Tuesday, August 13, 2013

क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता

अच्छा भाई लोगों ये बताया जाए की फेसबुक पर आप किस की फोटो ज्यादा लाईक करते हैं लड़के की या लडकी की अरे दिमाग मत लगाइए मैं कोई जेंडर का मसला नहीं उठाने जा रहा हूँ तो टेल पर इस बात का ध्यान रहे ये पब्लिक फॉर्म है सब आपके दिल की बात जान जायेंगे अरे कह दीजिये न लड़कियों की उफ़ नहीं मानेंगे न शर्माने की क्या बात है आप जानते हैं ये पब्लिक फोरम है तो थोडा स्मार्ट बन लिया जाए और हल्का सा झूठ बोल दिया जाए नहीं,नहीं मैं लड़कियों की फोटो नहीं ज्यादा लाईक करता प्रोफाईल पिक देख कर फ्रैंड रिक्वेस्ट नहीं भेजता,झूठ आप बोल रहे हैं या मैं इसका फैसला बाद में लेकिन  मोबाईल फोन और इंटरनेट  हमारे जीवन में बहुत सी सहूलियतें लाया है पर आप माने न माने मोबाईल ने हमें झूठ बोलना भी खूब सिखा दिया है लेकिन ये मुआ इंटरनेट भी न कुछ भी सीक्रेट रहने नहीं देता. हमारे दिमाग में क्या चल रहा है वो सबको बता देता है पर हम हैं कि फिर भी बाज नहीं आते झूठ बोलने से. झूठ बोलना एक कला है जो सदियों से चली आ रही है जिसका एक रूप बहाना बनाना भी है.वो दौर गया कि आप बीमार होने का बहाना बना कर दिन भर मजा करें पर आज बीमार होने का स्टेटस डालकर दिनभर लोगों से सिम्पैथी बटोरते हुए कमेन्ट का जवाब दे रहे हैं तो लोग आपका झूठ पकड़ लेंगे की आप कितने बीमार हैं. हम दूसरों से झूठ बोलने के साथ कब अपने आप से झूठ बोलना शुरू कर देते हैं ये हमे जब तक समझ में आता है जिन्दगी आगे बढ़ चली होती है और हम हाथ मलते टाईप की हरकत करते रह जाते हैं.मैं आपको प्रवचन नहीं दूंगा कि झूठ बोलना पाप है पर जब आप अपने आप से झूठ नहीं बोलेंगे तो किसी से भी नहीं बोलेंगे तो झूठ बोलने के बहाने आप अपने आप से झूठ बोलने की शुरुवात कर रहे होते हैं.मैं अक्सर ऐसे लोगों से मिलता हूँ जो जिन्दगी में आगे बढ़ना चाहते हैं नाम कमाना चाहते हैं पर अपने आप से झूठ बोलते हैं और जब काम नहीं कर पाते तो फिर एक बहाना तैयार अगर ऐसा होता तो काम हो जाता, कोई मुझे समझता नहीं,जो आप समझ रहे हैं वैसा कुछ नहीं है वगैरह वगैरह पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें जी हाँ आप माने या न माने नॉलेज सोसाइटी के इस युग में कोई ज्ञान लेना नहीं चाहता स्कूल और कॉलेज में इतना कुछ बताया जा रहा है और जो नहीं बताया जा रहा है वो सब गूगल पर है. जो कहीं नहीं बताया,सिखाया  जा रहा है वो है झूठ बोलना,फिर भी हम सीख जाते हैं.अब यूँ की मैं इस बहस में नहीं पडूंगा की कब झूठ बोलना,बहाने बनाना  ठीक है कब नहीं क्यूंकि सब स्मार्ट हैं पर झूठ तो झूठ ही न कहें यूँ होता तो क्या होता पर जिन्दगी जीने की कोई शर्तें नहीं होती आप अपना बेस्ट दीजिये और जिन्दगी आपके हिसाब से आपको बेस्ट देगी पर होता ये है कि झूठ बोलते बोलते हम अपने आप को भी बेवकूफ बनाते रहते हैं हमारे एक मित्र हैं उन्हें चैटिंग करने में बहुत मजा आता है मैंने उनसे पूछा की दिन भर चैटिंग करते हो तो काम कब करते हो बोले वो तो मैं कर लेता हूँ और वो कौन से लोग हैं जो दिन भर खाली रहते हैं जो आप से बतियाते हैं वो नाराज हो गये बोले आपका दिमाग खुराफाती है.जाहिर वो अपने आप से झूठ बोल रहे हैं. एक वक्त में एक ही काम अच्छा हो सकता है जब आप अपने करियर के शुरुवाती दौर में हो तो चैटिंग आपको आपके काम से डीस्ट्रेक्ट करती है. काम जरुर आप कर लेंगे चैटिंग के साथ, पर वो उतना अच्छा नहीं होगा.तो आज के लिए इतना ही सीधी बात नो बकवास हाथ मलने रह जाने से बेहतर है अपनी जिन्दगी पर जम रही झूठ की मैल को साफ़ करते रहा जाए वो भी डायरेक्ट दिल से.तो अब बताइए झूठ कौन बोल रहा है आप या मैं 
आई नेक्स्ट में 13/08/13 को प्रकाशित  

