Thursday, June 14, 2012

आधार के विरोध का आधार नहीं


आज के इस डिजीटल दौर में किसी भी देश की सुख समृद्घि इस बात पर निर्भर करती है कि वहां के नीति नियंताओं के पास  कैसी विकास योजनाएं हैं.  विकास योजनाओं के निर्धारण और क्रियान्वयन के लिए जरुरत होती है एक ऐसी दूर दूष्टिï की जो आने वाले सालों में सामने आने वाली चुनौतियों को भांप सकें. यह दूर दृष्टि उपलब्ध कराने में मददगार होते हैं आंकड़े. यूं तो आंकड़े महज कुछ गिनतियां हैं पर आंकड़े विकास में निवेश  के प्राथमिक आधार  हैं. बदलते समय के साथ ही आंकड़ों के भी विशेषीकरण पर जोर दिया गया और २०१० में आधार कार्ड योजना की शुरुआत हुई. अब तक 20 करोड़ लोग इसमें नाम पंजीकृत करा  करा चुके हैं.2014 तक और 40 करोड़ लोगों के ब्यौरे इसमें दर्ज हो जाएंगे और उन सबको भी 12 अंकों वाली एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी.
प्रारम्भ से ही इस योजना पर आलोचकों ने प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ  समय और धन की बर्बादी है. इसके बाद भी योजना आगे बढ़ी, आलोचकों के प्रश्नों को दरकिनार नहीं किया जा सकता आम लोगों तक इस योजना की वास्तविक उपयोगिता नहीं पहुँची है इसे लोगों के निजता पर हमले के रूप में भी देखा जा रहा है .एकत्र किये गए आंकड़े की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है.अब तक योजना को लेकर किए जा रहे दावे और आपत्तियां बगैर आंकड़ों के कही जा रही थी पर आधार कार्ड की उपयोगिता के पक्ष में पहली बार कोई विशेषीकृत आंकड़े सामने आ रहे हैं. जो कुछ और ही कहानी ही कह रहे हैं. न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ  बिजऩेस के प्रोफेसर अरुण सुंदरराजन और यूनिवर्सिटी ऑफ  मिनेसोटा के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर रवि बापना द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पहली यह तथ्य सामने आये हैं कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल होता दिख रहा है. 2011 में 514,000 परिवारों पर भारतीय नेशनल काउंसिल फोर अप्लाइड इकॉनॉमिक रिसर्च (व्यावहारिक आर्थिक अनुसंधा राष्ट्रीय परिषद) द्वारा किया यह सर्वेक्षण, यूआईडी के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, एक व्यापक बहु-वर्षीय अध्ययन का हिस्सा है.सर्वेक्षण  में इस बात पर भी रोशनी डाली गई है कि आखिर किस राज्य में ये काम तीव्र गति से हो रहा है. इस कार्यक्रम के तहत नामांकित छप्पन प्रतिशत  से ज्यादा लोगों के पास इससे पहले किसी तरह का कोई वैध पहचान पत्र  जैसे  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस या स्थायी लेखा संख्या कार्ड(पैन) नहीं था.इनमें से सत्तासी  प्रतिशत  परिवारों की आय दो हजार डॉलर प्रति वर्ष से कम है.यह आंकड़े इस बात की पुष्टि करते है कि भारत में निम्न आय वर्ग के लोगों के पास बेहतर पहचान दस्तावेज नहीं होते.जगह बदलने पर ऐसे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा सिर्फ वैध पहचान पत्र न होने से नहीं मिल पाता.आधार कार्ड योजना से इस बात पर भी बल मिलता है कि भारत में बढते डिजीटल डिवाईड को आंकड़ों को डिजीटल करके और उसी अनुसार नीतियां बना कर पाटा जा सकता है तकनीक सिर्फ साधन संपन्न लोगों का जीवन स्तर नहीं बेहतर कर रही है.शोध के आंकड़े यह भी बताते है कि  निम्न आय वर्ग के जिन लोगों के पास वैध पहचान पत्र नहीं हैं उनमें अशिक्षा की  दर बाकी जनसंख्या के मुकाबले चौगुनी देखी जा रही है.सर्वेक्षण के अनुसार जो राज्य तकनीक के क्षेत्र में आगे हैं वो आधार कार्ड बांटने में भी आगे हैं उदाहरण के लिए आंध्र प्रदेश ने करीब 4 करोड़ तीस लाख यूआईडी जारी किए हैं जो किसी भी राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा है. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है जिसने 3 करोड़ 38 लाख कार्ड जारी किए हैं, 1 करोड़ 34 लाख के साथ तीसरे नंबर पर है लेकिन वो इन कार्डों को सबसे ज्यादा वंचित घरों तक पहुंचाने में पहले पायदान पर  है.गौर तलब है कि आंध्र प्रदेश 2005 से ही बायोमेट्रिक राशन कार्ड जारी कर रहा है और कर्नाटक ने सबसे पहले भूमि रिकॉर्ड के डिजीटलीकरण की शुरुवात की थी .इस पूरे सर्वेक्षण से एक बात तो पूरी तरह से साफ हो जाती है कि आधार योजना को फालतू बताकर इसपर निवेश को निराधार बताने वाले स्वयं तथ्यपरक नही हैं. कार्ड को लेकर किए जाने वाले दावों में से अगर आधे परिणाम भी मिले तो रोजगार गारंटी कार्यक्रम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली समेत सरकार की ओर से चल रही तमाम योजनाओं के फायदों को लक्षित समूह तक पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी आ सकेगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी. साथ ही योजना के पूरे होने पर देश के पास डिजिटल आंकडों का एक बृहद स्रोत होगा जिसके अनुसार दूरगामी योजनाओं के निर्धारण में अधिक सटीक आंकलन किया जा सकेगा. इन आंकडों के इस्तेमाल से कुछ और फायदे भी होंगे मसलन देश के प्रत्येक नागरिक को देश भर में कहीं भी एक एकीकृत व्यवस्था के अनुसार तमाम सरकारी फायदे तो मिलेंगे ही देश में अवैध घुसपैठ जैसी समस्या से भी निपटा जा सकेगा. पर ऐसा होगा  तभी जब योजना को इसके अंजाम तक पहुचाने में देरी न की जाए. ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार आधार कार्ड योजना पर एक सकारात्मक दृष्किोण बनाए रखेगी. भारत में विशिष्ट पहचान (यूआईडी) योजना की शुरुआत दो साल पहले हुई और अब तक 20 करोड़ लोग इसमें अपना ब्यौरा दर्ज करा चुके हैं.2014 तक और 40 करोड़ लोगों के ब्यौरे इसमें दर्ज हो जाएंगे और उन सबको भी 12 अंकों वाली एक विशिष्ठ पहचान संख्या दी जाएगी.ये सवाल अभी भी अनुत्तरित है कि ये योजना अपने लक्ष्यों को हासिल करेगी या अन्य सरकारी योजनाओं की तरह ये भी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का महज़ हिस्सा भर रह जायेगी .
अमरउजाला कॉम्पैक्ट में 14/06/12 को प्रकाशित मेरा लेख 

