Showing posts with label फ़िल्मी गाने और जीवन के रंग /आई नेक्स्ट. Show all posts
Showing posts with label फ़िल्मी गाने और जीवन के रंग /आई नेक्स्ट. Show all posts

Thursday, March 3, 2011

सुनने में है आवाज़ का राज़


कभी कभी यूँ ही चीज़ों को उलट पलट कर देखने का मन करता है .इसी तरह एक दिन जिंदगी के रंगों को उलट पुलटकर देख रहा था तो ख्याल आया अगर हमारी जिंदगी में आवाज़ न होती तो क्या होता ?सच कहूँ सिहरन सी हुई .आवाजें हमें कितना कुछ सिखाती हैं लेकिन इसका मोल हम सचमुच कर पाते हैं क्या ?जितना फोकस हम बोलने पर करते हैं उतना ही सुनने पर करते हैं क्या ?असल में आवाज़ का असर उसे ठीक से सुने जाने में है .है न मजेदार बात . अब अगर अच्छा बोलना है तो थोडा सुनने की आदत भी होनी चाहिए वो संगीत हो या किसी की मीठी बात हमें तभी अच्छी लगेगी जब हम उन्हें सुनेगे .सुनना एक कला है .जो इस कला को जितना ज्यादा जानता है उसे जीवन उतना ही सीखता है  जीवन की भाग दौड में कितना कुछ हम सुनते हैं कितने तरह की आवाजें दोस्त की पुकार ,मम्मी का प्यार और और भी बहुत कुछ पर उसमे से हमें वही याद रहता है जिसे हम याद रखना चाहते हैं गाने भी हमें वही अच्छे लगते है जिन्हें हम सुनते हैं तो आज कुछ ऐसे गाने सुनिए जो अच्छे तो हैं पर आपने उन्हें आपने सुना ही नहीं और ये गाने जिंदगी के बारे में आपका नजरिया बदल कर रख देंगे . शुरुवात जगजीत सिंह की गज़ल से “आवाजों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन” इसे सुनते हुए हमेशा महसूस हुआ कि वाकई हम आवाजें ही ठीक से सुनना नहीं सीख पाए अब तक ,खामोशी सुनने को कौन कहे .कितना मुश्किल है ये और कितना जरूरी भी .एक गाना जो हमेशा से बहुत पसंद है .
अब अगर आवाज़ की आवाज़  को सुनना हो तो इससे बेहतर क्या गाना हो सकता है दिल की आवाज़ भी सुन  (हमसाया ) जरा सोचिये अगर हम बोलना कम और सुनना ज्यादा शुरू कर दें तो कितनी प्रोब्लम सोल्व हो जायेगी .अब अगर कोई बड़ा हमें डं/ट रहा है तो अगर हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं तो सिर्फ उसे सुन ही लें तो बात वहीं खतम हो जाए  पर कभी दिल बोलता है और हम सुन ही नहीं पाते “कुछ दिल ने कहा ,कुछ भी नहीं कुछ ऐसी बातें होती हैं” (अनुपमा ) तो दिल की आवाज़ सुनने के लिए अपने आप को तैयार करें अगर आप स्ट्रेस में हैं तो सब कुछ छोड़कर शांति से कोई अच्छा गाना सुनिए पर कभी ऐसा भी होता है कि किसी की आवाज़ हमें इतनी अच्छी लगती है कि हम सुध बुध ही खो बैठते हैं और हम गा उठते हैं “आवाज़ दो हमको हम खो गए” (दुश्मन ) पर ये आवाज़ आपको अच्छी क्यों लगती है क्योंकि जब सामने वाला अपनी बात सलीके से कहता है तो हमें अच्छा लगता है और इसी लिए हमें हमेशा सिखाया जाता है कि मीठा बोलना चाहिए पर समस्या ये है कि हम मीठा सुनना चाहते हैं पर बोलना नहीं .जरा याद कीजिये हम रिक्शेवाले या अपने यहाँ काम करने वाले किसी सब ओर्डिनेट से किस तरह बात करते हैं और ये वह लोग हैं जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं पर हमारा रवेया इनके प्रति कैसा रहता है ? समझदार को इशारा काफी है अगर आप नहीं समझेंगे तो हो सकता है आपके साथ ये स्थिति आये कि आप ये गाना गाते फिरें “आज पुरानी राहों से कोई मुझे आवाज़ न दे” (आदमी)
आई नेक्स्ट में ३ मार्च २०११ को प्रकाशित 

