चीज छोटी हो या बड़ी
सबका अपना मतलब है अब आप किस्से क्या सीखते हैं ये आपके ऊपर है.ना ना लेक्चर नहीं
है मेरा एक ओब्सेर्वेशन है जो आज आप सब से बाटूंगा.बुरी नजर वाला तेरा मुंह काला , कुछ
याद आया कहाँ पढ़ा था अच्छा ये सुनकर तो मुझे पूरा यकीन है कि आपको काफी कुछ याद आ
जाएगा “हम दो हमारे दो” जी हाँ सड़क पर गुजरते किसी ट्रक पर आपने जरुर पढ़ा होगा जगह मिलने
पर पास दिया जाएगा.बात जरुर सड़क की है पर इसमें कुछ भी सडकछाप नहीं है.हम किस
मैसेज को कितना सीरयसली लेते हैं ये हमारे ऊपर है. आज सड़क और ट्रक के बहाने ही
सही हम ये महसूस कर पायेंगे कि लाईफ में कितना कुछ हमारे सामने होता रहता है पर हम
हैं कि ध्यान ही नहीं देते.इंसान की बनाई बड़ी जबरदस्त कला कृति हैं ये ट्रक अगर ध्यान से देखें तो अपने ओके
होर्न प्लीज के ट्रक बहुत ही मानवीय आकार के साथ
बनाये जाते रहे है और जो कसर रह जाती थी वह अपने बॉडी मेकर पूरी कर देते हैं ध्यान से देखिये एक चौड़ा माथा दो आंखें और नाक तो आप को आसानी से दिख जाएंगी हो सकता हो
नीचे एक जूता भी लटका हो बुरी नज़र वाले तेरा मुंह काला के साथ.हम दो हमारे दो जैसे ना जाने
कितने स्लोगन को लोकप्रिय बनाने में इन ट्रकों का बहुत बड़ा रोल रहा है,कितना कुछ
लिखा होता है इन ट्रकों पर हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई जैसे सोशल मैसेज तो कहीं हलके तरह
से लिखे गए शेर जो लाईफ की फिलासफी को कितनी आसानी से कम्युनिकेट करते हैं खलिहान में नहीं धान, हाड़
में नहीं जान,पत्थरों की जाजम, धूप
का पैराहन,क्या सूबा, क्या
निजाम, कैसा ईमान,कल्लू दे
ढाबे पर सबको राम-राम क्या
खालिस क्रिएटिविटी है और हर ट्रक अपने क्षेत्र विशेष का प्रतिनिधित्व करता है. जो लोग बहुत तेज गाडियां
चलाते हैं उनके लिए आपने जरुर पढ़ा होगा “सटला
ता गईला बेटा” यह
उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बोली जाने वाली भाषा में है जिसका मतलब अगर आप
चलती गाड़ी के ज्यादा पास आयेंगे तो मौत निश्चित है.बात को आगे बढ़ाते हैं हम सब के अंदर हर चीज़ पर अपनी छाप छोड़ने की बड़ी चाह होती है कि मैं यहाँ रहता हूँ मैं यहाँ
आया था ,जैसे कि चाँद पर गए झंडा गाड़ आये हिमालय पर गये वहां भी झंडा गाड़ आये और जो झंडा नहीं गाड़ पाते वो कुछ और करते है जैसे कि ट्रक (वैसे ट्रक ड्राईवर का घर ही होता
है) पर अपने अरमान निकाल
लेते हैं चूँकि ट्रक ड्राईवर काफी समय तक अपने घरों से दूर रहते हैं इस लिये वह अपने ट्रक को ही अपना साथी और घर के रूप में देखने लगते हैं. ट्रक पर लिखे जुमले कुछ कुछ ड्राईवर के एट्टीट्यूड,आइडोलाजी और उसके पेन को भी दिखाते हैं. ये जुमले किसी के द्वारा लिखवाये जाएँ पर ये
सोशल मेसैज पहियों पर घूमते पूरे देश में लोगों को जागरूक करते हैं. पेट्रोल की बचत की सन्देश देता ये नारा “बड़ा महान है ये ईराक का पानी थोडा कम पी रानी” इनको लिखने वाले कोई बड़े साहित्यकार ना हों पर जिन लोगों को
जागरूक करने की जरुरत है उनकी सोच के हिसाब से उन्हीं के बीच के किसी शख्स द्वारा
लिखा गया है जो ना तो क्रेडिट की डीमांड करते हैं ना रोयल्टी की बस गुमनाम बने
रहते हुए चुपचाप अपने काम में लगे हैं भले ही एस एम् एस लैंगुएज को ईजाद करने का
श्रेय इन्हीं ट्रक ड्राइवर को दिया जाना चाहिए आपको भरोसा ना हो रहा तो जरा इस पर
नज़र डालें 13 मेरा 7 अब आप इसे क्या पढेंगे तेरा मेरा साथ हैं ना मजेदार तो ट्रक
के इस फलसफे को उन्हीं के तरीके से समाप्त करता हूँ “फिर मिलेंगे”
Tuesday, March 6, 2012
Thursday, March 1, 2012
एस एम् एस की विदाई से उपजती संभावनाएं
