Sunday, May 24, 2009

मेरी बात




मानवाधिकार शब्द से सही मायने मेरा परिचय १९९३ के वियना सम्मेलन और समाचार पत्रों में हुई उसकी कवरेज़ से हुआ और जैसा की हर हिन्दुस्तानी के साथ होता है मुझे भी हुआ इसके बारे में और जानने की जिज्ञासा हुई बात अधिकारों की जो ठहरी लेकिन इस शब्द की गंभीरता का एहसास और अधिकारों के साथ कर्त्यों का ज्ञान जिन्दगी ,समय और अध्ययन ने सिखा दिया लेकिन बात इतनी आसान नहीं है जितनी लग रही है मानवाधिकारों की अवधारणा पूर्णता नयी अवधारणा है जिसकी जड़ें कहीं न कहीं औधोगिक क्रांति और शिक्षा के प्रसार में हैं और जैसे जैसे दुनिया बदलती गयी मानवाधिकारों का दायरा भी बदलता गया लेकिन इतनी चीज़ों के बदलाव के बाद भी एक चीज़ जो नहीं बदली है वह है आदर्श मानवाधिकारों की प्राप्ति यह जितनी दुर्लभ १० दिसम्बर १९४८ को थी उतनी ही आज भी है जबकि हम आज ये दावा करते हैं की हम एक सभ्य समाज में रह रहे हैं लेकिन हकीकत क्या है यह कोई भी संवेदनशील इंसान कम से कम भारत में नज़र उठा कर देख सकता है. साल २००८ आदर्श मानवाधिकारों के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है जब सारी दुनिया ने मानवाधिकारों की उदघोषणा के ६० साल मनाये और पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का सपना फिर देखा गया लेकिन सपने तो सपने हैं फिर भी हम सपने देखना नहीं छोड़ते हैं क्योंकि ये सपने ही हैं जो हमें दुनिया को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं मानवाधिकार और मीडिया नामक यह कृति मेरे द्वारा देखे गए एक सपने का ही परिणाम है कि “जियो और जीनो दो” आज की इस ग्लोबल दुनिया में जहाँ सूचना ही शक्ति है वहां मीडिया की ताकत को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता है और एक नए मीडिया युग से हम रूबरू होने के लिए तैयार हो रहे हैं भारत भी कोई अपवाद नहीं है इतनी गंभीर आर्थिक विषमताएं साथ लेकर भी ये देश आगे बढ़ रहा है एक तरफ टाटा अम्बानी और बिरला जैसे व्यवसायिक घराने हैं वहीँ देश की आधी से ज्यादा जनसँख्या सिर्फ एक वक्त का खाना खाती है जहाँ भ्रष्टाचार धीरे धीरे सामाजिक शिष्टाचार में तब्दील हो रहा है.
आइये थोडा पीछे चलते हैं और मानवाधिकार की प्रष्ठभूमि पर नज़र डालते हैं इंसानी सभ्यता के शुरुआत के समय से ही अर्थात जब मानव ने जंगली जीवन छोड़कर सामाजिक जीवन में कदम रखा तब से ही प्राकृतिक रूप से उसने अपने अधिकारों और कर्तव्यों के दायरे बना लिए.धीरे धीरे सामाजिक जीवन का विस्तार हुआ,समाज ने एक व्यवस्थित आकार लेना शुरू किया तो, कुछ कायदे क़ानून भी बन गए,जिनके अनुसार कुछ काम करना अनिवार्य हो गए तो वहीँ कुछ काम को सामाजिक द्रष्टि से गलत ठहरा दिया गया. देश बदला दुनिया बदली और हमारे अधिकारों में भी बढ़ोतरी होती गयी लेकिन मानवाधिकार इस मायने में महतवपूर्ण हैं की मानव सभ्यता के इतिहास में पहली बार कोई अधिकार बगैर किसी जाति मज़हब रंग नस्ल से परे प्रदान किये गए . मनुष्य जैसे-जैसे सभ्यता की ऊँचाइयाँ हासिल करता जा रहा है, खेद का विषय है कि वैसे-वैसे ही बर्बरता के शिखर भी लाँघता जा रहा है। सारी दुनिया आज आतंक के साए तले जी रही है। खाड़ी देशों में तेल के कारण युद्ध है तो फिलिस्तीन में नस्ल के नाम पर युद्ध है। भारत और उसके पड़ोसी देश तरह-तरह की हिंसा से ग्रस्त हैं। इस सब में जाने कितने बच्चे बेघर होते हैं, जाने कितने बुजुर्ग बुढ़ापे के दर्द को झेलते हुए राहत शिविरों में वक्त काटने को मजबूर होते हैं। जाने कितने निर्दोष जन जेल और यातना शिविर में ठूँस दिए जाते हैं और न जाने कितनी औरतों की आबरू लड़ाई के बीचोबीच चिथड़े-चिथड़े कर दी जाती है। कुल मिलाकर हर ओर मनुष्य के जीने और रहने के मूलभूत अधिकारों का हनन होता दिखाई दे रहा है।ये तो कुछ बड़ी बातें हो गयी लेकिन हमारे दैनिक जीवन में प्रति दिन मानवाधिकारों का हनन होता है लेकिन हम उन्हें नज़रंदाज़ कर देते हैं लड़कियों को छेड़ा जाना या गालियाँ देना कुछ ऐसा ही मामला है लडकियां जहाँ इसे अपनी नियति मान चुकी हैं वहीँ इस पुरुष प्रधान दुनिया में हमने सब चलता है वाला रवेया अपना लिया है . ऐसा प्रतीत होने लगा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस नए युग में यद्यपि मनुष्य दुनिया को अपनी मुट्ठी में करने के अभियान में सफल होता दिखाई दे रहा है, तथापि उसकी मुट्ठी से उसके अपने जीवन के अधिकार छूटते जा रहे हैं।इसमें पुरुष महिलाएं बच्चे और बूढे सभी शामिल हैं इस २१ वीं शताब्दी की दुनिया में हर तीसरी महिला हिंसा वो चाहे घरेलू हो या सामजिक का शिकार हैं और प्रतारणा भरा जीवन जीने को मजबूर हैं .एच आई वी /ऐड्स के मरीज़ बड़ी संख्या में अकेलापन ,सामाजिक बहिष्कार जैसी यातनाओं को सहने के लिए मजबूर हैं .नन्हे बच्चों के कदम चलना सीखते ही मजदूर बना दिए जाते हैं और शिक्षा स्वास्थय और सही पालन पोषण के अधिकार से महरूम कर दिए जाते हैं . यही कारण है कि दुनिया भर में आज मानवाधिकारों के संरक्षण की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मुझे निर्मला पुतुल जी की ये पंक्तियाँ काफी सार्थक लगती हैं