Thursday, February 3, 2011

सुर्ख़ियों का चलन


मीडिया यूँ तो हमेशा दूसरों की खबरों को हमारे सामने लाता है पर हाल के दिनों में एक नए तरीके का चलन शुरू हुआ वह है मीडिया पर मीडिया बात को थोडा आसान करते हैं|पिछला दशक मीडिया के विस्तार का दशक रहा है और इस विस्तार का असर मीडिया के विभिन्न माध्यमों में भी दिखता है अखबार जहाँ इस विषय पर नियमित लेख छाप रहे हैं कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में क्या दिखाया जा रहा है वहीं इलेक्ट्रोनिक मीडिया अखबारों की सुर्ख़ियों पर ध्यान डे रहा है और इस चलन से हिंदी फ़िल्में भी अछूती नहीं रहीं.आमतौर पर हमारी फिल्मों के कथानक में मीडिया की कोई भूमिका नहीं रहा करती थी  पर अब  यह स्थिति बदली है खबरों में मनोरंजन कहें या मनोरजन में ख़बरें पिछले एक दशक में इनके बीच की सीमा रेखा और पतली हुई है एक तरफ फिल्मों में समाचार पत्र और चैनलों को ध्यान में रखकर फ़िल्में बनीं तो वहीं दूसरी और समाचार चैनलों व समाचार पत्रों में मनोरंजन की दुनिया की खबरों की भरमार हुई .इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका एक ऐसी ही फिल्म है जिसका विषय मीडिया से जुड़ा हुआ है मीडिया एक्टि विसम से ही जेसिका के हत्यारों को सजा हुई.
पिछले साल आयी  फिल्म रण का पूरा कथानक भारतीय इलेक्ट्रोनिक मीडिया के इर्द गिर्द घूमता है शायद इसके पीछे यही कारण हो कि अब टेलीविजन लगातार चलता रहता है वो वक्त अब इतिहास हो चुका है जब टेलीविजन देखने का एक वक्त हुआ करता था और इस फैलाव का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है इस फिल्म में पहली बार समाचारों के  परदे के पीछे की सच्चाइयों से दर्शकों को रुबरु कराया गया यानि खबरों  की दुनिया में किस तरह काम होता है और हर खबर को दिखाने के पीछे एक मकसद होता है अपने आप में मीडिया के प्रति काफी  आलोचनात्मक  रही ये फिल्म ने एक नयी बहस को जनम दिया इसके बाद आयी फिल्म पीपली लाइव ने एक संवेदनशील विषय को उठाया ही नहीं बल्कि उसका प्रस्तुतीकरण भी जोरदार था किसान की समस्याओं के बहाने इस फिल्म ने स्ट्रिंगरों की खराब हालत का जिक्र किया और दिखाया कि वो कैसे बड़े पत्रकारों के शोषण का शिकार होते हैं इसी कड़ी में २००७ में प्रदर्शित हुई फिल्म शोबिज़ का नाम भी महत्व पूर्ण है जिसमे टी वी चैनल टी आर पी प्राप्त करने के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाते हैं इस बात को फिल्म का कथानक बनाया गया था हालांकि फिल्म बहुत सफल नहीं रही थी . ये बात तो थी इलेक्ट्रोनिक मीडिया की पर भारत में पहली बार किसी फिल्म में प्रिंट मीडिया की ताकत को जिस फिल्म में दिखाया गया था उसका नाम है न्यू दिल्ली टाईम्स अपने समय की विवादस्पद फिल्म में भ्रष्ट राजनीतिज्ञों और पत्रकारों के गठजोड़ को एक संपादक तोड़ता है जिसकी उसे काफी कीमत चुकानी पड़ती है १९८६ में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरूस्कार मिले थे चूँकि उस वक्त प्रिंट मीडिया का ही बोलबाला था इसलिए पहली बार समाचार पत्र को किसी फिल्म के कथानक का आधार बनाया गया था .
१९८९ में अमिताभ बच्चन् की बहुचर्चित फिल्म मैं आज़ाद हूँ भी ऐसी ही फिल्मों की श्रेणी में आती है जिसमे अपनी खबर के लिए एक पत्रकार गाँव के एक भोले भाले व्यक्ति को आत्म हत्या करने के लिए मजबूर किया जाता है  पर आलोचकों की नज़र में मीडिया के विषय को ध्यान में रखकर फ़िल्में बनाना सराहा गया वहीं  समाचार चैनलों पर फ़िल्में और उससे जुडे समाचारों पर हाय तौबा मच जाती है यहाँ हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि खबर और मनोरंजन के बीच मुख्या विभाजन क्या है असल में फ़िल्में भले ही वास्तविकता के कितने करीब हों पर उन्हें फंतासी ही माना जाता है वहीं समाचारों के साथ प्रामाणिकता जुडी होती है जैसे जैसे दुनिया बदली मीडिया भी लोगों की प्राथमिकता में आ गया और एक नए तरह के सूचना समाज का निर्माण हुआ ये फिल्म कुछ बानगी है जो ये बताती हैं कि एक तरफ हमारा फिल्म मीडिया कितना सजग है जो समाज में हो रही है हर छोटी बड़ी घटना  पर पैनी नज़र रखता है.
आई नेक्स्ट में ३ फरवरी २०११ को प्रकाशित 