अभी कुछ समय पहले रक् वह युवा वर्ग में परस्पर संपर्क का सबसे लोकप्रिय साधन था .सड़क पर ,ट्रेन या बस में रेस्तरां में यहाँ तक कि घर में हर जगह ऐसे लोग दिख जाते थे जिनकी उँगलियाँ अपने मोबाईल फोन के की बोर्ड पर तेजी से घूम रही होतीं थीं .मोबाईल फोन के जरिये भेजे जाने वाले संक्षिप्त सन्देश यानि एस एम् एस के कारोबार को बढाने के लिए नेटवर्क कम्पनियाँ लगातार नित नए प्लान पेश कर रही थीं लेकिन काफी समय तक बढ़ता यह कारोबार अब ढलान पर है ..ओवम नाम की संस्था के अनुसार सोशल मैसेजिंग एप्लीकेशन की संख्या बढ़ने की वजह से मोबाइलों के जरिए होने वाले एसएमएस की संख्या में भारी कमी आई है.इसकी वजह से बीते साल मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को 13.9 अरब डॉलर ( लगभग छ सौ पच्चासी अरब रुपए) का नुकसान हुआ है. ओवम ने दुनिया भर में स्मार्टफ़ोन के जरिए उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न सोशल मैसेजिंग एप्लीकेशन का अध्ययन किया. सोशल मैसेजिंग एप्लीकेशन सामान्यतः महंगे एसएमएस के स्थान पर फोन के जरिए मिलने वाली इंटरनेट सुविधा का उपयोग करते हैं.यह इंटरनेट की बढ़ती शक्ति को दिखा रहा है जो यह बताता है कि इंटरनेट किस तरह भविष्य के नए संचार साधनों में सबसे अग्रणी भूमिका निभाने वाला है.इसके व्यवसायिक पहलू भी हैं.फेसबुक अपने आई पी ओ के शेयर विवरण पत्र (प्रोस्पेक्टस) में बताता है,कि ये सोशल नेटवर्किंग साइट अपने उपयोगकर्ता (यूज़र) आधार को भारत में बढ़ाने का इरादा रखती है. ऐसा “मोबाइल एप्स समेत अपने उत्पादों में इज़ाफे” के माध्यम से किया जाएगा.विश्व में मोबाईल संचार का विस्तार बहुत तेजी से हुआ है.कंप्यूटर नेटवर्किंग उपकरण में अग्रणी कंपनी सिस्को ने दुनिया में मोबाइल ट्रैफिक पर शोध के बाद पाया है कि इस वर्ष मोबाइल फ़ोन की संख्या दुनिया की आबादी से अधिक हो जाएगी.सिस्को के अनुसार वर्ष 2016 में दुनिया भर में दस अरब मोबाइल फ़ोन काम कर रहे होंगे.इसमें कोई शक नहीं मानव सभ्यता के इतिहास को बदलने में सबसे बड़ा योगदान आग और पहिये के आविष्कार ने दिया लेकिन इन्टरनेट की अवधारणा ने इस सभ्यता का नक्शा हमेशा के लिए बदल दिया. भारत में मोबाईल फोन ग्राहक मोबाईल इन्टरनेट प्रयोगकर्ताओं के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं. पूरी दुनिया में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल नेटवर्क में सोशल मैसेजिंग की भूमिका अभी सीमित है पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि तकनीक का इस्तेमाल संक्रामक रोग की तरह फैलता है और यहाँ एक मौन इन्टरनेट क्रांति आकार ले रही है.तेजी से बढ़ती मोबाईल धारकों की संख्या भविष्य के मोबाईल इन्टरनेट प्रयोगकर्ताओं को तैयार कर रही है. मोबाईल इन्टरनेट इस्तेमाल करने वाली कुल आबादी का पचहत्तर प्रतिशत हिस्सा बीस से उनतीस वर्ष के युवा वर्ग से आता है इसमें खास बात यह है कि यह युवा वर्ग सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर सबसे ज्यादा सक्रिय है .सोशल नेटवर्किंग साईट्स लगातार ऐसे एप्स बना रही हैं जो मोबाईल के लिए मुफीद हो और संदेशों के आदान प्रदान में लागत कम आये जिसका सीधा असर एस एम् एस से होने वाली कम आय पर पढ़ रहा है रही सही कसर इन्टरनेट पर सैकड़ों की संख्या में उन वेबसाईट ने पूरी कर दी है जो मुफ्त में एस एम् एस भेजने का विकल्प उपभोक्ताओं को देती हैं इस सबमें अच्छी बात यही है कि एस एम् एस की विदाई कोई बुरी खबर नहीं है ,बल्कि यह तकनीक की तरक्की के लोकप्रिय होते जाने की कहानी है .
