Sunday, January 30, 2011

जनसंचार माध्यमों के मंच पर लोक कलाएं


भारत लोक कला और संगीत के हिसाब से एक सम्रद्ध देश है पर नए मीडिया रेडियो टीवी और फ़िल्मों के आ जाने से लोगों का इनकी ओर रुझान कम हुआ अब समस्या ये है कि इन लोककलाओ और गीतों को संरंक्षित कैसे किया जाए हर काम के सरकारी मदद का इन्तिज़ार कोई सार्थक विकल्प नहीं हो सकता .हमारी फिल्मों में लोक गीतों का इस्तेमाल अक्सर होता आया है और इसकी एक लंबी सूची है 1931-33 से ही कई अनजान गीतकार लोकगीतों पर आधारित गाने फिल्मों  के लिए लिख रहे थे जैसे ‘सांची कहो मोसे बतियां, कहां रहे सारी रतियां’  (फरेबीजाल-1931) इसी परंपरा के अन्य कुछ लोकप्रिय गीतों में पान खाय सैयां हमारो , (तीसरी कसम ) मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है(लावारिस ) , रंग बरसे भीगे चुनरवाली (सिलसिला ) ये वो दौर था जब एस डी बर्मन , नौशाद, जयदेव, सलिल चौधरी, ओ.पी. नय्यर, कल्याणजी आनंदजी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे संगीतकार लोकधुनों से फिल्मी संगीत को विविधता देकर उसे नए आयाम दे रहे थे नब्बे के दशक में ऐसे प्रयोग कम हुए हाल ही पर एक बार फिर लोक गीतों और धुनों को फिल्मों में लेने का दौर लौटा और लोगों के सर चढ़कर बोला .
मुन्नी बदनाम का जादू अभी लोगों के सर से उतरा ही नहीं था कि शीला की जवानी ने लोगों को झूमा डाला अभी इस पर बहस चल ही रही थी कि शीला और मुन्नी में कौन ज्यादा प्रसिद्द हुआ है कि टिंकू जिया (यमला पागल दीवाना ) ने लोगों के पैरों को थिरकाने पर मजबूर कर दिया पर इसी के साथ शुरू हो गयी नयी बहस समाज के एक धड़े ने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया और इस पर अश्लील होने का ठप्पा लगा दिया .ऐसा क्यों ? फिल्मों में लोक संगीत तो इसके शुरुवाती दौर से ही प्रयोग  होते आ रहे हैं . उत्तर भारत में शादियों में गाये जाने वाली मंगल गीतों में गालियाँ गाई जाती हैं .इस बात का कोई भी बुरा नहीं मानता ये भी हमारी लोक संस्कृति का एक हिस्सा है जिसमे गालियों को भी एक परंपरा के रूप में मान्यता दी गयी है कालांतर में ऐसे कई  लोक गीत  नौटंकियों ,नाटक से होते हुए फिल्मों में पहुंचे एक बानगी देखिये
अरे जा रे हट नटखट न छेड़ मेरा घुंघट…पलट के दूंगी आज तोहे गारी रे…मुझे समझो न तुम भोली-भाली रे… तो आखिर अश्ल्लीता का हवाला देकर इतने हो हल्ला क्यों मचाया जा रहा है .अगर बोलीवुड के पन्नों को पलटा जाए तो पुरानी यादों में हमें कई फिल्मों और गानों का पता चलेगा जिसको लेकर समाज के सुचितावादियों ने सवाल खड़े किये राजकपूर एक बड़े नाम हैं जिनहोने नारी देह और लोक गीतों का खूबसूरती से प्रयोग किया .इन पुरानी फिल्मों में सोहर , कव्वाली और गज़ल जैसी न जाने कितनी विधाओं के दर्शन हो जायेंगे .हमें यह नहीं भूलना चाहिए  इस बहुसांस्कृतिक देश में जहां भी जाएं फ़िल्मी  गीतों ने नई संवेदना  पैदा करने और विभिन्न लोक संस्कृतियों से अवगत कराने का बड़ा काम किया है।