Friday, August 2, 2013

चलो आज किसी पर मर के देखा जाए

डूड व्हाट्सअप फीलिंग लो, टेंशन नॉट मेरे पास आपकी टेंशन दूर करने का एक नुस्खा है फ्री की सलाह दे रहा हूँ मैं जब लो फील करता हूँ तो गाने सुनता हूँ और तुरंत फीलिंग हैप्पी वाला मामला हो जाता है  फिर गाने तो मूड बना ही देते हैं.मैं आजकल रमैया वस्ता वाईया का गाना  खूब सुन रहा हूँ  “जीने लगा हूँ पहले से ज्यादा तुम पर मरने लगा हूँ” आप कहेंगे मैं कौन सा बड़ा काम कर रहा हूँ .कहानी में सस्पेंस है मैं नए गाने कम ही सुनता हूँ हमें तो ज्यादा अच्छा फिल्म गाईड का ये गाना लगता है “आज फिर जीने की तमन्ना है आज फिर मरने का इरादा है” आपने नोटिस किया दोनों गाने में मर कर जीने की बात की जा रही है लेकिन फिर भी कितनी हैप्पीनेस है क्यूंकि वो प्यार में मर रहे हैं.पर जिन्दगी में कभी कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि मूड ठीक ही नहीं होता यू नो लाईक ब्रेकअप  बात ज्यादा पुरानी भी नहीं है बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या कर ली जस्ट बिकॉज ऑफ़ ब्रेकअप जिया ने इतने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायीं थी उससे साफ़ पता चलता है कि वो एक ख्वाहिशमंद और प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं...पर प्यार में मिली नाक़ामी के आगे उसके सारे सपने हार मान गए जो उसे ख़ुदकुशी तक ले गए...ये जिया कि हार नहीं थी ये हार थी उसके सपनों की....उसने किसी और के प्यार में मरने के बजाय ज़िंदगी में मरना सीखा.जो हारे हुए इंसान का फैसला था.अरे आप हमेशा इश्क वाले लव के चक्कर में पड़ कर क्यूँ घनचक्कर बन जाते हैं जिंदगी में और भी रिश्ते हैं जिनको हमारी जरुरत होती है. मरना ,जिंदगी के साथ अन्याय है क्यूंकि जी रहे हैं तभी तो मर रहे हैं किसी के प्यार में. तो जब तक जिंदगी जीयेंगे नहीं किसी के प्यार में कैसे मरेंगे.रिश्ते कभी एक जैसे नहीं रहते उनका एहसास, उनका रूप बदलता रहता है तो अगर आपको आपके प्यार का जवाब,प्यार से नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं ये तो आप भी मानते हैं न कि जो होता है अच्छे के लिए होता है.आप जिसके प्यार में पागल होकर मरने की सोच रहे हैं वो आपके लायक था ही नहीं तो अच्छा ही हुआ न क्यूंकि ऐसे लोग आपके जीवन में रहते तो और ज्यादा टेंशन देते तो आपको ब्रेकअप की पार्टी कर डालनी चाहिए न कि अपने अंदर सुसाइडल टेंडेंसीज को पैदा होने देना चाहिए. प्यार की पींग जिंदगी की जंग में किसी पर मर कर ही बढ़ाई जा सकती है न कि खुद को मारकर. जिंदगी के सफ़र में हर क़दम पर आपको नयी चाल चलनी होती है...आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करना होता है..जिसके लिए सबसे जरूरी है जिंदा रहना. दौड़ में जितने लम्बे समय तक बने रहेंगे.....उतने ज्यादा दांव आप पर लगेंगेऔर तब आपके काम यही अनुभव आयेंगे. सिर्फ़ फिल्मों में ही नहीं असल ज़िंदगी के भी कई ऐसे किस्से हैं,इमरोज़ और अमृता प्रीतम के के इश्क को आज भी इमरोज़ अकेले जी रहे हैया फिर सबसे हालिया अभिनेत्री श्वेता तिवारी से जुडी घटना से सबक लीजिये जिन्होंने अपनी जिंदगी में राजा चौधरी को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया और अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं. नीना और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हों या रतन टाटा.ये सब प्यार में पड़े और असफल भी रहे.अगर कहें कि प्यार में मिली असफलता ही इनकी ताक़त बन गयी तो गलत न होगा.प्यार की असफलता को जिंदगी की सफलता से जोड़ दीजिए और फिर देखिये कि आप पर मरने वाले कितने लोग हो जायेंगे लेकिन इसके लिए थोडा इन्तजार करना होगा क्यूंकि सफलता नूडल्स की तरह दो मिनट में तैयार नहीं होती हैं .जहाँ इश्क की राहें जुदा हो जाएँ.उसे सूफ़ियाना मोड़ देकर छोड़ दीजिये. डर्टी पिक्चर का वो गाना याद करिए तो जरा ...तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफ़ियाना.ताकि जब भी कभी फुरसत के लम्हे मिलें तो यही यादें आकर आपकी पीठ सहलाएं.चलिए किसी पर मरा जाए तभी तो जिंदगी जीने का मजा आएगा.प्यार बांटते चलिए.
आई नेक्स्ट में 2/08/13 को प्रकाशित 