मैं चाहती हूँ
आँख रहते अंधे आदमी की
आँख बनें मेरे शब्द
उनकी ज़ुबान बनें
जो जुबान रहते गूँगे बने
देख रहे हैं तमाशा
चाहती हूँ मैं
नगाड़े की तरह बजें मेरे शब्द
और निकल पडें लोग
अपने अपने घरों से सडक पर।” (मैं चाहती हूँ)
मुझे काफी दुःख के साथ कहना पड़ रहा है की मै एक ऐसे राज्य से आता हूँ जो मानवाधिकारों के हनन के मामले मे नंबर वन है राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मानवाधिकार हनन के 94,559 मामलों में सिर्फ यूपी से 55,216 मामले आए। पूरे देश से आयोग को जो मामले मिले, उसका 58.39 फीसदी हिस्सा यूपी से था। दिल्ली से 5,616 मामले सामने आए। इसके बाद गुजरात (3,813) और बिहार (3,672) का स्थान है। फिर हरियाणा (3,483) और राजस्थान (2,640) का नंबर आता है। उत्तराखंड से भी 1,916 केस दर्ज हुए।ये एक बानगी है की हम किस दुनिया में रह रहे हैं इस पुस्तक को लिखते वक्त एक बात मुझे हमेंशा कचोटती रही कि हम किस मुंह से एक सभ्य समाज मे रहने का दावा कर रहे हैं कयों हम दूसरो का हक़ मार कर आगे बढ़ना चाहते हैं क्या हम शांति से नहीं रह सकते हैं सोचो साथ क्या जाएगा के मंत्र का जाप करने वाला हिन्दुस्तानी क्यों अपनी कथनी और करनी में भेद करता है. मेरी इस पीडा को ये पंक्तियाँ बेहतर ढंग से व्यक्त करती हैं
“सैर करने निकला तो दिल में ये अरमान थे
एक तरफ हसीं दुनिया एक तरफ शमसान थे
चलते चलते एक हड्डी पर पैर पड़ा
हड्डी के बयां थे ओ जाने वाले जरा देख कर चल
हम भी कभी इंसान थे”
मानवाधिकारों के आदर्श की प्राप्ति तभी संभव है जब हम अपने इस दूहरे मापदंड को नहीं बदलेंगे. इस काम को मीडिया या जन माध्यमों के सहयोग किया जा सकता है एक पत्रकार होने के नाते मैं इसकी ताकत और सीमाओं को बेहतर समझ सकता है वैसे आज मीडिया को गरियाने का एक फैशन चल पड़ा है और हर आदमी इस बहती गंगा में डुबकी मार कर अपना परलोक सुधार लेना चाहता है मै इसको बुरा भी नहीं मानता कोई भी चीज़ आलोचना से परे नहीं हो सकती और मीडिया भी कोई अपवाद नहीं लेकिन "गलती अगर रुलाती है तो राह भी नयी दिखाती है " मीडिया एक वक्त में जहाँ पी एच डी डिग्री धारी को संबोधित कर रहा होता है तो उसी वक्त कोई पांचवी पास से तेज़ भी उसे देख /पढ़/सुन रहा होता है ऐसे में एक विशिस्ट स्तर को बनाये रखना मुश्किल होता है यही मीडिया की ताकत भी है और कमजोरी भी मीडिया एक यन्त्र है जिसे हमारे जैसे इंसान चलाते हैं जो भावनाओं संवेदनाओं और पुर्वग्रहो के पुतले हैं ये प्राणि इसी ग्रह के पुतले हैं किसी भी इंसान के समाजीकरण में उसका परिवार , स्कूल , उसकी शिक्षा और संस्कार अहम् भूमिका निभाते हैं जिससे उसके व्यक्तित्व का निर्माण होता है हर चैनल या अखबार बुरे नहीं हैं जैसा समाज में होता है कुछ अच्छे लोग हैं तो कुछ बुरे लोग भी हैं.
तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा इंसान की औलाद है इंसान बनेगा ये कोई साहित्यिक पंक्ति नहीं बल्कि एक हिंदी फिल्म का गाना है एक और बानगी देखिये हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा मांगेगे एक खेत नहीं एक बाग़ नहीं हम सारी दुनिया मांगेगे , इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा , "ये महलों ये तख्तों ये ताजों की दुनिया ये इंसान के दुश्मन समाजों की दुनिया ये दौलत के भूखे रवाजों की दुनिया ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है "पर मजेदार बात ये है कि हमारा समाज हिंदी फिल्मों और उनके गानों को दोयम दर्जे का मानता है . ऐसे एक नहीं सैकडों उदाहरन मिल जायेंगे जिससे पता चलता है कि हमारा फिल्म मीडिया जागरूक और सज़ग है लेकिन कुछ जिम्मेदारी दर्शकों की भी बनती है मुझे वक्त फिल्म का एक संवाद याद आ रहा है “चिनॉय सेठ जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फैंकते जब जब लीक से हटकर भारतीय फिल्मकारों ने प्रयोग किये हैं उन्हें दर्शक नहीं मिले हैं . और ये तो आप सभी जानते हैं की भूखे पेट न होई हरि भजन गोपाला ऐसे वक्त में जब या तो हर जगह बाज़ार घुस गया है या पनप गया है वहां फिल्में सिर्फ समाज सेवा के लिए बनाई जाएँ कहीं से उचित नहीं लगता. फिल्में समाज का आइना होती हैं हर वक्त की फिल्में अपने वक्त के समाज का चित्रण करती हैं हाँ ये हो सकता है की प्रस्तुतीकरण में कल्पना की उडान थोड़ी लम्बी हो जाए पर कहीं न कहीं वो हमारे आस-पास ही होते हैं अमिताभ बच्चन का गुस्सैल चरित्र अपने वक्त के समाज का ही प्रतिनिधित्व कर रहा था जब लोग अपने आपको सरकारों द्वारा ठगे गए महसूस कर रहे थे.
चलिए बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी अब अखबारों की बात की जाए इसमें कोई शक नहीं है कि अखबारों की विश्वनीयता में कमी आयी है लेकिन अभी उन्हें गंभीर माध्यम का दर्जा हासिल है और मानवधिकारों की प्राप्ति में उनके द्वारा ही सर्वाधिक गंभीर प्रयास किये गए अभी भी अखबार की ख़बरों के आधार पर टी वी चैनेल खबरों से खेलते हैं लेकिन अखबार को पढने के लिए किसी का भी पढ़ा लिखा होना आवश्यक है ऐसे में अखबार माध्यम टी वी और फिल्म माध्यम से पिछड़ जाते हैं. कहते हैं अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं अपने कर्तव्यों को पूरा करते चलो अधिकार खुद बा खुद मिल जायेंगे लेकिन कर्तव्यों कि इतिश्री होने के बाद भी अधिकार न मिले तो जरुरत है जागने की और इस काम को बेहतर ढंग से मीडिया अंजाम दे रहा है चाहे वो उपभोक्ता अधिकारों के लिए "जागो ग्राहक जागो "अभियान हो या घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए "बेल बजाओ " अभियान हो.
लेकिन सब कुछ सरकार और मीडिया पर नहीं छोडा जा सकता है एक आजाद देश के नागरिक होने के नाते हमारा भी कुछ दायित्व बनता है ये होना चाहिए ये किया जाना चाहिए की मानसिकता को छोड़कर ये सोचा और किया जाए कि हम क्या कर सकते हैं हम मानवाधिकारों की प्राप्ति के लिए किस तरह से योगदान दे सकते हैं .दुनिया को बेहतर बनाने की बात हो चुकी अब दुनिया को बदलने का वक्त है और बदलाव की इस गति को हमारे आपके जैसे ये छोटे प्रयास तेज़ कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें अपनी कथनी और करनी के भेद को मिटाना होगा , हर हिन्दुस्तानी व्यवस्था से त्रस्त है परिस्थियों से परिचित भी और बदलाव भी चाहता है इसके लिए उसे एक भगत सिंह की जरूरत है लेकिन अपने घर मे नहीं पडोसी के घर में अगर ये मानसिकता रही तो मुझे इस स्थिति के लिए एक गीत की पंक्तियाँ याद आ रही हैं कसमे वादे प्यार वफ़ा बातें हैं बातों का क्या चलते -चलते एक आशा की किरण के साथ मैं अपनी बात ख़तम करता हूँ




राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नयी दिल्ली द्वारा आयोजित लेखक सम्मिल्लिन में दिया गया व्याख्यान (२१-२२ मई २००९ तीन मूर्ति भवन )

Wednesday, May 6, 2009

तेरी आंखों के सिवा


मौसम ऐसा है कि पानी की ,झरनों की , फूलों की वादियों की बातें ही होनी चाहिए बातें ऐसी जो मन को सुकून दें .तो इस बार हम चलते हैं आँखों की वादियों में हंसने की बात नहीं है . आँखों की वादियों में भी गज़ब की ठंडक होती है .बस महसूस करने की जरूरत होती है .आखिर कुदरत की हर खूबसूरती दिल तक इन्हीं आँखों के जरिये ही तो पहुँचती है .ऐसी आँखों की बातें क्यों न की जाएँ .मैं गानों के बहाने आँखों की बात करूँगा और बाकी आप पर है कि आपको किस किस की आँखें याद आती हैं .आपने लोगों को बातें करते सुना होगा पर क्या कभी आँखों को बातें करते सुना है ,क्या नहीं सुना तो ये गाना सुन लीजिये "आँखों -आँखों में बात होने दो " (आँखों आँखों में)अब जब आँखें बात करेंगी तो वो डायरेक्ट दिल से होंगी और दिल की बातें एकदम प्योर होंगी सीधी बात नो बकवास सुनिए ये गाना “आँखें भी होती हैं दिल की जुबान (हासिल) , बात आगे बढ़ती है आँखें लोगों को जिन्दगी जीने का मोटिवेशन भी देती हैं भरोसा न हो तो किसी अपने की आँखों में झांक कर देख लीजिये जिसकी आँखें आपके दुःख से आँसुवों से भर जाती हैं या फिर खुशी के लम्हों में प्यार से चमक उठती हैं फिर भी भरोसा न हो रहा तो ये गाना सुन लीजिये “जीवन से भरी तेरे आँखें मजबूर करें जीने के लिए ,( सफ़र )बात यहीं ख़तम नहीं होती आँखें बहुत बड़ी राजदार भी होती हैं लेकिन आँखों में क्या क्या राज़ दफ़न हैं इनको समझना सबके वश की बात नहीं है ये गाना कुछ इसी रियलिटी को शो कर रहा है “आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं” (घर) जरा सोचिये अगर आँखें न होती तो फिल्म साहित्य संस्कृति कला का ये डेवेलोपमेंट कभी हुआ ही न होता ये हमारी आँखों का कमाल है आँखें सिर्फ देखती ही नहीं सपने भी सजाती हैं “आँखों में हमने आपके सपने सजाये हैं ' (थोडीं सी बेवफाई)आँख हमें बहुत कुछ सिखाती है खासकर जिन्दगी के बारे में ये आँख ही है जो सुख और दुःख दोनों में नम हो जाती है हमारा पूरा शरीर सुख और दुःख में अलग अलग रियक्ट  करता है लेकिन आँखें हमेशा एक जैसी रहती हैं मानो कह रह हों “तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है” पर बात यहीं ख़तम नहीं होती आँखें कभी कभी गुश्ताखियाँ भी करती हैं लेकिन बहुत प्यार से “आँखों की गुश्ताखियाँ माफ़ हो”. किसी को काली आँखें भाती है “ये काली काली आँखें”( बाजीगर) तो कोई नीली आँखों में डूब जाता है “तेरी नीली नीली आँखों के दिल पे तीर चल गए”( जाने अनजाने) किसी को गुलाबी आँखें शराबी बना देती हैं “गुलाबी आँखें जो देखी शराबी ये दिल हो गया” (दा ट्रेन) और कोई आँखों के कत्थई रंग में शिकायत करता है “कत्थई आँखों वाली लडकी एक ही बात पर रोज झगड़ती है”( डुप्लीकेट)पर पिक्चर अभी आधी है मेरे दोस्त तस्वीर का दूसरा पहलू ये है कि दुनिया में सबसे ज्यादा नेत्रहीन भारत में रहते हैं. हमारी जनसंख्या का एक फ़ीसदी से बड़ा हिस्सा देखने में असमर्थ है. दुनिया के लगभग साढ़े तीन करोड़ दृष्टिहीनों में से क़रीब एक तिहाई यानी की लगभग एक  करोड़ बीस लाख भारत में रहते हैं. इनमे से ज्यादातर की आँखें ठीक हो सकती हैं अगर हम अपनी आँखें दान कर दें तो .आप आँखों के इस फलसफे को समझ रहे हैं तो आज ही अपनी आँखें दान कर दीजिये जिससे आपके जाने के बाद आपकी आँखों से कोई सुहाने सपने सजा सकता है उन सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश कर सकता है आख़िर इन खूबसूरत आंखों को हमारे बाद भी कोई घर मिल जाए इससे बेहतर सपना इन आंखों के लिए भला क्या होगा ।


