना की औपचारिकता निभाते हुए (नही तो आप मुझे पिछड़ा समझेंगे )इस उम्मीद में मैं आपसे विदा लेता हूँ कि आप साल के हर दिन को नए साल के पहले दिन जैसा खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे, और हाँ

किसी का भी दिल नहीं दुखायेंगे

इस नये साल में मेरी इतनी बात मानेंगे ना

चलते चलते

इस नए साल में कुछ नया कीजिए
जो किया है उसके सिवा कीजिए
ख़त बधाई का बेशक लिखें दोस्तों
दुश्मनों के लिए भी दुआ कीजिए


आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा

रात्री १२.45

पसंद आया हो तो