दैनिक हिन्दुस्तान में 29/02/12 को प्रकाशित
Thursday, February 23, 2012
Are you virtually active
All i want is every thing
जी हाँ बस इतना सा ही ख्वाब है उसका पर ये महज़ ख्वाब ना बन कर रह जाए इस के लिए एफर्ट करना जरूरी है .मुझे पताहै भाषण सुनने का आपको शौक नहीं है और इस सीख को सुनते सुनते आपके कान पक गए हैं मैं तो बस अपना अनुभव आपसे शेयर कर रहा हूँ कि आम के आम गुठलियों के दाम महज़ कहावत नहीं बल्कि रीयल्टी है.चिलैक्स ड्यूड समझाता हूँ.क्या है जो मिसिंग मिसिंग थोड़ी मस्ती दैट इस दाथिंग बोले तो बिलकुल सही इन्टरनेट अभी तक हम सबके लिए इन्टरनेट का मतलब था सोशल नेटवर्किंग साईट्स ,सर्फिंग टाईम पास ,चैटिंग और फोटो /वीडियो शेयरिंग ही था पर अब इसके थोडा आगे सोचा जाए और इस मस्ती को अपने जीवन से जोड़ दिया जाए बोले तो एक दम रापचिक देखिये वो जमाना तो अब रहा नहीं जब बुजुर्ग फरमाते थे कि अपने पैरों पर खड़े होकर दिखलाओ और उनके दिखाए रास्ते पर लोग चल पड़ते थे. अपना सी वी लेकर नौकरी की तलाश में पर अब तो बस अपना रेज्युमे पोस्ट करना होता है नौकरी.कॉम या मॉनस्टर.कॉम जैसी वेबसाइटों पर लेकिन दुनिया अब और आगे निकल चुकी है ज्यादातर भर्ती करने वाले और एचआर एक्सीक्यूटिव इंटरनेट पर कैन्डीडेट की सक्रियता को जांचने के लिए ब्लॉग्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नज़र रख रहे हैं, यह जानने के लिए क्या कैन्डीडेट जॉब प्रोफाइल के लायक है यानि आपका फेसबुक प्रोफाईल या ट्विटर अकाउंट सिर्फ यारों से मिलने और बहस करने की जगह भर नहीं रहा इन सब के थ्रू आप अपने ख्वाब को रीयल्टी में कन्वर्ट कर सकते हैं.आइये समझते हैं कैसे?अक्सर लोग अपना ई मेल या फेसबुक अकाउंट बना कर भूल जाते हैं यह एक बड़ी गलती है नौकरियों की वेबसाईट पर अपना रेज्युमे अपलोड कर उन पर ध्यान ना देना. आपने एक कहावत तो सुनी होगी आउट ऑफ साईट आउट ऑफ माइंड तो वेब की इस वर्चुअल दुनिया में अगर आप एक्टिव नहीं रहेंगे तो बहुत जल्दी भूला दिए जायेंगे लोगों की नज़र में रहने के लिए प्रयास करना होगा ऐसा करने के लिए बस इस बात का ख्याल रखना है कि आपका ब्लॉग ट्विटर और फेसबुक वाल अप टू डेट रहे बात से ही बात निकलती है जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो ऐसे फोरम और ऑन लाइन ग्रुप्स का हिस्सा बनकर बात को आगे बढ़ाया जा सकता है.आप जितने ज्यादा एक्टिव रहेंगे , आपके नोटिस किए जाने की संभावनाएं उतनी ही ज्यादा होगीं,पर ध्यान रहे कुछ भी लिखने से पहले एकबार जरुर सोच लें कि आप क्या लिख रहे हैं. लोगों की दिलचस्पी बनाये रखने के लिए लिखा जाने वाला कंटेंट आपके काम ,सोच और क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम घटनाओं का मिश्रण होना चाहिए.बी सेलेक्टिव आप किस्से जुड़ते हैं ये आपके प्रोफेशनल ब्रांड को बनाता है यूथ के लिए नेटवर्किंग का ये रूल जानना बहुत जरूरी है आपके संपर्कों की गुणवत्ता, संपर्कों की संख्या से ज्यादा महत्व रखती है और सबसे महत्वपूर्ण Be Cautious अगर आपने अपनी प्रोफाईल सेटिंग को गोपनीय नहीं बनाया तो सोशल मीडिया में आपकी हर एक सूचना पर बहुत से लोगों की नज़र होगी. .दूसरे के विचारों का सम्मान कीजिये आपके विचारों को खुद ब खुद सम्मान मिलने लग जाएगा इंटरनेट के इस ग्लोबल वर्ल्ड में अपनी स्किल्स से लोगों को परिचित कराइए और देखिये कितने अवसर आपका इन्तिज़ार कर रहे हैं तो इन्तजार किस बात का है अगर आप वर्चुअल स्पेस का हिस्सा नहीं है तो बन जाइए और यूँ ही कभी कोई अकाउंट बना लिया है तो उसपर समय बिताइए और फिर देखिये बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जायेगी.