Tuesday, January 11, 2011

जो तुमको हो पसंद

इस नए साल में जीवन के कुछ नए रंग के साथ मैं एक बार फिर हाज़िर हूँ जाहिर जब मैं हूँ तो गाने भी होंगे और कुछ नए तराने भी होंगे जो कुछ अलग हट कर होंगे पिछला साल मुन्नी और शीला के नाम रहा अब आप सोच रहे होंगे कि मैं भी क्या बात कर रहा हूँ बात बिलकुल नयी नहीं है हाँ नजरिया एकदम नया क्योंकि हम हैं नए तो अंदाज़ क्यों हो पुराना शिल्पा शेट्टी के ठुमके पर कभी यूपी-बिहार लुट जाता है तो कहीं बिपाशा दर्शकों को इश्क का नमक चखाती हैं (ओंकारा ), छैया-छैया से शुरु हुआ सफर अब मुन्नी तक पहुंच चुका है लेकिन जादू है कि बढ़ता ही जा रहा है. बात आइटम सॉंग की हो रही है अब आप माने या न माने पर एक दम सच है आइटम सॉंग भले ही आज हमें एकदम नये लग रहे हों पर हमारी फिल्मों के लिए बिलकुल नए नहीं है जैसे हमारी जिंदगी में रोज कितनी बातें हमें नईं लगती हों पर वो होती नयी नहीं ऐसे ही हैं ये आइटम सॉंग ,फिल्मों में मसाले के तडके जैसे होते हैं जो फिल्मों को एक नयी ताजगी देते हैं खाने में दाल सभी ने खाई होगी पर दाल में तडका अलग होता है कहीं घी का कहीं तेल का चलिए जरा दिमाग पर हल्का सा जोर डालिए हिंदी फिल्मों की पहली आइटम सॉंग आर्टिस्ट हेलन का नाम हमारे सामने आता है अरे शोले फिल्म का महबूबा महबूबा याद कीजिये मैं बात को और थोडा विस्तार देता हूँ हेलन भारतीय हिंदी सिनेमा की पहली आइटम सॉंग आर्टिस्ट थीं ,जिनका फिल्म में भले ही अहम रोल न हो पर उनके नृत्य और अदाओं के लोग दीवाने थे ,डोंन फिल्म का ये गाना तो अभी तक लोगों की जुबान पर चढा हुआ है “ये मेरा ल प्यार का दीवाना” मैं तो कुछ बानगी दे रहा हूँ.सही मायनों में हेलन ने अपने नृत्य और गीतों के भाव से गीतों को अमर कर दिया सत्तर का दशक ऐसे कई गानों के लिए याद किया जाएगा . हेलन और बिंदु जैसी अभिनेत्रियों के कैबरे नृत्य हों या “रोटी, कपड़ा और मकान” जैसी फिल्म में अरुणा ईरानी का “पंडित जी मेरे मरने के बाद” जैसे गाने पर शराबी थिरकन या कटी पतंग का प्यार से लोग मुझे मधु कहते हैं या मोनिका ओ माय डार्लिंग पर नब्बे के दशक में यह अभिनव प्रयोग सीमित हो गया पर २१ वीं शातब्दी का पहला दशक कई मायनों में क्रांतिकारी रहा इसके लिए आप ग्लोबलाइजेसन को जिम्मेदार ठहरा सकते है या फिर फिर नयी उमर की नयी फसल का असर यानि ऐसे निर्देशकों की पौध जो कुछ नया करना चाहती थी इसकी शुरुवात म्यूजिक विडियो से हुई पर भारत में म्यूजिक विडियो अपनी जड़ें जमा नहीं पाया शायद ये फिल्मों का हमारी जिंदगी में असर ही था कि हम फिल्मों से अलग किसी भी चीज को मनोरंजन से जोड़ ही नहीं पाते फिर क्या था मल्टी स्टारर फिल्मों में भी कुछ मसाला चाहिए था ग्लैमर का तडका और डांस की वर्स्तैलिटी की जरुरत को महसूस करते हुए ऐसे गाने डाले गए जिनके होने या न होने से फिल्म की कहानी पर कोई असर तो नहीं पड़ता था पर ये एड ऑन पॅकेज की तरह थे खास बात ऐसे गाने समय के साथ जबान पर चढ़ते और उतर जाते और उनकी जगह लेने के लिए नए गाने नए तेवर के साथ मौजूद रहते मुन्नी बदनाम का जादू अभी लोगों के सर से उतरा ही नहीं था कि शीला की जवानी ने लोगों को झूमा डाला अभी इस पर बहस चल ही रही थी कि शीला और मुन्नी में कौन ज्यादा पोपुलर है कि टिंकू जिया (यमला पागल दीवाना ) ने लोगों के पैरों को थिरकाने पर मजबूर कर दिया अब ये बहस का विषय हो सकता है कि ऐसे आइटम सॉंग का क्या मतलब है पर हमारे कल्चर में शादी या किसी भी शुभ मुहूर्त में ऐसे गानों की परम्परा रही है हाँ ये बात अलग है कि फिल्मों में ऐसे गानों के प्रयोग से इनको बड़ा कैनवास मिल गया पर इनसे एक नए तरह के कल्चरल फयूसोन की शुरुवात हुई याद करें बंटी बबली के गीत को कजरारे कजरारे तोरे कारे नयना ,आँखें भी कमाल करती हैं पर्सनल से सवाल करती है अब देखिये इस आइटम सॉंग में जहाँ विदेशी भाषा का टच है वहीं अपनी सोंधी मिट्टी का स्पर्श पहले सिर्फ खास नर्तकियां हीं ऎसे “आइटम गाने” करती थीं, अब ऎश्वर्य राय से लेकर कैटरीना तक सभी अभिनेत्रियां ये नृत्य करने के लिए लालायित रहती हैं। एक खास बात जो एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर इशारा करती हैं पहले आइटम सॉंग सिर्फ फीमेल एक्ट्रेस ही करती थी पर शुक्र है नयी हवाओंका अब मेल ऐक्टर भी आइटम सॉंग भी कर रहे हैं वो चाहे शाहरुख हों या ऋतिक या स्टार ऑफ दी मिलेनियम अमिताभ सभी अपने हुनर से लोगों का मन मोह रहे हैं .फिलहाल ये आइटम सॉंग आते रहेंगे और जाते रहेंगे पर इनका मकसद बस सिर्फ इतना आपको झूमना झुमाना है तो सीधी बात नो बकवास अगर आपको ये पसंद आ रहे हैं तो सब कुछ भूल इन गानों की मस्ती में खो जाइए इस बात की परवाह किये बगैर कि ये गाने क्या हैं क्योंकि हर क्या का जवाब तो साइंस के पास भी नहीं है
यह लेख ११ जनवरी २०१० को आइनेक्स्ट में प्रकाशित 

Monday, December 6, 2010

अरे ये खुशबू कहाँ से आयी ......