इस बारे में वरिष्ठ रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल कहते हैं कि तब समाज बाजारू नहीं था फिल्मों में लोगों के साथ संवेदनाएं जुडी थी कहानी की मांग के अनुसार ऐसे गाने प्रयोग किये जाते थे अब तो लोकसंगीत के नामपर बजने वाले आइटम गीत तो दाल में छौंक की तरह परोसे जाते हैं कहानी की मांग होती ही नहीं  बस दर्शकों में उत्तेजना भरने के लिए तो इन पर बवाल होगा ही पर वो ये जोड़ना नहीं भूलते साहित्य या कला कभी अश्लील नहीं हो सकती .अश्लीलता के नाम पर होने वाले बवाल का कारण इनका फिल्मांकन भी है इस बारे में वरिष्ठ रंगकर्मी जीतेन्द्र मित्तल बताते हैं कि बीडी जलइले और लौंडा बदनाम हुआ गीत को समाज तब भी अश्लील ही मानता था पर फिल्मों में आने के कारण इन गीतों की पहुँच का दायरा बढ़ गया है इस लिए समस्या ज्यादा है .
तस्वीर का दूसरा रुख भी है वक्त के साथ गाने और समाज भी बदला है हाँ लोक गीत और संगीत के नाम पर आज जो गीत इस्तेमाल हो रहे हैं उनमे गति ज्यादा है और एक नए तरह के फ्युसन  के लक्षण भी दिखते हैं मैं हूँ न फिल्म में कव्वाली   एक नए रूप में लौटी वहीं कजरारे कजरारे ,और नमक इश्क का जैसे गीत एक सोंधी खुशबू लिए दिखते हैं जिसका लुत्फ़ शहर में पली वो पीढ़ी उठा सकती है जिसने गाँव सिर्फ फिल्मों में देखा है वहीं गाँव के लोग अपने गीतों को ग्लोबल बनते हुए देख रहे  हैं . हिन्दी सिनेमा में ऐसे हजारों गीत हैं जिसे लोकभाषा में जड़कर धुनों में पिरोया गया। याद करें-’इन्हीं लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मोरा’ (पाकीजा), ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे पिंजरे वाली मुनिया’ (तीसरी कसम) या फिर ‘चप्पा-चप्पा चरखा चले’ (माचिस) राजस्थान का मोरनी बागां में हो या पंजाब हिमाचल का गिद्दा बारी बरसी खडंन गया सी जैसे लोक संगीत से आम भारतीय को  परिचय कराने का श्रेय फिल्मों को ही जाता है.
 अब ध्यान देने वाली बात ये है कि एक तरफ हम अपनी लोक कलाओं,संगीत  के खत्म होने के गम में ग़मगीन हो जाते हैं या फिर सरकारी मदद की आस के इन्तिज़ार में रहते हैं समय बदल रहा है लोक कलाएं तभी जिन्दा रह सकती हैं जब उनमें प्रयोग होते रहें और उनकी पहुँच का दायरा बढ़ता रहे और इसका एक रास्ता नवीन जनमाध्यमों से होकर जाता है फिर हर माध्यम की अपनी सीमायें और विशिष्टता होती है ये बात फिल्म माध्यम पर भी लागू होती है यहाँ ओडियेंस का दोहरा चरित्र भी उजागर होता है जहाँ उसे लोक संगीत  के नष्ट होने की चिंता तो है पर अगर उनमे प्रयोग हों तो उसे बर्दाश्त नहीं है पहले मनोरंजन का एक मात्र साधन लोक कलाएं ,संगीत थे पर अब उनमें हिस्सेदारी बटाने के लिए और भी माध्यम आ गए हैं जो ज्यादा प्रयोगधर्मी हैं ऐसे में लोकसंगीत और कला पर सिर्फ आंसू बहा कर उन्हें बचाया नहीं जा सकता है वैश्वीकरण के इस युग में जहाँ ओडियेंस और  उपभोक्ता में अंतर मिट रहा है अगर परम्परागत लोक माध्यमों को नवीन जन माध्यमों का सहारा मिल जाए तो तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी .

 दैनिक हिन्दुस्तान में ३० जनवरी को सम्पादकीय पेज पर छपा आलेख 

Tuesday, January 11, 2011

जो तुमको हो पसंद

इस नए साल में जीवन के कुछ नए रंग के साथ मैं एक बार फिर हाज़िर हूँ जाहिर जब मैं हूँ तो गाने भी होंगे और कुछ नए तराने भी होंगे जो कुछ अलग हट कर होंगे पिछला साल मुन्नी और शीला के नाम रहा अब आप सोच रहे होंगे कि मैं भी क्या बात कर रहा हूँ बात बिलकुल नयी नहीं है हाँ नजरिया एकदम नया क्योंकि हम हैं नए तो अंदाज़ क्यों हो पुराना शिल्पा शेट्टी के ठुमके पर कभी यूपी-बिहार लुट जाता है तो कहीं बिपाशा दर्शकों को इश्क का नमक चखाती हैं (ओंकारा ), छैया-छैया से शुरु हुआ सफर अब मुन्नी तक पहुंच चुका है लेकिन जादू है कि बढ़ता ही जा रहा है. बात आइटम सॉंग की हो रही है अब आप माने या न माने पर एक दम सच है आइटम सॉंग भले ही आज हमें एकदम नये लग रहे हों पर हमारी फिल्मों के लिए बिलकुल नए नहीं है जैसे हमारी जिंदगी में रोज कितनी बातें हमें नईं लगती हों पर वो होती नयी नहीं ऐसे ही हैं ये आइटम सॉंग ,फिल्मों में मसाले के तडके जैसे होते हैं जो फिल्मों को एक नयी ताजगी देते हैं खाने में दाल सभी ने खाई होगी पर दाल में तडका अलग होता है कहीं घी का कहीं तेल का चलिए जरा दिमाग पर हल्का सा जोर डालिए हिंदी फिल्मों की पहली आइटम सॉंग आर्टिस्ट हेलन का नाम हमारे सामने आता है अरे शोले फिल्म का महबूबा महबूबा याद कीजिये मैं बात को और थोडा विस्तार देता हूँ हेलन भारतीय हिंदी सिनेमा की पहली आइटम सॉंग आर्टिस्ट थीं ,जिनका फिल्म में भले ही अहम रोल न हो पर उनके नृत्य और अदाओं के लोग दीवाने थे ,डोंन फिल्म का ये गाना तो अभी तक लोगों की जुबान पर चढा हुआ है “ये मेरा ल प्यार का दीवाना” मैं तो कुछ बानगी दे रहा हूँ.सही मायनों में हेलन ने अपने नृत्य और गीतों के भाव से गीतों को अमर कर दिया सत्तर का दशक ऐसे कई गानों के लिए याद किया जाएगा . हेलन और बिंदु जैसी अभिनेत्रियों के कैबरे नृत्य हों या “रोटी, कपड़ा और मकान” जैसी फिल्म में अरुणा ईरानी का “पंडित जी मेरे मरने के बाद” जैसे गाने पर शराबी थिरकन या कटी पतंग का प्यार से लोग मुझे मधु कहते हैं या मोनिका ओ माय डार्लिंग पर नब्बे के दशक में यह अभिनव प्रयोग सीमित हो गया पर २१ वीं शातब्दी का पहला दशक कई मायनों में क्रांतिकारी रहा इसके लिए आप ग्लोबलाइजेसन को जिम्मेदार ठहरा सकते है या फिर फिर नयी उमर की नयी फसल का असर यानि ऐसे निर्देशकों की पौध जो कुछ नया करना चाहती थी इसकी शुरुवात म्यूजिक विडियो से हुई पर भारत में म्यूजिक विडियो अपनी जड़ें जमा नहीं पाया शायद ये फिल्मों का हमारी जिंदगी में असर ही था कि हम फिल्मों से अलग किसी भी चीज को मनोरंजन से जोड़ ही नहीं पाते फिर क्या था मल्टी स्टारर फिल्मों में भी कुछ मसाला चाहिए था ग्लैमर का तडका और डांस की वर्स्तैलिटी की जरुरत को महसूस करते हुए ऐसे गाने डाले गए जिनके होने या न होने से फिल्म की कहानी पर कोई असर तो नहीं पड़ता था पर ये एड ऑन पॅकेज की तरह थे खास बात ऐसे गाने समय के साथ जबान पर चढ़ते और उतर जाते और उनकी जगह लेने के लिए नए गाने नए तेवर के साथ मौजूद रहते मुन्नी बदनाम का जादू अभी लोगों के सर से उतरा ही नहीं था कि शीला की जवानी ने लोगों को झूमा डाला अभी इस पर बहस चल ही रही थी कि शीला और मुन्नी में कौन ज्यादा पोपुलर है कि टिंकू जिया (यमला पागल दीवाना ) ने लोगों के पैरों को थिरकाने पर मजबूर कर दिया अब ये बहस का विषय हो सकता है कि ऐसे आइटम सॉंग का क्या मतलब है पर हमारे कल्चर में शादी या किसी भी शुभ मुहूर्त में ऐसे गानों की परम्परा रही है हाँ ये बात अलग है कि फिल्मों में ऐसे गानों के प्रयोग से इनको बड़ा कैनवास मिल गया पर इनसे एक नए तरह के कल्चरल फयूसोन की शुरुवात हुई याद करें बंटी बबली के गीत को कजरारे कजरारे तोरे कारे नयना ,आँखें भी कमाल करती हैं पर्सनल से सवाल करती है अब देखिये इस आइटम सॉंग में जहाँ विदेशी भाषा का टच है वहीं अपनी सोंधी मिट्टी का स्पर्श पहले सिर्फ खास नर्तकियां हीं ऎसे “आइटम गाने” करती थीं, अब ऎश्वर्य राय से लेकर कैटरीना तक सभी अभिनेत्रियां ये नृत्य करने के लिए लालायित रहती हैं। एक खास बात जो एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर इशारा करती हैं पहले आइटम सॉंग सिर्फ फीमेल एक्ट्रेस ही करती थी पर शुक्र है नयी हवाओंका अब मेल ऐक्टर भी आइटम सॉंग भी कर रहे हैं वो चाहे शाहरुख हों या ऋतिक या स्टार ऑफ दी मिलेनियम अमिताभ सभी अपने हुनर से लोगों का मन मोह रहे हैं .फिलहाल ये आइटम सॉंग आते रहेंगे और जाते रहेंगे पर इनका मकसद बस सिर्फ इतना आपको झूमना झुमाना है तो सीधी बात नो बकवास अगर आपको ये पसंद आ रहे हैं तो सब कुछ भूल इन गानों की मस्ती में खो जाइए इस बात की परवाह किये बगैर कि ये गाने क्या हैं क्योंकि हर क्या का जवाब तो साइंस के पास भी नहीं है
यह लेख ११ जनवरी २०१० को आइनेक्स्ट में प्रकाशित 