आईनेक्स्ट में 23/02/12 को प्रकाशित
Monday, February 20, 2012
तकनीक के नए मानक गढिये
जनवरी माह में पंजाब पुलिस ने पटियाला के समीप देवीगढ़ से एक ऐसे दर्जी को गिरफ्तार किया जिसने एक शादी शुदा महिला का जाली फेसबुक अकाउंट सिर्फ इसलिए बना दिया कि उस महिला के पति से दर्जी का मनमुटाव हो गया था| ये घटना महज सोशल नेटवर्किंग साईट्स के दुरूपयोग की बानगी भर है ऐसी ना जाने कितनी घटनाएं रोज होती हैं |तकनीक मानव समस्याओ का समाधान करने मे मदद करनेवाले औज़ारो, मशीनो और प्रक्रिया का विकास और प्रयोग है पर यदि तकनीक का इस्तेमाल सोच समझ कर ना किया जाए तो ये काम बिगाड़ भी सकती है .भारत जैसे विकास शील देश में तकनीक से लोगों को परिचित होने में वक्त लगता है पर दुनिया मार्शल मैक्लूहान के शब्दों में एक विश्व ग्राम में तब्दील हो चुकी है इसलिए तकनीक जो बनायी अमेरिका जैसे विकसित देश के लिए जाती है उसका इस्तेमाल भारत जैसे अनेक विकासशील देशों में होने लगता है पर उस देश का समाज उसके लिए कितना तैयार है इस विषय पर ध्यान कम दिया जाता है |मसलन इन्टरनेट को ही लिया जाए इंटरनेट की उमर अब इकतालीस साल हो चली है। उम्र के लिहाज से देखा जाए तो इन्टरनेट अब प्रौढ़ हो चला है पर भारतीय परिवेश के लिहाज से इन्टरनेट एक युवा माध्यम है जिसे यहाँ आये अभी सोलह साल ही हुए हैं | इसी परिप्रेक्ष्य में अगर सोशल नेटवर्किंग को जोड़ दिया जाए तो ये तो अभी बाल्यवस्था में ही है .ऐसे में अभी इनके इस्तेमाल के मानक गढे जाने हैं जिससे सोशल नेटवर्किंग साईट्स का दुरूपयोग रोका जा सके तकनीक और मार्केट रिसर्च फर्म फारेस्टर रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2013 तक दुनिया में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 45प्रतिशत बढकर 2.2 अरब हो जाएगी।इस बढोत्तरी में सबसे ज्यादा योगदान एशिया का रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2013 तक भारत इंटरनेट यूजर्स के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर होगा।भारत में इस वक्त ढाई करोड लोग सोशल नेटवर्किंग साईट्स से जुड़े हुए हैं फेसबुक अपने आई पी ओ के शेयर विवरण पत्र (प्रोस्पेक्टस) में बताता है,कि ये सोशल नेटवर्किंग साइट अपने उपयोगकर्ता (यूज़र) आधार को भारत, जापान और दक्षिण कोरिया में बढ़ाने का इरादा रखती है। ऐसा सतत विपणन, उपयोगकर्ताओं के अधिग्रहण प्रयासों और फेसबुक को ज्यादा सुगम्य बनाने हेतु मोबाइल एप्स समेत अपने उत्पादों में इज़ाफे के माध्यम से किया जाएगा।भारत में फेसबुक की प्रवेश दर करीब बीस से तीस फीसदी है, जो जापान, रूस और दक्षिण कोरिया की 15 फीसदी से भी कम दर के मुकाबले बेहतर है, पर इतने सारे नए नेट उपभोक्ताओं ने एक समस्या को जन्म दिया है वो है इसमें सोशल नेटवर्किंग साईट्स मैनर का ना होना या यूँ कहें कि इसका इस्तेमाल किस तरह से करना है ये गिरने सम्हलने का दौर है पर भारत जैसे देश में जहाँ फैसले दिमाग से कम और दिल से ज्यादा लिए जाते हैं वहां ऐसे नए नेट यूजर समस्या भी खडी कर रहे हैं .