जाड़ों का मौसम मुझे हमेशा पसंद  रहा है उसके पीछे मेरे पास ज्यादा कारण नहीं वैसे आप चाहे तो कई कारण बता सकते हैं जैसे इस मौसम में काम करने की क्षमता बढ़ जाती है ,साग सब्जियों की ज्यादा वैरायटी उपलब्ध होती है ,ठण्ड में क्राईम कम हो जाता है अब आप इसे यूँ समझे जितने मुंह उतनी बातें पर मेरे पास ठण्ड को पसंद करने का एक अनोखा कारण है मुझे अपने बचपन से ही फूलों पत्तियों पर गिरी ओस बहुत अच्छी लगती है और इस द्रश्य को देखने और महसूस करने का सबसे अच्छा मौसम है जाड़ा कुहरे में फूलों पर गिरी ओस न  जाने कितने क्रियटिव लोगों का इन्स्पीरेसअन बनी है और मुझे भी इन्स्पैएर किया है बचपन में जब हम जाड़े की शामों में  सैर पर निकलते थे तो चारों ओर फूल ही फूल दिखते  थे   फूल अपने आप में इस दुनियाकी सबसे खूबसूरत कृतियों  में से एक हैं प्रकृति के इस अनोखे रूप को महसूस करने हिंदी फिल्म के गीतकारों ने अपने अपने तरीके से महसूस किया है अब जब बात फूलों की छिड़ ही गयी है तो कुछ याद आया अरे नहीं याद आया तो सुनिए ये गाना फिर छिड़ी रात, बात फूलों की,रात है या बारात फूलों की (बाजार )कुदरत का अनमोल तोहफा हैं फूल। फूल न होते, तो दुनिया इतनी रंगीन नहीं होती। फूल ही हैं, जो हमें करवाते हैं नजाकत और नफासत का एहसास। जितने कोमल फूल होते हैं उतनी ही कोमल होती हैं हमारी भावनाएं देखिये एक भाई अपनी बहन के लिए प्यार जताने के लिए क्या गा रहा है “फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है” (हरे राम हरे कृष्णा) .जरा सोचिए फूलों से हमारा कितना गहरा रिश्ता है इंसान के पैदा होने से लेकर उसके मरने तक हर खुशी हर गम में फूल हमारा साथ देते हैं इस सीख के साथ जिंदगी कैसी भी हो खूबसूरत तो हैं न खुशबू दिखती नहीं पर महसूस की जा सकती है पर उसके लिए नाक का होना जरूरी है उसी तरह जिंदगी में खुशियाँ हर मोड पर  बिखरी है पर क्या हम उन खुशियों को खोजना जानते हैं  .फूल कोमलता ,शांति और प्यार का प्रतीक होते हैं जहाँ प्यार शांति , का जिक्र होगा वहां फूलों का जिक्र होना लाजिमी है फिर हम भी तो ये ही चाहते हैं एक ऐसी दुनिया हो जहाँ चारों ओर शांति हो प्यार हो तो जब फूल खिलते हैं तो दिल भी खिल जाता है , एक प्यारा सा गाना रोटी फिल्म का जो मेरी ही बात की तस्दीक कर रहा है “फूलों के साथ दिल भी खिल जाते बाबू” जब फूलों की बात चली है तो गुलाब का जिक्र होगा ही उसे फूलों का राजा यूँ ही तो नहीं कहा जाता और गानों में सबसे ज्यादा इसी फूल का जिक्र हुआ है लाल गुलाब जहाँ प्यार का प्रतीक है वहीं सफ़ेद गुलाब मैत्री और शांति का . प्यार की कोमल भावनाओं को व्यक्त करता हुआ  कुछ ऐसी कहानी बयान कर रहा है ये गाना  फूल गुलाब का लाखों हजारों में एक चेहरा जनाब का (बीवी हो तो ऐसी ) बचपन की शरारतों के बाद जब हम जवान होते हैं तो हमारे जेहन में कुछ सपने होते हैं कुछ उम्मीदें होती हैं इन्ही सपनों में एक सपना अपने घर का भी होता और घर जब फूलों के शहर में हो तो क्या कहना “देखो मैंने देखा है एक सपना फूलों के शहर में है घर अपना” (लव स्टोरी ) पर अगर आपको सपने में फूल ही फूल दिखें तो ऐसे ख्वाब को क्या कहेंगे चलिए मैं आपको गाना ही बता देता हूँ “देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए दूर तक निगाह में गुल खिले हुए” (सिलसिला ) पर फूल सिर्फ कोमल ही नहीं होता अगर आपकी इस कोमलता का सम्मान नहीं करेंगे तो ये अंगारा भी बन सकता है “फूल कभी जब बन जाए अंगारा” (फूल बने अंगारे ) जिंदगी में हर चीज़ की अपनी अहमियत होती है और ये बात रिश्तों पर भी लागू होती है फूल को बढ़ने के लिए खाद पानी की जरुरत होती है रिश्तों को संबंधों की गर्मी और अपनेपन के एहसास की तो जाड़ों  के इस मौसम मे गर्मी का एहसास करने के लिए गर्म कपडे पहनने के अलावा  कुछ फूलों के पेड़ लगाइए, नए रिश्ते बनाइये पुराने रिश्तों पर जम गयी गर्द को झाडिये क्योंकि रिश्ते भी फूलों की तरह नाजुक होते हैं .आइये महसूस करते हैं अपने आसपास बिखरी हुई फूलों की खुशबू रिश्तों में बसी अपने पन  की महक और जाड़े के मौसम में इठलाते फूलों की सरगोशियाँ हमारी राह तक रही हैं .जाड़े का स्वागत अगर महकते हुए और महकाते हुए किया जाए तो इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है .
आई नेक्स्ट में ६ दिसंबर को प्रकाशित 