Tuesday, July 23, 2013

इंटरनेट बन रहा है बदलाव का वाहक

इंटरनेट खोज भारत में जहाँ  तेजी से ओनलाईन विज्ञापनों को बढ़ावा दे रही है वहीं सर्च तकनीक हर दिन के साथ कुछ नया जोड़कर लोगों को इंटरनेट का एकदम गुलाम बना दे रही है यह कितना सही है या कितना गलत इसका फैसला वक्त को करना है पर फिलहाल इंटरनेट भारतीय मध्यवर्ग की रीढ़ बन चुका है वो खरीददारी,बैंक और यात्रा जैसे फैसलों को लेने से पहले इंटरनेट की मदद ले रहे हैं या यूँ कहें कि भारतीय इन्टरनेट प्रयोगकर्ता इंटरनेट खोज में परिपक्वता ग्रहण कर रहे है| इंटरनेट का इस्तेमाल कई नए तरह की संभावनाओं को जन्म दे रहा है जिससे परम्परागत उपभोक्ता और विज्ञापन दोनों के स्वरूपों में बदलाव आ रहा है| गूगल की खोज रिपोर्ट के अनुसार साल 2011  में जिन तीन चीजों में भारतीयों ने सबसे ज्यादा खोज रूचि दिखाई वो मनोरंजन  ना होकर बैंकिंग, शौपिंग और यात्रा से सम्बन्धित वेबसाईट्स रहीं ये चलन बता रहा है किस तरह भारतीय मध्यवर्ग इंटरनेट अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है.बढते स्मार्ट फोन के प्रयोग ने सर्च को और ज्यादा स्थानीयकृत किया है वास्तव में खोज ग्लोबल से लोकल हो रही है जिसका आधार भारत में तेजी से बढते मोबाईल इंटरनेट प्रयोगकर्ता हैं जो अपनी खोज में स्थानीय चीजों को ज्यादा महत्त्व दे रहे हैं,ये रुझान दर्शाते हैं कि भारत नेट युग की अगली पीढ़ी में प्रवेश करने वाला है जहाँ सर्च इंजन भारत की स्थानीयता को ध्यान में रखकर खोज प्रोग्राम विकसित करेंगे और गूगल ने स्पीच रेकग्नीशन टेक्नीक पर आधारित वायस सर्च की शुरुवात की है जो भारत में सर्च के पूरे परिद्रश्य को बदल देगी|स्पीच रेकग्नीशन टेक्नीक लोगों को इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए किसी भाषा को जानने की अनिवार्यता खत्म कर देगी वहीं बढते स्मार्ट फोन हर हाथ में इंटरनेट पहले ही पहुंचा रहे हैं |आंकड़ों की द्रष्टि में ये बातें बहुत जल्दी ही हकीकत बनने वाली हैं |वैश्विक  परामर्श संस्था मैकिन्सी कम्पनी का एक नया अध्ययन बताता है कि इंटरनेट  साल 2015 तक  भारत की जी डी पी (सकल घरेलू उत्पाद )में १०० बिलियन डॉलर का योगदान देगा जो कि वर्ष2011 के 30 बिलियन डॉलर के योगदान से तीन गुने से भी ज्यादा होगा अध्ययन यह भी बताता है कि अगले तीन साल में भारत दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ताओं को जोड़ेगा और देश की कुल जनसंख्या का 28 प्रतिशत इंटरनेट से जुड़ा होगा जो चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा जनसँख्या समूह होगा मैककिन्सी ऐंड कंपनी द्वारा किया गया एक अध्ययन बताता है कि 2015 तक भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद तिगुनी होकर 35 करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगी। यानी अमेरिका की वर्तमान जनसंख्या से भी ज्यादा हो जाएगी, जिसमें बड़ी भूमिका स्मार्टफोन निभाने वाले हैं। स्मार्टफोन वे मोबाइल फोन हैं, जिन पर इंटरनेट भी चल सकता है। गूगल के एक सर्वे के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद फिलहाल अमेरिका के 24.5 करोड़ स्मार्टफोन धारकों से आधी से भी कम है।अभी सिर्फ आठ प्रतिशत भारतीय घरों में कंप्यूटर हैं, पर उम्मीद है कि 2015 तक मोबाइल फोन इंटरनेट तक पहुंचने का बड़ा जरिया बनेंगे और 350 करोड़ संभावित इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में से आधे से ज्यादा मोबाइल के जरिये ही इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे। मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मार्च 2014 तक ऑनलाइन विज्ञापन का बाजार 2,938 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इन ऑनलाइन विज्ञापनों में सर्च, डिस्प्ले, मोबाईल, सोशल मीडिया, ई मेल और वीडियो विज्ञापनों को शामिल किया गया है। साल 2012 में ऑनलाइन विज्ञापनों से कुल 1,750 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी पर मार्च 2013 तक इसी अवधि में 2,260 करोड़ रुपए की आमदनी हुई जो 29प्रतिशत ज्यादा रही। इसी के साथ वेब मीडिया पर होने वाला खर्च भी धीरे धीरे बढ़ रहा है साल 2005 में जहाँ यह विज्ञापनों पर कुल खर्च का एक प्रतिशत था वहीं 2012 में यह आंकड़ा सात प्रतिशत हो गया।