जहाँ लोग मित्रता निवेदन रुचियों के हिसाब से नहीं बल्कि फोटो को देखकर भेज रहे हैं अकारण लोगों को टैग कर देना अश्लील वीडियो को देखने की लालसा में वाइरस की जकड में आ जाना जो आपके मित्रों की वाल पर भी बगैर आपकी जानकारी के पहुँच जाता है .लैंगिक समानता के दौर में महिलाओं को इन सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर पुरुषों से ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है .सोशल नेटवर्किंग साईट्स वर्चुअल दुनिया में सामाजिकरण के लिए हैं जहाँ आप अपनी तस्वीरें ,विचार ,वीडियो लोगों के साथ साझा कर सकें पर एक ऐसा देश जहाँ लोग बहस सुनने और समझने की बजाय सिर्फ बहस करना पसंद करते हैं जहाँ दूसरे पक्ष के लिए जगह ही नहीं वहाँ ये तकनीक कई नए तरह
की समस्याएं भी पैदा कर रही है और इसीलिये सरकार को भी इसे नियंत्रित करने के बारे में सोचना पड़ा|याद कीजिये भारत में मोबाईल को आये पन्द्रह साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है पर फिर भी हम अभी इसके सही इस्तेमाल का सही तरीका सीख ही रहे हैं ,चूँकि हमारे समाजीकरण में अभी तकनीक बहुत निचली प्राथमिकता में है और धीरे धीरे हमारे जीवन का हिस्सा बन रही है अगर हमें सोशल नेटवर्किंग साईट्स और सूचना तकनीक का अधिकतम सकारात्मक इस्तेमाल करना है तो इसे अपने सामाजिकरण का हिस्सा बनाना होगा और इसके लिए जिम्मेदारी उस युवा पीढ़ी पर ज्यादा है जो इनके प्रथम उपभोक्ता बन रहे हैं उन्हें ही इसके इस्तेमाल के मानक गढ़ने हैं और आने वाली पीढ़ी को इन मानकों से परिचित भी कराना है| अगर ऐसा हो सका तो कोई भी इन सोशल नेटवर्किंग साईट का इस्तेमाल करते हुए हिचकेगा नहीं.
अमरउजाला में दिनांक 19/02/12 को प्रकाशित
Tuesday, February 7, 2012
जोश में होश ना खोएं
हम तो ऐसे हैं भैया, जी हाँ उम्र ही कुछ ऐसी है जब उम्मीदों के दिन हैं सपनों के दिन हाँ और हौसला ऐसा कि कुछ पाना है कुछ कर दिखाना है जवानी इसी का नाम है और ऐसे जवानों को हम यांगिस्तानी कहते हैं और जब हम यांगिस्तानी हैं तो हमारा एटीट्यूड भी तो ऐसा ही होना चाहिए न कूल सिर्फ उम्मीदे बंधाने और सपने देखने से तो काम चलेगा नहीं उनको रीयल्टी में भी तो कन्वर्ट करना है न अब करियर को ही लीजिए आज कितने ओप्शन हैं हमारे पास,जब मैं छोटा था तो मेरे पेरेंट्स का एक ही ड्रीम था कि मैं किसी तरह एक बैंक में जॉब पा जाऊं रीसन सिंपल था फादर बैंक में थे और करियर के बारे में उन्हें तींन चीजें पता थी डॉक्टर,इंजीनियर और एक आई ए एस पर मैंने बदलती दुनिया में कुछ अलग करने का फैसला किया और आज आपसे मुखातिब हूँ है न मजेदार आज कितने करियर ओप्शन हैं हमारे पास फिर जब हम हैं नए तो अंदाज़ क्यों हो पुराना आज पाठशाला का मतलब सिर्फ बोरिंग लेक्चर नहीं बल्कि हैपनिंग क्लास होती है जिसमे पवार पॉइंट प्रेसेंटेशन है आडियो वीडियो क्लास को इंटरेस्टिंग बना रहे हैं एवीइशन से लेकर डिजाईनिंग तक न जाने कितने ऐसे एरिया हैं जहाँ लोगों को एम्प्लोय्मेंट मिल रहा है फिल्म ,मीडिया आर्किटेक्चर के कितने इंस्टीट्यूट हमारे आस पास खुल गए हैं, आप भी सोच रहे होंगे कि ये मैं कौनसी कहानी आपको सुना रहा हूँ ये तो आप सबको पता है .