Wednesday, October 20, 2010

जो महका दे जीवन



पिछले दिनों मैंने जिंदगी का एक नया रंग देखा और हमेशा की तरह उसे फिल्मों की तरह जोड़ दिया हुआ यूँ कि करीब १९ साल के बाद अपने पुराने स्कूल जाना हुआ बगैर किसी कारण बस दिल ने कहा चलो और मैं चला गया वहाँ मुझे अपना एक सबसे प्यारा मित्र मिला जिसे मैंने पिछले १९ साल से नहीं देखा था और न बात की थी  ये अलग बात है कि वो स्कूल के दिनों का मेरा सबसे अच्छा दोस्त था अजय मोगरा  फेस बुक पर जाने से कुछ ही दिन पहले उसने मुझे खोज लिया और जब मैं वहां पहुंचा तो इंसाने रिश्ते का एक नया रंग देखा वो था दोस्ती मुझे लगा ही नहीं कि हम कभी बिछड़े भी थे  और ये फासला १९ साल का हो चुका था उसका प्यार और अपनत्व के आगे मुझे अपने का रिश्ते फीके से लगे . जिंदगी में हमारे पैदा होते ही ज्यादातर रिश्ते हमें बने बनाये मिलते हैं और उसमे अपनी चोइस का कोई मतलब ही  नहीं रहता लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम अपनी लाइफ में खुद बनाते हैं  फिर दोस्ती की नहीं हो जाती है दोस्ती तो हो जाती है तो आज बात फिल्म और दोस्ती की फिल्मों ने इश्क ,प्यार और मोहब्बत के बाद किसी मुद्दे पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है वो दोस्ती है “जाने तू या जाने न”  “रॉक ऑन , 'दिल चाहता है' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में दोस्ती को ही मुख्य आधार बनाया गया है पर दोस्तों को दुवा देता  ये गाना जब आप सुनेंगे तो निश्चित ही आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त की याद आ ही जायेगी  एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों (फिल्म :गबन ) इस दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो अपने दोस्तों का एहसान न मानता हो क्या कहेंगे आप दोस्ती यानी एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार, तकरार, इजहार, इंकार, स्वीकार जैसे सभी भावों का मिक्सचर है जब दोस्ती पर गानों की बात चली है तो सबसे ज्यादा चर्चित गाना शोले का ही हुआ “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ,छोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे” दोस्ती है ही रिश्ता ऐसा न इसके लिए न समाज की स्वीकृति चाहिए और न ही मान्यताओं और परम्पराओं का सहारा तभी तो कहा गया है बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्ताना हमारा (दोस्ताना )  जरा सोचिये बगैर दोस्ती के हमारा जीवन कैसा होता आफिस ,स्कूल , सिनेमा हाल , रेस्टोरेंट बगैर दोस्तों के कैसे लगते अगर नहीं समझ पा रहे हों तो अपने स्कूल का पहला दिन याद कीजिये जब आपका कोई दोस्त नहीं था या किसी दिन अकेले कोई फिल्म देखने चले जाइए और उसके बाद कहीं बाहर अकेले खाना कहिये फिल्म खुदगर्ज़ का ये गाना शायद इसी विचार को आगे बढ़ा रहा है “दोस्ती का नाम जिंदगी”, पर कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपको दोस्ती करनी पड़ती है तो उस मौके के लिए भी गाना है “हम से तुम दोस्ती कर लो ये हसीं गलती कर लो “ (नरसिम्हा )
पर जिंदगी में रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं होते और ये बात दोस्ती पर भी लागू होती है कभी दोस्तों के चुनाव में भी गलती हो जाती है या गलतफहमियों से दोस्तों से दूरी हो जाती है और तब जो होता उसको बयां करता है ये गाना “दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है” (आखिर क्यों ) खैर हर रिश्ता कभी भी एक जैसा नहीं होता और वो बात दोस्ती पर भी लागू होती है  फिर आजकल की भागती दौडती दुनिया में अक्सर इस बात को दोष दिया जाता है कि इस से रिश्तों की संवेदनाएं खतम हो रही हैं पर एक रिश्ता तेज रफ़्तार  दुनिया में आज भी बचा हुआ है वो है दोस्ती क्योंकि ये कुछ मांग नहीं करता दोस्त , दोस्त होते हैं ये शिकायत हो सकती है कि समय की कमी है पर जब दोस्त मिलते हैं तो दोस्ती फिर से जवान हो जाती है तो चलिए किसी दोस्त को याद करते हैं एक एस ऍम एस करके या किसी सोसल नेट वोर्किंग साईट पर जाकर उसे हेल्लो बोलते हैं .
आई नेक्स्ट में २० अक्टूबर को प्रकाशित 