आई नेक्स्ट में ६ मई को प्रकाशित

Sunday, April 12, 2009

प्रभावी संचार और व्यक्तित्व विकास

साथियों संचार हमारे जीवन का प्रमुख अंग है मानव सभ्यता का विकास संचार के विकास के साथ हुआ है हम रोज न जाने कितने लोगों से मिलते हैं और बात करते हैं लेकिन कुछ लोगों की बात का तरीका हमें इतना भा जाता है की हम मंत्र मुग्ध हो जाते हैं एक आची संचारक में नेत्रत्व का गुर आ जात है अब यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है की वह अपने इस गुड्ड को परिष्कृत करता है नहीं , संचार एक कला है और यह हमारे व्यक्तित्व को निखरती है.
अरे ये क्या बातों बातों में मैं आपको संचार है क्या ये तो बताना भूल ही गया ? संचार का मतलब होता है किसी निश्चित चिह्न संकेतों द्वारा भावों विचारों सूचनाओं आदि का आदान प्रदान ,मानव के सम्बन्ध में निश्चित चिह्न और संकेत से मतलब उस भाषा से है जिसमे हम बात करते हैं तथा लिपि उसी भाषा का लिखित संकेतेकरण होता है .
मुझे उम्मीद है अब आप संचार का मतलब समझ गए होंगे. किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यक्ति के व्यक्तित्व की निर्णायक भूमिका होती है। व्यक्तित्व का विकास हम स्वयं भी कर सकते हैं। आपकी बोली आपके व्यक्तित्व का आईना होती है। आप जैसे ही कोई पहला वाक्य बोलते हैं, सामने वाला आपकी गहराई आपके नॉलेज का बहुत जल्द आकलन कर लेता है। आपके बात करने का अंदाज आपके कठिन से कठिन काम को ठोस बना भी सकती है और सत्यानाश भी कर सकती है। आपके बात करने का अंदाज कैसा हो, जिससे आपके सभी काम आसानी से बन भी जाए और आपके आगे बढ़ने का मार्ग भी खुल जाए।वार्तालाप अथवा बात करने का अंदाज आपके संपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप लोगों ने अक्सर देखा होगा हम सिर्फ बोले जा रहे होते हैं बगैर सोचे समझे कि हम कैसे बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं ?
आज मै आप लोगों को प्रभावी संचार के कुछ तरीके बताऊंगा जिससे हम अपने व्यक्तित्व को संवार सकते हैं
. बोलने से पहले यह अपने दिमाग में निश्चित कर लें कि आपको क्या बोलना है और क्यों बोलना है आपसे जितना पूछा जाए उतना ही उत्तर दें अनावश्यक बातें करना आपके व्यक्तित्व को नकारात्मक बनाएगा .
.कभी कभी चुप रहना बोलने से ज्यादा बेहतर होता है इसलिए मौन की ताकत को पहचानिये .हर बात पर बोलना या पर्तिक्रिया देना ठीक नहीं होता.
. यदि आपको लगता है कि आप बहुत सारे लोगों के बीच अपनी बात नही रख पाते या आपको झिझक महसूस होती है तो आपके अन्दर कहीं न कहीं अताम्विश्वास की कमी है और इसको दूर करने का तरीका भी बहूत आसान है किसी चिन्तक ने कहा था बोलना बोलने से आता है तो शीशे के सामने खड़े होकर अपने आप से बातें करने का अभ्यास कीजिये ,शीशे के सामने बोलने से आपको इस बात का भी अहसास होगा कि बोलते वक्त आपके शरीर की भावः भंगिमा कैसी है और यदि कोई समस्या है तो आप उन्हें दूर कर पायेंगे और आपके अन्दर एक नयी उर्जा का संचार होगा.
जब भी बोलें या लिखे इस बात का ध्यान रखें कि वह स्पस्ट हो ऐसे संचार का कोई मतलब नहीं जो आस्पस्ट हो ऐसा संचार भरन्तियाँ बढ़ाएगा और समस्यें पैदा करेगा .
.अक्सर ये भी ध्यान दे कि बोलते या लिखते वक्त किसी खास शब्द का इस्तेमाल बार -बार तो नहीं कर रहे हैं इस तरह की प्रवर्ती प्रभावी संचार में बाधा है और संचार को दोषपुरण बनाती है.
. नर्मता प्रभावी संचार का एक आवश्यक गुण है यदि आप नर्मता से अपनी बात कहेंगे तो सामने वाला आपकी बात गौर से सुनेगा .