|आवश्यकता आविष्कार की जननी है पर इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की दुनिया में भारत का बढ़ता वर्चस्व इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को मजबूर कर रहा है कि वे ऐसे सोफ्टवेयर विकसित करें जिससे भारत जैसे बड़े बहुभाषाई देश के लोगों की आवश्यकताएं पूरी हो सकें और ऐसा हो भी रहा है इसलिए इंटरनेट सिर्फ अंग्रेजी भाषा जानने वालों का माध्यम नहीं रह गया है | हिंदी को शामिल करते हुए इस समय इंटरनेट की दुनिया बंगाली ,तमिल, कन्नड़ ,मराठी ,उड़िया , गुजराती ,मलयालम ,पंजाबी, संस्कृत,  उर्दू  और तेलुगु जैसी भारतीय भाषाओं में काम करने की सुविधा देती है आज से दस वर्ष पूर्व ऐसा सोचना भी गलत माना जा सकता था पर इस अन्वेषण के पीछे भारतीय इंटरनेट उपभोक्ताओं के बड़े आकार का दबाव काम कर रहा था और स्पीच रीकग्नीशन तकनीक का खोज की दुनिया में बढ़ावा भारत के ऐसे लोगों के लिए बरदान होगा जो अभी तक निरक्षर हैं पर अब  निरक्षरता उनके आगे बढ़ने में रोड़ा नहीं बन पायेगी वो देश दुनिया के बारे में जानकारी सुनकर ले और दे सकेंगे| अभी तक हमारे सारे अधिकारों का  संघर्ष रोटी कपडा और मकान तक ही सीमित रहा है  पर अब इसमें एक नया परिवर्तन लाया है इन्टरनेट| असंयुक्त राष्ट्र संघ  की एक रिपोर्ट के अनुसार इन्टरनेट सेवा से लोगों को वंचित करना और ऑनलाइन सूचनाओं के मुक्त प्रसार में बाधा पहुँचाना मानवाधिकारों के उल्लघंन की श्रेणी में माना जाएगा| मानव सभ्यता के इतिहास में इतना तेज और चमत्कारिक परिवर्तन  इससे पहले और कोई चीज नहीं लाई |हम मान सकते हैं कि इन्टरनेट आने वाले समय में संविधान सम्मत और मानवीय अधिकारों का एक प्रतिनिधि बन कर उभर रहा है | भारत में इस बदलाव की वाहक कामकाजी युवा पीढ़ी है, जो तकनीक पर ज्यादा निर्भर है| इसमें कोई संशय  नहीं कि ये आंकड़े उम्मीद जताते हैं, पर कुछ ऐसे सवाल अभी भी हैं, जिनके जवाब मिलने बाकी हैं। इंटरनेट ऐंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारत की कुल ग्रामीण जनसंख्या का दो प्रतिशत ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। यह आंकड़ा इस हिसाब से बहुत कम है, क्योंकि हमारी करीब साठ प्रतिशत आबादी अब भी गाँवों में ही रहती है। इस वक्त ग्रामीण इलाकों के कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से अठारह प्रतिशत को इसके प्रयोग  के लिए दस  किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय  करनी पड़ती है ।इस दूरी को खत्म करने के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे। इसमें  मोबाइल फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। देश में सूचना-तकनीक का विस्तार हो रहा है, पर इसका लाभ बहुसंख्यक वर्ग तक कब पहुंचेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इंटरनेट का इस्तेमाल कौन और कैसे कर रहा है?  आने वाला समय देश में सामाजिक-आर्थिक स्तर पर एक बड़े परिवर्तन का गवाह बनेगा| इंटरनेट का इस्तेमाल जहां पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगा, वहीं लोग मुखर तरीके से अपनी बात सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से रख पाएंगे। 
राष्ट्रीय सहारा में 23/07/13को प्रकाशित 