Friday, September 24, 2010

खेल खेल में



खेल हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं वो चाहे कामन वेल्थ गेम्स हों या क्रिकेट वैसे जिंदगी भी तो एक खेल ही है न कभी आप बहुत मेहनत करते हैं पर फिर भी सफलता नहीं मिलती लेकिन जैसे जिंदगी चलती रहती है वैसे जिंदगी का खेल भी , जिंदगी में अगर खेल महतवपूर्ण हैं तो हमारी फ़िल्में भी इनसे कहाँ अछूती हैं बहुत सी फिल्मों की कहानी खेलों के इर्द गिर्द ही घूमती है फैमली ड्रामा के बाद खेल ही एक ऐसा विषय है जिसमें बॉलीवुड ने अपनी प्रयोगधर्मिता को दिखाया है .१९७७ में बनी  शतरंज के खिलाड़ी हालाँकि प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित थी पर शतरंज के बहाने इस फिल्म ने भारत में अंग्रेजों के आने का समय  और नवाबों के रवैये का अच्छा चित्रण किया था , १९८४ में बनी हिप्प हिप्प हुर्रे ने पहली बार फ़ुटबाल के खेल को बड़े परदे पर उतारा .हार और जीत तो हर खेल के साथ जुडी रहती है पर हार के डर से खेल नहीं छोड़ा जाता है इम्पोर्टेंट है खेल को खेलना अगर ये फिलोस्फी हम अपनी लाइफ में उतार लें तो जिंदगी का खेल टेंशन फ्री हो जाएगा .अस्सी के दशक में खेलों पर आधारित अन्य फिल्मों में बोक्सर(१९८४),आल राउंडर(१९८४),कभी अजनबी थे (१९८५)और मालामाल (१९८८)प्रमुख थी .जिसमें बोक्सर को छोडकर सभी की विषय वस्तु क्रिकेट ही थी आपको याद दिलाता चलूँ यही वह दौर था जब भारत ने १९८३ का क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता था और धीरे धीरे क्रिकेट का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा था .असल में खेलों की दुनिया कभी हार न मानने की ह्यूमन  इंस्टिंक्ट को रीप्रेसेंट करती है और यहीं खेल हमारी जिंदगी से जुड जाते हैं .नब्बे का दशक खेलों के लिहाज़ से ज्यादा बेहतरीन नहीं माना जा सकता सिर्फ दो फ़िल्में ऐसी थी जिनका कथानक खेलों से प्रेरित था अव्वल नंबर (१९९२) क्रिकेट , और जो जीता वही वही सिकंदर (१९९२) सायक्लिंग रेस पर आधारित थी .फिर आया २००० का दशक दुनिया और खेल में बहुत कुछ बदल चुका था खेल रात में फ्लड लाईट में खेले जाने लग गए खेलों को इन्तेरेस्तिंग बनाने के लिए उनके नियम में बदलाव हुआ और यही वक्त था जब हमारी जिंदगी के नियमों को  मोबाईल और मल्टीप्लेक्स बदल रहे थे बदलाव के इस दौर में  फिल्मों को भी बदलना था हमजोली फिल्म के जीतेन्द्र और लीना चंदावर्कर   के बेडमिंटन मैच के बाद से अब तक काफी कुछ बदल चुका था .इस दशक में क्रिकेट को ध्यान में रखकर एक के बाद एक फ़िल्में आयें , जिनमे सबसे पहले लगान(२००३) का जिक्र करना जरूरी है ये वो पहली फिल्म थी जिसने पारम्परिक  भारतीय सिनेमा की ताकत का एहसास दुनिया को कराया .लगान के अलावा स्टम्प्ड (२००३),इकबाल (२००५) हैटट्रिक (२००७) से सलाम इंडिया (२००७), दिल बोले हडिप्पा (२००७ ) ऐसी और फ़िल्में थी.
 क्रिकेट पर ज्यादा फ़िल्में बनने का कारण लोगों में इस खेल के प्रति जुनून की हद तक लगाव है ऐसे में चक दे इंडिया एक नया नजरिया ले कर आयी सिनेमा के रूपहले परदे पर जिसका विषय एकदम नया और अनोखा था महिला होकी फिल्म ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किया और लोगों में होकी के प्रति एक नया जोश भरा .ऐसा नहीं है कि फ़िल्में पोपुलर स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकरबनाई जाती हैं तीन पत्ती :ताश , तारा रम  पम :रेसिंग , स्ट्राइकर: कैरम  और लाहौर :किक बॉक्सिंग पर आधारित फिल्में  है, जो डायवर्सिटी खेलों  में है वो हमारी फिल्मों में भी दिखती  है पर जैसे खेल को खेल भावना से खेला जाता है उसी तरह से जिंदगी के खेल को भी खेलिए आज अगर आप हारें तो कल जीत भी सकते हैं और अगर आज जीते हैं तो कल हार भी सकते हैं तो क्या कहते हैं इन फिल्मों के खेल के बारे में आप  बताएगा जरुर