बस यहीं आपने गलती कर दी.इतनी जल्दी कंक्लुशन निकालना ठीक नहीं है फिर आप तो यगिस्तानी हैं मैं मानता हूँ आपको अपने सपने पूरे करने की जल्दी है पर पुरानी कहावत है न जोश के साथ होश का भी होना जरूरी है .अपने करियर को सही शेप देने के लिए ऐसे इंस्टीट्यूट काफी मददगार हो सकते हैं पर शेक्सपीयर ने कहा था याद आया न “all glitters are not gold” हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती तो हर इंस्टीट्यूट सही हो ये जरूरी नहीं .ऐसे किसी भी इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने से पहले ये पक्का कर ले कि उसका रिकग्निशन सही संस्था से है या नहीं वहां पढाने वाली फैकल्टी कैसी है और सबसे अच्छा ये रहेगा कि वहाँ पढ़े हुए स्टूडेंट्स से जरुर एक बार बात कर ली जाए क्योंकि माउथ पब्लिसिटी से बड़ी कोई पब्लिसिटी नहीं होती .कहीं ऐसा न हो जाए कि आप कहें न खुदा ही मिला न विसाले सनम .इस जांच पड़ताल में आप इन्टरनेट की मदद लेकर सही फैक्ट्स पता कर सकते हैं आजकल ऐसे इंस्टीट्यूट की बाढ़ सी आयी है जो आपके सपनों का सौदा कर रहे हैं .एक बात और कोई भी इंस्टीट्यूट आपकी प्रतिभा को चमका सकता है पर जो चीज आपके अंदर नहीं है उसे पैदा नहीं कर सकता आपके सारे दोस्त किसी मीडिया इंस्टीट्यूट में दाखिला ले रहे हैं इसलिए आपने भी एडमिशन ले लिया तो गलत है अगर आपको पढ़ने लिखने का शौक नहीं तो ऐसे सपने मत देखिये कि आप महज़ एडमिशन लेकर बड़े मीडिया प्रोफेशनल बन जायेंगे .पहले अपना आंकलन कीजिये कि आप क्या कर सकते हैं फिर सपने देखिये और उन सपनों को पूरा करने की कोशिश, किसी अच्छे इंस्टीट्यूट में दाखिला लेकर कीजिये .आजके इस ग्लोबलाइजड वर्ल्ड में आपका टैलेंट बहुत देर तक छिपा नहीं रह सकता पर वो टैलेंट है क्या इसकी जानकारी आपसे बेहतर किसी को नहीं हो सकती .बात को थोडा और स्पष्ट करता हूँ अगर लोहा अच्छा है तो धार अच्छी आयेगी ही .मौसम बदल रहा है सर्दियाँ खत्म हुईं ,सर्दियों के बाद एक मौसम और आता है न आप गलत समझे मैं एक्साम सीजन की बात कर रहा हूँ ,क्योंकि यही वो सीजन जो आपके ड्रीम्स को पूरा करेगा तो लग जाइए अपने सपनों का पीछा करने में .
Thursday, January 19, 2012
It's better safe than sorry
इतना सन्नाटा क्यों है भाई ......,मेरी फेसबुक की वाल सूनी सूनी सी है .ज्यादा दिमाग लगाने का नहीं हाँ वैसे भी दिमाग लगाने का काम हमलोगों ने गूगल बाबा पर छोड़ दिया है ,समझ गए न, गूगल बाबा बोले तो इंटरनेट वैसे इन्टरनेट हमारे जीवन में अनेक परिवर्तन लाया है लाईफ पहले के मुकाबले कितनी आसान हुई पर यगिस्तानियों के बिहैवियर को बदलने में सबसे बड़ा रोल तो सोशल नेटवर्किंग साईट्स का रहा है. फ़िल्मी अंदाज़ में यूँ कहें इनके बिना जीना मरने से ज्यादा मुश्किल है.लोल से लेकर ओएमजी तक न जाने कितनी शब्दावलियां गढी हैं एक नयी लैंगुएज से हम सब रूबरू हुए हैं मैंने भी गूगल बाबा की मदद से जाना सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साईट्स लिखने इक्कीस करोड़ साठ लाख रिजल्ट्स मिलते हैं पर अब इसकी स्वतंत्रता पर सवाल भी उठने लगे हैं .