Thursday, December 30, 2010

For happier times

प्रिय मित्र साल २०११
आखिर तुम आ ही गए और मेरे जाने का वक्त आ ही गया पर चलने से पहले कुछ बातें तुम से बाँट लूँ वैसे तुम आते ही व्यस्त हो जाओगे खुशियाँ मानाने में तो मैंने सोचा चलने से पहले एक चिट्ठी तुम्हारे लिए लिख दूँ मित्र मैंने एक साल में जीवन के कई रंग देखे कुछ अच्छे थे कुछ बुरे कई जगह मुझे इस बात का पछतावा हुआ कि मैं बेहतर कर सकता था पर चीजें देर से समझ में आयीं अब देखो न ये ३ जी स्पेक्ट्रम अगर आ गया होता तो कमुनिकेसन कितना फास्ट हो गया होता लेकिन मेरे रहते तो ये हो न सका वैसे जब भी हम कोई नया काम सम्हालते हैं तो लोगों से हमें बहुत उम्मीदें रहती हैं और हमें लगता है कि ये खुशियाँ ऐसी ही रहेंगी पर वास्तव में ऐसा होता नहीं जब मैं आया था तो लोगों ने खूब खुशियाँ मनाई और मैंने भी इनका खूब आनंद लिया लेकिन धीरे धीरे खुशियाँ कम हुईं और लोगों की अपेक्षाएं बढ़ने लगीं मैं कुछ पूरी कर पाया और कुछ नहीं शिक्षा और बुनियादी ढाँचे पर काम हुआ लोग डेवलपमेंट इस्सुएस पर अवेयर हुए .महिला आरक्षण पर हम लोग एक कदम आगे बढे पर अभी मंजिल नहीं मिली .जो काम मैंने शुरू किया उसे तुम्हें आगे बढ़ाना है हमारा देश यूथ के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है आज का यूथ ज्यादा स्मार्ट और अवेयर है पर उसकी एनर्जी को सही डायरेक्सन देने की जरुरत है इसका अगर ख्याल रहोगे तो परेशानी कम होगी .
तुम जब आओगे तो खूब खुशियाँ मनाओगे ठीक भी है पर ये मत भूल जाना कि ये साल तुम्हारे लिए अवसर भी लाएगा और चुनोतियाँ भी अगर चुनोतियों को अवसर में बदल लोगे तो तुम्हारी जय  होगी फ़ूड सिक्यूरिटी और हेल्थ इन्सुरेंस पर लोगों को तुमसे बहुत उम्मीदें हैं अगर ऐसा हो पाया तो देश में कोई भूख से नहीं मरेगा और बीमार होने पर अच्छी देखभाल होगी .जब मैं छोटा था तो मुझे लगता था कि मैं सही हूँ और जो बड़े लोग कहते हैं वो सही नहीं है  या शायद वे  मुझे समझते नहीं पर उम्र के इस मुकाम पर आकार मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं गलत था जो भी मुझसे बड़े मेरे लिए कहते थे वो सही थे पर मेरे पास अनुभवों को वो खजाना नहीं था कि मैं उनकी बातों को समझ सकूँ हो सकता तुम्हें मेरी बातें समझ में न आ रही हों या बुरी लग रही  हों पर दोस्त जब जिंदगी सिखाती है तो अच्छा ही सिखाती है अब ये तुम्हारे ऊपर है तुम मेरी बात को ठोकर खा कर  समझो या पहले से ही जान लो कहाँ सम्हल कर चलना है ,मैंने अपनी जिंदगी में यही सीखा है लोगों को साथ ले कर चलो सुनो सबकी इस छोटे से जीवन में मुझे लगता है कमसे कम ये काम तो हम कर ही सकते हैं खुशियों को सर पर न चढ़ने दें आखिर एक दिन तुम्हें भी जाना है तो सकारात्मक सोच के साथ काम करोगे तो ठीक रहेगा इस बार अयोध्या का फैसला मेरे लिए बड़े तनाव का वक्त था पर मैंने सोचा कि इस बार बहुत से चीजें बदल चुकी हैं हम आगे बढ़ चुके हैं बस इस सोच के साथ मैं आगे बढ़ता रहा और सब शांति से बीत गया दुनिया तो बहुत तेजी से बदल रही है कल मैं नया था आज पुराना हो गया हूँ ऐसा तुम्हारे साथ भी होगा इस लिए ये अपने आने वाले कल को सोच कर अपना आज मत खराब मत कर लेना अगर कुछ गलत हो भी जाए तो उसे इस सोच के साथ एक्स्सेपट करना कि चलो कुछ तजुर्बा ही हुआ जिसे तुम आगे आने वाली पीढ़ी को बता सको .हमारी सभ्यता इसी तरह विकसित हुई है और आगे भी होती रहेगी .तुम आ रहे हो और मैं जारहा हूँ मैं इस आने जाने के प्रोसेस को नोर्मल्ली ले रहा हूँ तुम अगर आने वाले वक्त को इस तरह लोगे तो अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल कर पाओगे.तुम्हें ये पत्र लिखना तो सिर्फ एक बहाना था जिसे मैं तुमसे अपनी बात कह सकूँ क्योंकि बात से बात चलती है तो अंत में इस बात को हमेशा ध्यान रखना लोगों की बात सुनते रहना और अपनी बात रखते चलना ये प्रोसेस बन्द मत करना मैं थोडा बहुत अगर सफल रहा तो यही कारण था कि मैंने हमेशा लोगों को सुना.इस उम्मीद के साथ मैं चलता हूँ कि आने वाले साल में तुम खुद भी खुश रहोगे और लोगों को खुश रखोगे
अलविदा
बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ
तुम्हारा दोस्त
२०१०
आई नेक्स्ट में ३० दिसंबर २०१० को प्रकाशित 