  आई नेक्स्ट २४ सितम्बर २०१० 

Wednesday, August 11, 2010

आइये सपनों को बेदखल करें

आराम भला किसे नहीं पसंद होता और जब भी आराम की बात होती है सोना या नींद सबसे ऊपर होती है. खैर, आप अभी-अभी सारी रात आराम करने के बाद, सोकर उठे हैं और मैं फिर से नींद की बात कर रहा हूं. अरे अरे, नाराज मत होइये क्योंकि यह बात जरूरी है. अभी एक नेशनल मैगजीन द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में पता चला है कि लगभग 94 प्रतिशत भारतीय नींद संबंधी किसी न किसी समस्या से पीड़ित हैं. कभी-कभी सोचता हूं कि कैसे हमारी जिंदगी से जुड़े सर्वे फटाफट आ जाते हैं. जैसे इधर मेरी नींद हराम हुई उधर सर्वे हाजिर. ऐसा सबके साथ होता है ना? वैसे अगर नींद न आ रही हो तो पहला समाधान यही दिया जाता है की दिमाग शांत करके कोई अच्छा सा गाना सुन लीजिए नींद आ जायेगी. अगर गाना नींद से ही संबंधित हो तो क्या कहने. ये नुस्खा जांचा, परखा और आजमाया हुआ है. जरा अपने बचपन को याद कीजिये, जब मां हमें सुलाने के लिए लोरी गाया करती थीं और हम मीठी नींद सो जाया करते थे. अच्छी नींद और गानों का पुराना संबंध रहा है. ऐसे में सोते वक्त ये गाना कैसा रहेगा कोई गाता, मैं सो जाता-(फिल्म-आलाप). हमारे मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध नींद से होता है. अगर आप बहुत प्रसन्न हैं, तो चैन की नींद आयेगी, नहीं तो आपकी रातों की नींद उड़ जायेगी. अब प्रसन्न होने की शर्त तो बहुत बड़ी है भई. जब ऑफिस से लेकर घर तक काम के दबाव हों, जब सरकारें अपनी मनमर्जी कर रही हों, हमारी मर्जी से चुने जाने के बावजूद. जब महंगाई रात-दिन हमारा मजाक उड़ा रही हो, जब करप्शन मुंह फाड़े हमें निगलने को तैयार बैठा हो. जब पूरा शहर विकास के नाम पर खुदा पड़ा हो तो हम प्रसन्न कैसे हो सकते हैं. खैर, मैं कुछ ज्यादा ही भावुक हो गया. नींद पर लौटता हूं. नींद आना और नींद का उड़ जाना सामान्य स्थितियों में हमारे डेली रूटीन पर डिपेंड करता है. अब अगर आप इस गाने की फिलॉसफी पर भरोसा करेंगे कि बम्बई से आया मेरा दोस्त, दोस्त को सलाम करो रात को खाओ-पियो, दिन को आराम करो तो निश्चित ही नींद उड़ जायेगी और आप अनिद्रा रोग के शिकार हो जायेंगे. किसी काम में मन नहीं लगेगा और दिन भर आप उनींदे से रहेंगे. एक्सप‌र्ट्स कहते हैं कि अगर अच्छी नींद लेनी है तो दिन में खूब काम कीजिये और रात को आराम कीजिये नहीं तो आप सारी रात चांद को देखते हुए बिता देंगे. नींद और ख्वाब एक दूजे के लिए ही बने हैं पर ख्वाबों में जागते रहना, बेख्वाब सोने से अच्छा है. यूं ख्वाबों का बड़ा गहरा रोमैन्टिसिज़्म है, लेकिन असलियत ये है कि जब नींद गहरी हो और सपनों-वपनों की इसमें कोई गुंजाइश तक न हो तो सबसे अच्छा है. क्योंकि अगर नींद में लगातार सपने आ रहे हैं तो अच्छी बात नहीं है. ज्यादा सपने देखने का मतलब नींद की सेहत ठीक नहीं है. क्यों आजकल नींद कम ख्वाब ज्यादा हैं (फिल्म-वो लम्हे). हमारी सुबह सुहानी हो इसके लिए जरूरी है हम रात में अच्छी नींद लें. मीठी प्यारी नींद जो हमें हल्का महसूस कराये. सुबह आंख खुलते ही यह गाना अगर हमारे कानों में पड़े तो दिन की शुरुआत इससे बेहतर भला और क्या हो सकती है. निंदिया से जागी बहार ऐसा मौसम देखा पहली बार(हीरो). लेकिन नींद के कई दुश्मन हैं स्ट्रेस, टेंशन. ये सब तब होता है जब हम अपनी प्रजेंट सिचुएशन से सैटिस्फाइड नहीं हो पाते या कोई काम हमारे मन का नहीं होता. इसी वजह से जिंदगी में परेशानी होती है और नींद उड़ जाती है. शरीर में हेल्थ रिलेटेड कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं. यानी हम जागते हुए भी सोये-सोये से रहते हैं और जब सोते हैं तो भी जगा-जगा सा महसूस करते हैं. वैसे डॉक्टर्स बताते हैं कि अच्छी नींद के लिये जरूरी है कि रात का खाना थोड़ा जल्दी खा लिया जाए. रात को नहाकर सोने से भी नींद अच्छी आ सकती है. हां, सोने से पहले टीवी देखना या कम्प्यूटर पर काम करने से बचें. सोते वक्त कुछ पढ़ने की आदत भी भली है. लेकिन अगर इन सब उपायों के बाद भी नींद उड़ी ही रहे तो डॉक्टर के पास ही जाना पड़ेगा. सबसे अच्छा तो यही होगा कि हमें डॉक्टर की जरूरत ही न पड़े. इधर हम बिस्तर की ओर बढ़ें और उधर नींद हमारी तरफ. खुद को एक मीठी सी नींद के हवाले करने से सुखद कुछ नहीं हो सकता. है ना? तो आइये अगले सर्वे की रिपोर्ट बदलने की तैयारी करें.
आई नेक्स्ट ११ अगस्त 

Friday, July 16, 2010

ख़ुशी हो या गम याद आये तुम............