. प्रभावी संचार के लिए यह भी जरूरी है कि हम उन व्यक्तियों के भाव भंगिमाओं पर ध्यान दें जिनके साथ हम संचार में शामिल हैं प्रतिपुस्ती प्रभावी संचार के लिए आवश्यक है .
प्रभावी संचार का सीधा सम्बन्ध हमारे मष्तिस्क से होता है बोलने से पहले सोचा जाता है और हमारी सोच जैसी होगी उसका असर हमारे संचार में भी दिखेगा इसलिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखना चाहियें.
.न तो बहुत तेज़ बोलना चाहिए और न ही बहुत धीमे क्योंकि यदि आप समझ नहीं पाते तो संसार के सुन्दरतम शब्द भी निरार्थक ध्वनियाँ है.
.आप सभी ने सुना होगा एक अच्छा वक्ता होने के लिए एक अच्छा शोरता होना जरूरी है अच्छा बोलने के लिए दूसरो के विचारों को भी सुने हमेशा आपनी बात थोपने की कोशिश न करें .
इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा प्रयोग किए गए वाक्य दूसरों के सामने आपकी छवि को बनाते या बिगाड़ते है। इसलिए जहां तक हो सके, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से बचें। किसी की निंदा करने में हमें बहुत मजा आता है, लेकिन किसी समय पर आपके द्वारा की गई निंदा आपके लिए काफी महंगी साबित हो सकती है, इसलिए इस आदत से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा।
आखिरकार जुबान से निकली बात वापस नहीं आती।.जिससे भी आप बातें कर रहे हों, उसके नाम लेना न भूलें। ऐसा करने से सामने वाले को सम्मान की अनुभूति होती है। साथ ही, सामने वाले की नजर में आपकी इज्जत ही बढ़ती है। आगे चलकर वह भी आपका सम्मान करने लगता है।
.जो बात मुख्य रूप से आप कहने गए हैं, उसे सबसे पहले प्रस्तुत करें। जिस बात को अहमियत देनी हो, वहां खास शब्दों पर बल दें। पर्याप्त उतार-चढ़ाव के साथ अपनी बात कहें। इससे सामने वाला आपकी बातें ध्यान से सुनेगा।
झूठ ज्यादा देर टिकता नहीं है। अपने बारे में सही आकलन कर वास्तविक तस्वीर पेश करें। निष्ठापूर्ण व्यवहार की सभी कद्र करते हैं। अपने काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको जीवन में सर्वोच्च स्थान दिला सकती है। भूलें नहीं, कार्य ही पूजा है और यही हमें प्रतिदिन कुछ नया करने, नया सोचने तथा नई योजना बनाने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित करता है । जो कुछ किया गया है, उससे और भी अच्छा कैसे किया जाए, अपनी परिस्थिति और साधन के अनुरुप अच्छे से अच्छा कैसे किया जाए, इसकी प्रेरणा हमें प्रतिदिन के मूल्यांकन एवं आन्तरिक अवलोकन से मिलती है । हर दिन एक नये संकल्प के साथ नया कार्य प्रारम्भ करना चाहिए, जो सफल व्यक्तित्व की सहज विशेषता है ।
आप अपने शरीर को दिन में कई बार खुराक देते हैं; किन्तु अपने मस्तिष्क को भूखा मत रखिए। अपने पास एक दैनन्दिनी रखिए, जिसमें आप नई पुस्तकों के नाम अंकित करते रहिए। पुस्तक-विक्रेताओं से नई-पुरानी पुस्तकों के सूचीपात्र प्राप्त कीजिए। दूकानों पर सस्ती पुरानी पुस्तकों के लिए चक्कर लगाइए। अपनी एक स्वतन्त्र लाइब्रेरी बनाइए, चाहे वह कितनी ही छोटी हो। उन पुस्तकों पर गर्व कीजिए, जो आपके घर की शोभा बढ़ाती हैं। प्रत्येक पुस्तक को खरीदने के बाद, आप अपने मानसिक आकार में एक मिलीमीटर की वृद्धि करते हैं।
जीवन के कुरुक्षेत्र में आधी लड़ाई तो आत्मविश्वास द्वारा ही लड़ी जाती है। यदि योग्यता के साथ आत्मविश्वास विकसित किया जाए तो कॅरियर के कुरुक्षेत्र में आपको कोई पराजित नहीं कर पाएगा। अध्ययन के साथ-साथ उन गतिविधियों में भी हिस्सा लें, जिनसे आपका आत्मविश्वास बढ़े।

आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित वार्ता

Thursday, April 9, 2009

मंदी का मौसम और हम


मंदी एक इकनॉमिक रियलिटी है जो आई है तो जायेगी भी लेकिन बुराई की सबसे बड़ी अच्छाई यही है की वो बुराई है नहीं समझे दोस्तों बात सिंपल है लाइफ वैसे ही कॉम्पलिकेटेड है तो उसे और  कॉम्पलिकेटेड क्यों बनाया जाए थोडा सिंपल सोचो यार मंदी इकोनोमी  मे है हमारी सोच और जज्बे मे नहीं क्योंकि इस यंगिस्तान में हर यांगिस्तानी ज्यादा का इरादा तो कर ही सकता है . अभी मैं पढ़ रहा था कि मंदी के बाद कई इंडियन घर लौट रहे हैं कुछ अपने देश लौट रहे हैं कुछ अपने नेटिव प्लेस जहाँ वे नए अवसरों की तलाश में हैं अब आप सोचेंगे की मंदी में नौकरियां हैं कहाँ ?लेकिन यही तो अंदर की बात है क्रिएटिविटी का एक रूल है जब कुछ न समझ में आये तो उल्टा सोचो शायद इसीलिए ईस्ट ऑर वेस्ट इंडिया इज द बेस्ट जब आप सर्व नहीं कर सकते तो सर्विस प्रोवाइडर बन जाइये और दूसरों को सर्व करने का मौका दीजिये.इंडियन इकोनोमी कुछ मायनों में अनोखी है यहाँ असंगठित क्षेत्र बहुत बड़ा है यहाँ डेली यूज़ की हर चीज़ एक प्रोडक्ट में नहीं बदली है .मंदी इसलिए हमें इतना नहीं रुला रही है और अभी भी हम अपनी डेली लाइफ की बहुत से चीज़ें बगैर ब्रांड की परवाह किये बगैर यूज़ करते हैं इसलिए यहाँ डिमांड पैदा करने की गुंजाईश ज्यादा है फिर आप भूल रहे हैं हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं भारत एक कृषि प्रधान गावों का देश है इस एरिया में रिसर्च और डेवेलोपमेंट की काफी संभावनाएं हैं.कहते हैं डूबते को तिनके का सहारा हर परेशानी कुछ नयी राहें दिखा ही देती है और जिससे जिन्दगी बेहतर ही होती है एवरेस्ट कोई एक दिन में फतह नहीं कर लिया गया था लोग कोशिश करते रहे और गलतियों से सीखते रहे । ये गलतियों से सीख का नतीजा था कि एवरेस्ट जीता गया ।हमारे सिटीज़ ओवर क्राउडेड हैं .उनका एम्प्लॉयमेंट बेस इंडस्ट्री और सर्विस है जो इस वक्त मंदी से सबसे जयादा प्रभावित है. हमारे गावं अभी भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं डेवेलपमेंट  का दीपक यहाँ नहीं जला है और इसीलिए गाँव  खाली हो रहे हैं और शहरों में भीड़ बढ़ रही है . हमारे शहर इस भीड़ को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं जिससे हर जगह भीड़ , शोर और प्रॉब्लम है.मंदी ने कम से कम हमें ये मौका तो दिया हम एक बार रुकें और सोचें कि हम कैसा और किसका डेवेलपमेंट चाहते हैं .आज का यूथ अब बैक टू दा रूट जा रहा है जहाँ अवसर भी हैं और पोटेंसियल  भी .राजविंदर पाल सिंह एज MBA इन एडवर्टाइजिंग कई मल्टी नेशनल में काम कर चुके हैं अब मछली पालन से जुड़ गए हैं इस समय पंजाब के तेरह जगहों पर उनके फिश पोंड हैं वे गावों की पंचायतों को नजूल की ज़मीन पर फिश पोंड बनाने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं जिससे नए रोज़गार पैदा किये जा सके.विनोद सैवियो  सिंगापुर में एडवर्टाइजिंग एक्सीक्यूटिव थे .अब वे बंगलोर के पास कुनिगल में खेती कर रहे हैं और लोगों को रोज़गार दे रहे हैं . अशोक गोपाला एज ३९ इन्जीनियरिंग ग्रेजुएट एक मल्टी नेशनल में काम करते थे लेकिन अब वे रुड़की  के पास खेती कर रहे हैं. ये एक्साम्पल  भले ही कम हों लेकिन शुरुवात हो चुकी है और हर बड़े काम की शुरुवात छोटी चीज़ों से होती है . ये ट्रेंड डेडीकेटेड एजुकेटेड यूथ अगर गावों से जुड़ गया तो हमारे गावों की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी .मंदी के बहाने ही सही हमें अपने गावों की याद तो आयी, नहीं तो शहरों में रहने वाले यूथ को गावों तो बस यादों में ही याद आता था . ये चेंज सोसाइटी के लिए तो अच्छा ही है इससे हमारी इकोनोमी को भी बूस्ट मिलेगा जिससे रोज़गार पैदा होगा और डिमांड बढेगी साथ साथ गावं भी आगे बढ़ेंगे . शहरों और गावों के बीच अंतर भी ख़तम होगा

आई नेक्स्ट मैं ९ अप्रैल को प्रकाशित

Friday, March 13, 2009

होली कहीं गयी नहीं ................