Sunday, December 26, 2010

उम्मीदें बढ़ाने वाले वर्ष का खबरनामा


साल २०१० जा रहा है लेकिन मीडिया के लिए ये वर्ष कई मायनों में अनोखा रहा कई मुद्दों पर मीडिया को अपनी पीठ थपथपाने का मौका भी मिला तो कुछ मौकों पर उसकी विश्वसनीयता पर संकट भी उठता दिखा एक तरफ राष्ट्र मंडल खेल , आदर्श सोसायटी भूआवंटन घोटालों को सबकी नज़र में लाने का श्रेय उसे मिला वहीं साल के अंत में २ जी स्पेक्ट्रम घोटाले में नीरा राडिया के साथ लोब्ब्यिंग के खेल में कई दिग्गज मीडिया हस्तियों के सामने आने के बाद मीडिया को भी शर्मसार होना पड़ा लेकिन तथ्य यह भी है कि मीडिया से जुड़े कई लोगों के नाम होने के बावजूद इतने बड़े घोटाले को बेनकाब करने का श्रेय भी मीडिया को ही जाता है इस व्यवसाय में बढ़ती प्रर्तिस्पर्धा का उजला पक्ष यही रहा कि खबर दबाई नहीं जा सकती .अयोध्या विवाद में समाचार पत्रों और चैनलों ने जिस जिम्मेदारी का परिचय दिया वो ये बताता है कि हमारा मीडिया धीरे धीरे ही सही पर परिपक्व हो रहा है .मीडिया एक विषय के रूप में लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु बना और हर समस्या में मीडिया की भूमिका को भी देखा जाने लग गया शायद यही कारण रहा कि पहली बार भारतीय सिनेमा में मीडियाको केंद्र में रखते हुए फिल्मों का निर्माण पहली बार  हुआ
 की  को केंद्र बिंदु रखते हुए फ़िल्में बनीं ,रण जहाँ मीडिया के परदे के पीछे की हलचलों और मीडिया के पूंजी उन्मुखी होते रुख की बात करती है वहीं पीपली लाइव किसान और पत्रकार दोनों के दर्द को सामने लाती है विज्ञापनों की बात करें तो वर्ष २०१० को इंडियन रेलवे और आईडिया जैसे नवाचारी विज्ञापनों के लिए याद किया जाएगा .भारतीय  रेल का विज्ञापन जिसमे कई लोग एक कड़ी के रूप में जुड़ते है काफी प्रभावशाली रहा देश का मेल इंडियन रेल जैसी टैग लाइन के साथ इंडियन रेलवे के नेटवर्क को बखूबी दिखाया गया कैडबरी का शुभ् आरम्भ भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया .एक नयी प्रवर्ति जो तेजी से उभर कर सामने आयी है वो मीडिया पर नज़र रखने वाले वेब पोर्टल का सामने आना इनके कामों को फेसबुक और ट्विट र जैसी सोसल नेट वर्किंग साईट की सहायता से और तेजी मिली यानी दुनिया भर के ऊपर नज़र रखने वाले लोगों के ऊपर भी एक नए मीडिया का उदय हुआ .मीडिया पर सेंसर शिप के लिए उठती आवाजों के बाद आखिर मीडिया के ही कुछ लोगों ने आगे आकर इसके नीति निर्देशक सिद्धांत निर्धारित किये .वहीं इंटर नेट और ब्लोग्स ने मुख्या धारा की मीडिया पर लगातार कोड बरसाने का काम किए .संतोषजनक बात यह रही कि इस कोड़े की फटकार का प्रतिकार न करके सुधार के प्रयास किये गए .