Monday, July 22, 2013

गाँव में शहरी तर्ज़ पर हो रहे बेढंगे विकास

गाँव कनेक्शन साप्ताहिक के 21/07/13 अंक में प्रकाशित  

Tuesday, July 16, 2013

जिन्हें जल्दी थी वो चले गए

अच्छा अगर आपको फेसबुक पर बार बार पोक करे या मेसेज बॉक्स में जा जा कर आपको अपने स्टेटस अपडेट को लाईक या कमेन्ट करने को कहे तोआपको कैसा लगेगा ज़ाहिर है बुरा ही लगेगा पर वर्चुअल वर्ल्ड से अलग रीयल वर्ल्ड में ऐसा डेली हो तो तब कैसा होगा आपका रिएक्शन ?घर से बाहर जबबच्चा पहली बार स्कूल जाने के लिए निकलता है तो पढ़ाई से पहले उसे यही  बात सिखाई जाती है कि शोर मत करो पर ये बड़ी बात हम अपने छोटे से जीवनमें नहीं सीख पाते हैं.रोड पर होर्न प्लीज का मतलब ये नहीं है कि होर्न आपके मनोरंजन का साधन है जब जी चाहे बजाते रहो जब तक की सामने वाला रास्तेसे ना हट  जाए पर वो तो तभी हटेगा जब उसे आगे जाने का रास्ता मिलेगा पर इतना पेशंस कहाँ है.भाई मंजिल तक तो सभी को पहुंचना है इसीलिये तोसफर में निकले हैं पर आपको ऐसा नहीं लगता है कि बचपने में शोर ना मचाने की सीख का पालन हम कभी नहीं करते यानि जो जितना शोर मचायेगा वोउतना बड़ा माना जाएगा. अभी हाल में आयी फिल्म आशिकी टू का गाना बड़ा हिट हुआ “सुन रहा है तू रो रहा हूँ मैं”आप भी सोच रहे होंगे कि सुबह सुबह मैंआशिकी क्यूँ कर रहा हूँ अरे नहीं भाई मैं तो बता रहा हूँ कि एक जमाना था जब लोग अकेले में रोते थे वो गजल याद है ना आपको “चुपके चुपके रात दिनआंसू बहाना याद है” जिससे दूसरे लोग परेशान ना हों और शोर भी ना हो ,पर रोड हो या पब जब तक आवाज शोर ना बन जाए तब तक बजाओ,पर कभीकभी शेर को सवा शेर भी मिल जाता है तो ऐसे लोगों के कान के नीचे भी बजा दिया जाता है नहीं समझे अरे स्कूल में ज्यादा शोर करने पर टीचर क्या करते थे हमसबके साथ.सवाल ये है कि ऐसी नौबत ही क्यूँ आये हम एक सिविलाईज्ड सोसायटी में रहते हैं .हमारे देश में होर्न बजाना एक सनक हैसमस्या ये है कि हम में से बहुत कम लोग टू या फॉर व्हीलर चलाने के मैनर्स जानते हैं या जानने की कोशिश करते हैं.