बचपने में मैंने कहीं पढ़ा था तकनीक अच्छी या बुरी नहीं होती उसका इस्तेमाल अच्छा या बुरा होता है वैसे भी कोई शौक जब आदत बन जाता है तो उसे एडिक्शन कहते हैं .फेसबुक और ट्विटर जैसी साईट्स हमें फ्रीडम ऑफ एक्प्रेशन देती हैं पर इसका ये मतलब नहीं है कि इस फ्रीडम का नाजायज़ फायदा उठाया जाए और इसके लिए हमें खुद रिस्पोंसिबल बनना पड़ेगा .हर चीज के लिए ला किसी भी सिवीलाईज्ड सोसाईटी के लिए अच्छा नहीं है .अब देखिये न मेरी एक मित्र क्रैंक काल्स से परेशान थी .पुलिस के पास वो जाना नहीं चाहती थी बस उन्होंने उसका एक अच्छा तरीका निकला जब भी उन्हें कोई क्रैंक कॉल आती उसका नंबर वो अपने वाल पर ये लिखकर डाल देतीं कि इस नंबर से क्रैंक कॉल आ रही हैं फिर क्या उस कॉल करने वाले की शामत आ जाती, कितना गांधीवादी तरीका है विरोध का पर अगर इस तरीके का इस्तेमाल हम यूँ ही किसी को परेशान करने के लिए करने लगें तो सोचिये क्या होगा.इजिप्ट और ट्यूनिसिया की क्रांति की बात छोडिये हमारी डेली लाईफ में इन सोशल नेटवर्किंग साईट्स के थ्रू कितनी प्रोब्लम सोल्व हो जाती हैं .मेरे भाई को एक ट्रेंड कंप्यूटर प्रोफेशनल की जरुरत थी उसने स्टेटस अप डेट किया और उसे काम का आदमी मिल गया.अब देखिये न इस आर्टिकल को लिखने की माथा पच्ची कर रहा था फेसबुक पर गया एक काम की कविता मिल गयी जो फेसबुक के इस्तेमाल पर ही है , मैंने सोचा आप सबसे शेयर कर लिया जाए “खूब मनाओ और भुनाओं तुम सारे अवसर उड़ाओ मज़ाक किसी का या करो तिरस्कार वैसे प्रोफाइल आपका, उसपर आपका अधिकार कोई आहत न हो यहाँ, इसका करना विचार…”एक बात और ये कविता मेरी नहीं पर हम में से कई लोग दूसरों की सामग्री को बगैर क्रेडिट किये हुए इस्तेमाल कर लेते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए भले ही इंटरनेट सबके लिए पर क्रियेटर को उसका क्रेडिट दिया जाना चाहिए ऑन लाइन इस चोरी को रोकने के लिए अमेरिकी सरकार ‘स्टॉप ऑनलाइन पाइरेसी विधेयक’ लाने जा रही है. अब अगर हम दूसरों के कंटेंट को बिना उसकी परमिशन के इस्तेमाल न कर रहे होते तो शायद ये नौबत न आती.नियम हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं पर ये नियम दूसरों की बजाय हम खुद बनाये तो कितना अच्छा हो न वैसे भी हम उस पीढ़ी के हैं जो अपने नियम खुद बनाती है तो फिर सोशल नेटवर्किंग साईट्स के इस्तेमाल में ये पहल हम खुद क्यों नहीं करते तो फेसबुक की वाल पर इसी मुद्दे पर कुछ लिख डालिए .डर्टी पिक्चर में भले ही डायलोग हो कि जिंदगी जब एक बार मिली है तो दो बार क्या सोचना पर सोशल नेटवर्किंग साईट्स का जब भी इस्तेमाल करें दो बार सोच समझ कर करें क्योंकि आप की बात कितने लोगों तक जाने वाली है इसका अंदाज़ा आपको खुद नहीं है तो प्ले सेफ क्योंकि आपकी दी हुई चोट से बहुत से लोग परेशान हो सकते हैं फिर हम यांगिस्तानी तो रिस्पोंसिबल सिटीज़न हैं न तो प्रूव कीजिये अपने आप को .