संचार माध्यमों में आयी क्रांति से इंटर नेट मीडिया की आवक तेज हुई .इस वर्ष के बड़े खुलासों में इस ऑनलाइन मीडिया की बड़ी भूमिका रही .वैश्विक स्तर पर विकिलिक्स के खुलासों ने तो बवंडर ही मचा डाला .विकिलीक्स के खुलासों ने दुनिया के दादा अमेरिका को बहुत शर्मसार किया .विकिलीक्स के इस पर्दाफास से एक नया परिद्रश्य भी उभरा और वेब मीडिया की अपनी पहचान भी बननी शरू हुई .ऐसा पहली बार हुआ जब किसी वेब साईट की खबर को अखबारों ने प्रमुखता से छापा और इलेक्टोनिक मीडिया ने भी उसे खूब तवज्जो दी.
भारतीय मीडिया से सीधे तौर पर कोई ताल्लुक न रखने वाली नीरा राडिया मीडिया के बदनुमा चेहरे के रूप में सामने आयी और मीडिया के कई स्वनामधन्य स्तंभों की नींव हिला दी.इस बवंडर में यू पी ए गठबंधन सरकार में मंत्री रहे ए राजा को अपनी कुर्सी छोडनी पडी .बिहार विधान सभा चुनावों में पैड न्यूज़ को लेकर इस बार भी हो हल्ला मचा पर समाचार पत्रों ने अपनी विश्वसनीयता बरक़रार रखने के लिए बाकायदा अपने समाचार पत्रों में विज्ञापन छाप कर पेड न्यूज़ से परहेज़ करने की घोषणा की .
ऑन लाइन मीडिया पर लोगों के बढते रुझान के कारण कई समाचार पत्रों ने अपने ऑन लाइन संस्करण लांच किये ब्लोगिंग ने भारतीय मीडिया के क्षेत्र में जो बड़ा परिवर्तन किया उसने सिटिज़न जर्नलिस्म की अवधारणा को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया इसमें एक बड़ा हाथ तेजी से सस्ते होते मल्टी मीडिया मोबाईल का भी है जिसकी सहायता से कोई भी स्टिंग कर सकता है .अगर आप कुछ कहना चाह रहे तो दुनिया में बहुत से लोग आपकी बात सुनने को तैयार हैं इसका एहसास इस साल लोगों को शिद्दत से हुआ .फिल्मों के मामले में छोटे बजट की और लीक से हटकर बेहतर फिल्मों में लव सेक्स और धोखा इश्किया वेलडन अब्बा तेरे बिन लादेन फंस गया रे ओबामा आशाएं ने अपनी पहचान स्थापित की वहीं काएट्स गुज़ारिश और रावण जैसी फिल्मों को बड़े नामों के बावजूद नकार दिया गया .साल के चर्चित गानों में मंहगाई डायन मुन्नी बदनाम शीला की जवानी और धन्नों जैसे
 गाने लोगों की जबान पर चढ़े .रिअलिटी टीवी पर बिग बॉस और कौन बनेगा करोड पति का जलवा रहा ,रहा करोड पति में अमिताभ ने अपना पुराना जादू चलाया बिग बॉस पर अश्लीलता फ़ैलाने के आरोप भी लगे .कलर्स चैनल ने एक अभिनव प्रयोग करते हुए समाज की हर कुरीतियों को अपने सीरिअल का विषय बनाया .बालिका वधु से शुरू हुआ ये सफर प्रथा  तक जारी रहा. साल का तो अंत हो रहा है पर भारतीय मीडिया में एक नए युग का सूत्र पात हो रहा है सूचना प्रौधिगिकी के बढते कदम से आज का मीडिया ज्यादा इंटर एक्टिव हुआ आने वाले साल में ३जी तकनीक से मीडिया का चेहरा और भी बदल जाने की उम्मीद है
डॉ. मुकुल श्रीवास्तव

 दैनिक हिन्दुस्तान के संपादकीय पृष्ठ पर २६ दिसंबर को प्रकाशित 

Monday, December 6, 2010

अरे ये खुशबू कहाँ से आयी ......