होली तो हो , ली जी हाँ रंगों का त्यौहार कुछ रंगीन यादें देकर चला गया अगले साल फिर आने के लिए और छोड़ गया रंगों को हमारे साथ जिनसे हम जिन्दगी को नए सिरे से समझें ,नहीं समझें अरे बात सिंपल है जैसे होली में रंग बिरंगे रंगों का इस्तेमाल होता है वैसे ही जिन्दगी में भी कई रंग होते हैं गुस्सा ख़ुशी दुःख अपना पन प्यार और न जाने क्या क्या. दो रंगों को मिला देने से जैसे एक नया रंग बन जाता है वैसे जिन्दगी के भी रंग बड़े अनोखे होते हैं अब मूड ऑफ हो जाना जिन्दगी के दो रंगों का मिल जाना ही है तो है आप एकदम ठीक हैं किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन न जाने क्यों काम में मन नहीं लगता देखा न बन गया जिन्दगी का नया रंग. कोई रंग न जाने क्यों हमें किसी की याद दिला देता है और हम यादों के समंदर में डूबने लगते हैं तो कोई रंग हम किसी के होने का एहसास कराता है. यूँ कहें कि हर रंग की अलग कहानी होती है जो सीधे सीधे हमारी लाइफ से जुडी होती हैं वो कहते हैं न मेड फॉर ईच अदर होली के जाने के मतलब ये नहीं की हमारी लाइफ से कलर की शाइनिंग कम हो जाए . होली के बहाने ही सही आज रंग के मर्म को समझा जाये .रंगों की कहानी फ़िल्मी गीत कितनी खूबसूरती से बयां करते हैं. नीले पीले रंगों वाली कैसी है सौगात , अरे ना ना धीरे धीरे चोरी चोरी चुपके डालों इनमे हाथ चूडी नहीं मेरा दिल है (गैम्बलर) वैसे इस गाने में जहाँ नीला रंग चुहलबाजी करता नज़र आ रहा है तो नीले रंग के दुसरे पहलू को बयां कर रहा है सिलसिला फिल्म का ये गीत नीला आसमान सो गया .लाल रंग तो सिम्बल ऑफ़ लव है .लाल छडी मैदान खडी क्या खूब लड़ी लड़ी (जानवर) तो कभी लालगंज के लालबाग से लाल चुनरिया लाई (बीवी नंबर वन) लेकिन कभी कभी ये लाल रंग परेशान भी करता है जब हम यूँ ही किसी को याद कर के गा उठते हैं ये लाल रंग कब मुझे छोडेगा (प्रेम नगर )
लाल रंग की बात हो रही हो तो हरे रंग की बात न हो ये तो इम पोसिबल है इनका साथ कभी खुशी कभी गम जैसा है हरा रंग प्रकृति  का रंग है तो जिन्दगी की आपाधापी से उब अगर कुछ पल शांति से गुजारना चाहते हैं तो याद आता है हरी भरी वसुंधरा है नीला नीला ये गगन (बूँद जो बन गयी मोती) इतने से भी मन न भरे तो ये हरी वादियाँ ये खुला आसमान(रोजा) जैसा गाना आपके तन को ही नहीं मन को भी हरे रंग से भिगो देगा.
हर रंग अच्छा होता है रंगों की तुलना करना भी ठीक नहीं सुख बगैर दुःख के अधूरा है जरूरत बस नज़र की होती है और जिसके पास वो नज़र है वो कथई रंग में भी कितना कुछ देख सकता है .कत्थई आँखों वाली लडकी एक ही बात पर बिगड़ती है (डुप्लीकेट) और धानी चुनरी पहन सज के बनके दुल्हन (हरे कांच की चूडिया)
ये रंगों की दुनिया में ही संभव है की रात गुलाबी हो जाये नहीं भरोसा हो रहा है तो इस गाने पर गौर फरमाएं गुलाबी ,रात गुलाबी ,गुलाबी रात की हर बात गुलाबी (उपकार) अब इस गुलाबी रात में कोई गुलाबी आँखों वाली दिख जाये तो हम यही कहेंगे गुलाबी आँखें जो तेरी देखी ,शराबी ये दिल हो गया (दा ट्रेन ).गोरे और काले रंगों की ये प्यार भरी लडाई देखिये गोरे रंग पे न इतना गुमान कर (रोटी) और हम काले हुए तो क्या हुआ दिलवाले हैं(गुमनाम) ऐसा नहीं है कि ये रंग सिर्फ इंडिविजुअल को ही अफ्फेक्ट करते हैं बात जब ग्रुप की होती है या देश की तो बसंती रंग को कौन भूल सकता है .मेरा रंग दे बसंती चोला (शहीद ) या फिर रंग बना बसंती भगत सिंह रंग अमन का वीर जवाहर से (उपकार ) दुल्हन चली, ओ पहन चली, तीन रंग की चोली(पूरब और पश्चिम)अब इसे रंगों भरी जिन्दगी कहें या जिन्दगी से भरे रंग फैसला करना मुश्किल है लेकिन एक बात तो तय है जिन्दगी में अगर डिफरेंट कलर्स नहीं होंगे तो ऐसी जिन्दगी का कोई मतलब नहीं तो रंग खेलने का मौका तो साल में एक बार ही मिलता है लेकिन जिन्दगी के रंगों से हम रोज़ खेल सकते हैं अपनी जिन्दगी में रोज़ नए रंग भर के कुछ नया करके तो अगली होली तक जिन्दगी के रंगों से सरोबार होते रहिये और देखिये जिन्दगी कितनी खूबसूरत है
आई नेक्स्ट मैं १३ मार्च २००९ को प्रकाशित

पसंद आया हो तो