 मैं कभी कभी ही खुश होता हूँ और जब खुश होता हूँ तो गाने सुनता हूँ  और जब दुखी होता हूँ तो भी गाने सुनता हूँ आप भी सोच रहे होंगे की ये क्या गड़बड़झाला है मित्रों जिन्दगी में कोई भी प्रोब्लम हो म्युसिक एक ऐसी मेडिसिन है जो सारे स्ट्रेस और टेंशन को भगाने के लिए काफी है पर कभी कभी ऐसा होता है जब सिचुएसन पर हमारा जोर नहीं रहता और कुछ भी अच्छा नहीं होता तब एक और बस एक ही चीज़ याद आती है भगवान् गोड, अल्लाह आप कुछ भी नाम लें मतलब एक है एक सुपर नेचुरल पवार जो हमारा आखिरी सहारा है मै तो फ़िल्मी आदमी हूँ तो फिल्म के डाँयलाग की भाषा में इसे दवा की नहीं दुआ की जरुरत है दुआ मतलब उपरवाला , अब सोचिये अगर म्युसिक और गोड को जोड़ दिया जाए तो एक ऐसी मेडिसिन तैयार होगी जिसका कोई मुकाबला नहीं होगा बात सीधी से है पर है थोड़ी टेढ़ी कहते हैं संगीत कि कोई भाषा नहीं होती और आप उसे किसी  भाषा में बाँध भी नहीं सकते अब आप "वाका वाका" को ही ले लीजिये इस शब्द का मतलब भले ही हम न समझें पर गुनगुना तो सारी दुनिया ही रही है  पर जब आप बहुत परेशान और निराश हों तब एक ही गाना याद आता है मुझे जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारों मैं नहीं कहता किताबों में लिखा है यारों (लावारिस ) ,निराशा भी अक्सर एक मोटिवेटर का काम करती है जब उसे ऊपर वाले यानि गोड, भगवान् या अल्लाह का सहारा मिल जाता है तो बात ये है कि हमारे फ़िल्मी गाने भी एक बड़ा जरिया हैं.                  भगवान् से हमारा सम्बन्ध स्थापित करने का आप न या माने पर ये सच है, जैसे धर्म भले ही अलग अलग हों सबका सन्देश एक ही है प्यार , मानवता , भाईचारा वैसे ही हमरे फ़िल्में गाने किसी एक मज़हब या धर्म की बात नहीं करते नहीं भरोसा हो रहा हो तो बानगी देख लीजिये "अल्लाह तेरो नाम इश्वर तेरो नाम "(हमदोनों ),जयरघुनन्दनजयसियाराम(घराना),वो मसीहा आया है (क्रोधी ) या फिर एक ओंकार सतनाम (रंग दे बसन्ती ). गाने की नज़र से देखें तो ये सिर्फ गाने हैं ख़ास बात ये है कि ये भारत के हर रिलिजन  की बात कर रहे हैं न कोई छोटा है न कोई बड़ा   थोडा और आगे बढ़ें तो ये गाने उसी फ़िल्मी गाने को आगे बढ़ाते हैं तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगाइंसान की औलाद है इंसान बनेगा .वैसे एक बात और बताते चलूँ सूफी संगीत का जन्म ही संगीत और उस रूहानी ताकत के मिलन से हुआ जिसे हम भगवान कहते हैं और जब आप इसको सुनते हैं लगता है ऊपर वाला हमारे सामने है अगर भरोसा न हो रहा तो  ये गाना सुनियेगा अल्लाह के बन्दे हंस दे जो हो कल फिर आएगा  हिंदी फिल्म उद्योग केसंगीतकार अपने गीतों में सूफी संगीत की मधुरता बुन रहे हैं। अल्लाह के बंदे, पिया हाजी अली, ख्वाजा मेरे ख्वाजा, अर्जियां.. जैसे सूफी संगीत में पगे गीतों की सूची बहुत लंबी है.तोजीवन की इन राहों पर अगर आप चलते चलते थक जाएँ तो थोडा रुक कर अगर इन गानों का साथी बन जाया जाए तो मंजिल कुछ करीब दिखने लगेगी और सफ़र की थकनकम होगी लेकिन एक बात मत भूलियेगा जब भी पर्थारना कीजिये पुरे विश्वास  से कीजिये  तो प्यार बाँटते चलिए और निराशाओं को  अपने ऊपर हावी  मत होने दीजिये .कलतो बिलकुल आएगा आशाओं  का उम्मीदों का इसलिए अगर आज थोड़ी मुश्किल है थोडा धीरज रख लीजिये क्योंकि कोई है जो आपके साथ है आप उसे किसी भी नाम से बुलासकते हैं.
आई नेक्स्ट १६ जुलाई    

पसंद आया हो तो