जाड़ों का मौसम मुझे हमेशा पसंद  रहा है उसके पीछे मेरे पास ज्यादा कारण नहीं वैसे आप चाहे तो कई कारण बता सकते हैं जैसे इस मौसम में काम करने की क्षमता बढ़ जाती है ,साग सब्जियों की ज्यादा वैरायटी उपलब्ध होती है ,ठण्ड में क्राईम कम हो जाता है अब आप इसे यूँ समझे जितने मुंह उतनी बातें पर मेरे पास ठण्ड को पसंद करने का एक अनोखा कारण है मुझे अपने बचपन से ही फूलों पत्तियों पर गिरी ओस बहुत अच्छी लगती है और इस द्रश्य को देखने और महसूस करने का सबसे अच्छा मौसम है जाड़ा कुहरे में फूलों पर गिरी ओस न  जाने कितने क्रियटिव लोगों का इन्स्पीरेसअन बनी है और मुझे भी इन्स्पैएर किया है बचपन में जब हम जाड़े की शामों में  सैर पर निकलते थे तो चारों ओर फूल ही फूल दिखते  थे   फूल अपने आप में इस दुनियाकी सबसे खूबसूरत कृतियों  में से एक हैं प्रकृति के इस अनोखे रूप को महसूस करने हिंदी फिल्म के गीतकारों ने अपने अपने तरीके से महसूस किया है अब जब बात फूलों की छिड़ ही गयी है तो कुछ याद आया अरे नहीं याद आया तो सुनिए ये गाना फिर छिड़ी रात, बात फूलों की,रात है या बारात फूलों की (बाजार )कुदरत का अनमोल तोहफा हैं फूल। फूल न होते, तो दुनिया इतनी रंगीन नहीं होती। फूल ही हैं, जो हमें करवाते हैं नजाकत और नफासत का एहसास। जितने कोमल फूल होते हैं उतनी ही कोमल होती हैं हमारी भावनाएं देखिये एक भाई अपनी बहन के लिए प्यार जताने के लिए क्या गा रहा है “फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है” (हरे राम हरे कृष्णा) .जरा सोचिए फूलों से हमारा कितना गहरा रिश्ता है इंसान के पैदा होने से लेकर उसके मरने तक हर खुशी हर गम में फूल हमारा साथ देते हैं इस सीख के साथ जिंदगी कैसी भी हो खूबसूरत तो हैं न खुशबू दिखती नहीं पर महसूस की जा सकती है पर उसके लिए नाक का होना जरूरी है उसी तरह जिंदगी में खुशियाँ हर मोड पर  बिखरी है पर क्या हम उन खुशियों को खोजना जानते हैं  .फूल कोमलता ,शांति और प्यार का प्रतीक होते हैं जहाँ प्यार शांति , का जिक्र होगा वहां फूलों का जिक्र होना लाजिमी है फिर हम भी तो ये ही चाहते हैं एक ऐसी दुनिया हो जहाँ चारों ओर शांति हो प्यार हो तो जब फूल खिलते हैं तो दिल भी खिल जाता है , एक प्यारा सा गाना रोटी फिल्म का जो मेरी ही बात की तस्दीक कर रहा है “फूलों के साथ दिल भी खिल जाते बाबू” जब फूलों की बात चली है तो गुलाब का जिक्र होगा ही उसे फूलों का राजा यूँ ही तो नहीं कहा जाता और गानों में सबसे ज्यादा इसी फूल का जिक्र हुआ है लाल गुलाब जहाँ प्यार का प्रतीक है वहीं सफ़ेद गुलाब मैत्री और शांति का . प्यार की कोमल भावनाओं को व्यक्त करता हुआ  कुछ ऐसी कहानी बयान कर रहा है ये गाना  फूल गुलाब का लाखों हजारों में एक चेहरा जनाब का (बीवी हो तो ऐसी ) बचपन की शरारतों के बाद जब हम जवान होते हैं तो हमारे जेहन में कुछ सपने होते हैं कुछ उम्मीदें होती हैं इन्ही सपनों में एक सपना अपने घर का भी होता और घर जब फूलों के शहर में हो तो क्या कहना “देखो मैंने देखा है एक सपना फूलों के शहर में है घर अपना” (लव स्टोरी ) पर अगर आपको सपने में फूल ही फूल दिखें तो ऐसे ख्वाब को क्या कहेंगे चलिए मैं आपको गाना ही बता देता हूँ “देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए दूर तक निगाह में गुल खिले हुए” (सिलसिला ) पर फूल सिर्फ कोमल ही नहीं होता अगर आपकी इस कोमलता का सम्मान नहीं करेंगे तो ये अंगारा भी बन सकता है “फूल कभी जब बन जाए अंगारा” (फूल बने अंगारे ) जिंदगी में हर चीज़ की अपनी अहमियत होती है और ये बात रिश्तों पर भी लागू होती है फूल को बढ़ने के लिए खाद पानी की जरुरत होती है रिश्तों को संबंधों की गर्मी और अपनेपन के एहसास की तो जाड़ों  के इस मौसम मे गर्मी का एहसास करने के लिए गर्म कपडे पहनने के अलावा  कुछ फूलों के पेड़ लगाइए, नए रिश्ते बनाइये पुराने रिश्तों पर जम गयी गर्द को झाडिये क्योंकि रिश्ते भी फूलों की तरह नाजुक होते हैं .आइये महसूस करते हैं अपने आसपास बिखरी हुई फूलों की खुशबू रिश्तों में बसी अपने पन  की महक और जाड़े के मौसम में इठलाते फूलों की सरगोशियाँ हमारी राह तक रही हैं .जाड़े का स्वागत अगर महकते हुए और महकाते हुए किया जाए तो इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है .
आई नेक्स्ट में ६ दिसंबर को प्रकाशित 