ड्राइविंग स्कूल इसका सल्यूशन होसकते हैं पर मुद्दा ये है कि जब हम बचपने की पहली सीख शोर मत करो अपने जीवन में नहीं उतार पाते हैं तो ड्राइविंग स्कूल हमें क्या सुधार पायेंगे.यूँ कि भाषण देने की आदत तो हमारी है नहीं और फ्री का ज्ञान कोई लेना नहीं चाहता तो बैक टू दा बेसिक्स ऐसा कोई भी काम ना करें जो आपको पसंद ना हो.रात की तन्हाई और सुबह का सन्नाटा हमें इसीलिये पसंद आता  है क्यूंकि उस वक्त कोई शोर नहीं होता.सिंपल तो गाड़ी चलाते वक्त इतना ध्यानरखना बिलावजह होर्न बजाना शोर पैदा करता है और शोर किसी को पसंद नहीं होता है. आपको पता ही होगा ज्यादातर रोड एक्सीडेंट जल्दबाजी में ही होते हैंआपने ट्रक के पीछे वो वाक्य तो पढ़ा ही होगा “जिन्हें जल्दी थी वो चले गए”, पर आपको तो जाना नहीं है बल्कि मंजिल पर सुरक्षित स्वस्थ पहुंचना है.मैंने अपनी कई विदेश यात्राओं में इस बात को महसूस किया है कि वहां गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद होर्न का शोर कम होता है या न के बराबर होता है पर हमारे देश में उतनी गाडियां नहीं हैं पर फिर भी होर्न का शोर ज्यादा है.सिविक सेन्स और सेल्फ डिस्पलीन कानून से नहीं पैदा किया जा सकता है.साउंड पाल्यूशन कई तरह की हेल्थ रिलेटेड प्रोब्लम पैदा भी करता है जिसके लिए  कुछ हद  तक हमारी जबरदस्ती होर्न बजाने की आदत जिम्मेदार होती है.चेंज की शुरुवात कहीं ना कहीं से करनी ही होगी.वैसे भी ज्यादा टोंका टाकी किसी को पसंद नहीं होती तो खुद सम्हलिए.कुतर्क का कोई मतलब नहीं ज्यादातर होर्न बजाने के पीछे पेशंस का ना होना और डिसप्लीन की कमी  जैसे कारण ही होते हैं.मैं समझ रहा हूँ आप सब को ऑफिस स्कूल जाने की देर हो रही है और आपकी गाड़ी इन्तजार में है जाइए बिलकुल जाइए पर ध्यान रहे आज से जबरदस्ती होर्न नहीं बजायेंगे और ये बात आपके कान में लगातार बजती रहनी चाहिए.
आई नेक्स्ट में 16/07/13 को प्रकाशित

पसंद आया हो तो