आई नेक्स्ट में 19/01/12 को प्रकाशित लेख
राजनीति के विचारशून्य नारे
भारतीय लोकतंत्र में कोई भी चुनाव बगैर नारों के नहीं हो सकते नारे जो लोगों को किसी दल और उसकी सोच को जनता के सामने लाते हैं विकीपीडिया में नारों का जिक्र कुछ यूँ है नारा , राजनैतिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और अन्य संदर्भों में, किसी विचार या उद्देश्य को बारंबार अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त एक यादगार आदर्श वाक्य या सूक्ति है. इनकी आसान बयानबाज़ी विस्तृत विवरणों की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ती है, और इसलिए संभवतः वे अभीष्ट श्रोताओं के लिए प्रक्षेपण की बजाय, एकीकृत उद्देश्य की सामाजिक अभिव्यक्ति के रूप में अधिक काम करते हैं. देश के पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और पांच साल में आने वाला चुनावी नारों का दौर लौट आया है पर सभी राजनैतिक पार्टियों के नारों में न मौलिकता है न प्रयोगधर्मिता .दलों के भावी शासन का दर्शन भी नदारद है इससे ये पता पड़ता है कि हमारे राजनैतिक दल विचारों के दिवालियापन का शिकार हो चुके हैं. ये विचारों का दिवालियापन ही है कि ज्यादातर नारे फिल्मी गानों की तर्ज़ पर या उनके इर्द गिर्द रचे जा रहे हैं पहले के चुनाव नारों पर लड़े जाते थे पर अब चेहरों पर लड़े जा रहे हैं .राजनैतिक दल सत्ता में आने के बाद शासन का कैसा चेहरा देंगे जोर इस पर नहीं बल्कि कौन सा चेहरा शासन करेगा जोर इस पर है .जब चेहरे शासन करने लग जाएँ तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लोकतंत्र में कैसे राजतंत्र प्रवेश कर गया है .नारे तो अभी भी गढे जा रहे हैं लेकिन न तो उनमे वो वैचारिक स्पष्टता और न ही नैतिक प्रतिबद्धता है जिससे मतदाता उनसे प्रभावित हो या वोट देते वक्त नारे उसके निर्णय को प्रभावित करें ,गरीबी हटाओ जैसा नारा आज भी लोगों को याद है.भले ही व्यवहार में गरीबी देश ना खत्म हुई हो लेकिन गरीबी जैसे विषय को सरकार की प्राथमिकता जरुर मिली . भ्रष्टाचार के विरोध में जब वी पी सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो राजा नहीं फ़कीर है देश की तकदीर है जैसे नारों से उनका स्वागत किया गया और उन्होंने सामजिक न्याय के लिए मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की,भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार कुर्बान करनी पडी.कथनी करनी के अंतर की यह कहानी सारी हकीकत खुद बयां कर रही है .इंदिरा गांधी जहाँ अपने गरीबी हटाओ जैसे नारों के लिए जानी जाती हैं वहीं उनके खाते में कुछ ऐसे नारे भी हैं जो आपातकाल की भयावता को बताते हैं "जमीन गई चकबंदी मे, मकान गया हदबंदी में,
द्वार खड़ी औरत चिल्लाए, मेरा मर्द गया नसबंदी में” नारों को अगर समाजशास्त्रीय नजरिये से देखा जाए तो आज के चुनावी नारे कुछ शब्दों का संग्रह मात्र हैं जिनमे लफ्फाजी ज्यादा है .देश बदलना राज्य बदलना सुनने में भले ही अच्छा लगे पर ये होगा कैसे इसकी कोई रूपरेखा कोई भी राजनैतिक दल नहीं दे पा रहा है. साठ के दशक में राम मनोहर लोहिया ने जब नारा दिया था, सोशलिस्टों ने बांधी गांठ, पिछड़े पावें सौ में साठ तो ये महज़ नारा नहीं एक बदलाव की पूरी तस्वीर थी. जय प्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति के नारे ने पूरे देश की राजनीति को प्रभावित किया जिसकी चरम परिणिति सरकार परिवर्तन के रूप में सामने आयी . श्रीकांत वर्मा ने अपने संग्रह “मगध” में इसी वैचारिक खाली पन को कुछ यूँ बयान किया था :“राजसूय पूरा हुआ,आप चक्रवर्ती हुए–वे सिर्फ़ कुछ प्रश्न छोड़ गये हैं,जैसे कि यह –कोसल अधिक दिन नहीं टिक सकता,कोसल में विचारों की कमी है .राजनीति जैसे बाँझ हो गयी है नेता तो आ रहे हैं दल भी बढ़ रहे हैं पर विचार खत्म हो रहे हैं .परिवारवाद हर राजनैतिक दल के लिए एक आवश्यक आवश्यकता हो गया है बची हुई सीटों पर कास्ट और करेंसी जैसे फैक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.हमें ये बिलकुल नहीं भूलना चाहिए कि नारे किसी भी लोकतंत्र के शासन के प्राथमिक माध्यम हैं ऐसे में नारे अगर विचार केंद्रित ना होकर व्यक्ति केंद्रित हो जाएँ तो हमें समझ लेना चाहिए कि सामाजिक और राजनैतिक स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. किसी भी लोकतंत्र में नए विचारों का न आना एक तरह की राजनैतिक शून्यता पैदा कर देता है जो शासन की दृष्टि से उचित नहीं होगा..राजनैतिक दल सत्ता में

अमरउजाला में 19/01/12 को संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित लेख
Subscribe to:
Posts (Atom)