Sunday, November 21, 2010

Wednesday, November 17, 2010

गुस्सा तो जीवन का हिस्सा है

खुश रहो न यार , छोडो न यार सब चलता है , गुस्साने से क्या होगा ये कुछ ऐसी सीख हैं जो जिंदगी के किसी न किसी मोड पर आपको जरुर मिली होगी चलिए थोड़ी देर ये मानकर देखते हैं कि ये सब बातें सही हैं मतलब गुस्साने से कोई फायदा नहीं होता ज्यादा गुस्सा शरीर के लिए नुकसानदायक होता है गुस्सा क्या है? गुस्सा एक साइकोलोजिकल स्टेट ऑफ माईंड, जब हम अपने आस पास की चीजों और व्यवहार से संतुष्ट नहीं होते हैं तब गुस्सा आता है अब जरा मेडिकल साइंस की बात कर ली जाए गुस्सा आना आपके नोर्मल होने की निशानी है पर ज्यादा गुस्सा आना ठीक नहीं है लेकिन अगर आपको गुस्सा आता ही नहीं है तो ये गुस्सा आने से ज्यादा खतरनाक है गुस्सा दबाना शरीर और दिमाग पर बुरा इफेक्ट डालता है जिससे नींद कम हो जाती है  गुस्से को दबाने का शरीर और मन, दोनों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद नहीं आती, थकान होती है, एकाग्रता कम होती है और इन सबका परिणाम अवसाद, चिंता और अनिद्रा के रूप में सामने आ सकता है जिनसे कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं पर गुस्से के कई पोसिटिव अस्पेक्ट भी है बात न तो नयी और न ही अनोखी हाँ बस जरा सा नजरिया बदला है .इस दुनिया में बहुत कुछ बुरा है पर जो कुछ अच्छा है या हो रहा है वो कुछ लोगों के गुस्से के कारण ही है जो स्टेटस-को मेंटेन नहीं रखना चाहते हैं जो गलत बात के आगे झुकना नहीं चाहते हैं आइये देखते हैं गुस्सा किस तरह दुनिया और समाज को बदल रहा है अब जरा उन दिनों को याद करिये जब आपके घर में टीवी नहीं था और आपको पड़ोसी के घर टीवी देखने जाना पड़ता था तब कैसा लगता था  बहुत गुस्सा आता था न लेकिन आपके गुस्से ने घर वालों को एहसास कराया कि घर में टी वी की जरुरत है .आइये थोडा पीछे चलते हैं बात महात्मा गाँधी की साऊथ अफ्रीका में उन्हें इसलिए ट्रेन से उतार दिया जाता है कि वो एक हिन्दुसतानी हैं उन्हें भी गुस्सा आया था पर इस गुस्से को व्यक्त करने का तरीका उनका थोडा अलग रहा नॉन वायलेंस का इस्तेमाल करके उन्होंने देश को आज़ाद कराने की कोशिश की जिसमें वो कामयाब भी रहे .अक्सर गुस्से का सम्बन्ध संतुष्टि के स्तर से जुड़ा होता है अब अगर आप संतुष्ट हो गए तो जो चीजें हमें मिली हैं हम उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लेंगे फिर न विकास की कोई गुंजाईश होगी और न बदलाव की पर इसका मतलब ये मत निकालिए कि हमें बेवजह गुस्सा करने का हक मिल गया है कई बार गुस्सा हमारी सोच के गलत होने के कारण भी आता है जिस चीज को आप पसंद नहीं करते अगर आप वही दूसरों के साथ कर रहे हैं तो इसका मतलब आपकी सोच सही नहीं है ऐसे में आप के द्वारा यूँ ही लोगों पर सिस्टम पर गुस्सा करना गलत है इसलिए गुस्सा  करते वक्त अपने दिमाग को खुला रखिये अगर आपका दिमाग कह रहा है कि आप सही हैं तो बिलकुल आपको गुस्सा करने का हक है ऐसे में अपने गुस्से को निकालिए पर हाँ सभ्यता से गुस्से में आपको कुछ भी करने या बोलने का हक नहीं मिल जाता आपके बॉस ने आपको डाटा आप बॉस का कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो ऑटो वाले पर अपना गुस्सा निकाल दिया ये सही तरीका नहीं है अपने एंगर का मैनजमेंट सही तरीके से अगर आप कर पायेंगे तो आपको लगेगा कि दुनिया को बेहतर बनाने में आपका योगदान दूसरों से कहीं ज्यादा होगा क्या कहेंगे आप इस गुस्से के किस्से पर .............
आई नेक्स्ट में १७ नवंबर को प्रकाशित 

पसंद आया हो तो