Thursday, June 7, 2012

हिंग्लिश से क्या डरना


ये रीमिक्स का दौर है पर देश किस तरह भाषाई फ्यूजन से विकसित  एक नयी भाषा का गवाह बन रहा है अखबारों ने हिंग्लिश को अपना लिया है और पिछले साल सरकार के राजभाषा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा “बदलते माहौल में कामकाजी हिंदी के रूप को भी हर शब्द का अनुवाद करने की बजाय वाक्य या उसके अंश के भाव को हिन्दी भाषा की शैली में लिखें ,अंगरेजी या दूसरी भाषाओं के आम इस्तेमाल में आने वाले शब्दों के कठिन हिन्दी शब्द बनाने की बजाय उन्हीं शब्दों को देवनागरी लिपि में लिख देना चाहिए” यह एक तरह की स्वीकारोक्ति ही है कि एक नयी भाषा हमारे सामने उभर ही नहीं रही बल्कि तेजी से विकसित भी हो रही है .यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स के भाषा विज्ञानी डेविड क्रिस्टल ने गणना कर बताया है कि दुनिया में हिंगलिश बोलने वाले जल्दी ही इंग्लिश बोलने वालों की संख्या से ज्यादा हो जायेंगे .ध्यान देने वाली बात ये है कि इस भाषा के विकास के लिए ना तो कोई दिवस मनाया गया और ना ही पखवाडा पर हिंग्लिश तेजी से फल फूल रही है इस भाषाई फ्यूसन के पीछे एक बड़ा कारक तकनीक का हमारे जीवन में हावी होना और देश में सूचना क्रांति का विकास है ना कि जैसा माना  जाता है कि पाश्चात्य संस्कृति का  प्रभाव. हिन्दी वक्त के साथ बदलती रही है और ये बदलाव सीधे सीधे हमारे जीवन में होने वाले बदलाव से जुड़ा रहा है हमारा आज का जीवन ज्यादा तकनीक पर निर्भर कर रहा है तभी तो देखिये प्रीपेड मोबाईल हो या टैक्सी, रीचार्ज, मिस्ड कॉल,इंटरनेट जैसे शब्द हमारे जीवन का हिस्सा बन गए .इंगलिश तकनीकी  शब्दों के बहुत सारे उदाहरण हैं, जिन्होंने इस रास्ते को तय किया है इसकी शुरुवात 19वीं शताब्दी से हुई जब तकनीक ने हमारे जीवन में प्रवेश किया और सारी तकनीकी बदलाव  पश्चिम के  देन थे  जैसे टेलीफोन, टेलीग्राम,टेलेक्स,भाषाई बदलाव की इस बयार को गति उदारीकरण के पश्चात हुई मीडिया क्रांति के बाद मिली जिसने बहुत से अंगरेजी शब्दों को लोकप्रिय बनाया भाषा मे बदलाव का दौर केबिल टेलीविजन के प्रायोजित कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ.भारत के पहले सोप ऑपेरा हमलोग का प्रायोजक नेस्ले इंडिया था जिसने टू मिनट्स नूडल्स को घर घर में पहुंचा दिया जिसकी चरम परिणिति आज के रीयल्टी शो में हो रही है एक उल्लेखनीय तथ्य है यह भी विज्ञापन की अधिकारिक भाषा हिंग्लिश ही है इसीलिये हर एक दोस्त नहीं फ्रैंड जरूरी होता है .एफ एम् क्रांति ने रेडियो को भी हिंग्लिश से जोड़ दिया और प्रस्तुतकर्ता आर जे बन गया. इस चरम बदलाव के दौर में फिल्मों ने एक बड़े उत्प्रेरक का काम किया.पिछले साल आयी कुल हिंदी फिल्मों में से छप्पन के शीर्षक या तो इंग्लिश में थे या हिंग्लिश में 2009 में ये आंकड़ा इकतीस था और साल 2010 में यह चालीस पर पहुंचा और इसके बढ़ने का सिलसिला जारी है और यही गानों में हिंग्लिश का प्रयोग बहुतायत से जारी है एक बानगी “आँखें तो कमाल करती हैं पर्सनल से सवाल करती हैं” बंटी और बबली) जरा 'टशन' फिल्म का वो गाना याद कीजिए, 'वेरी हैप्पी इन माई हार्ट, दिल चांस मारे रे' 'तुम्हरे दिल के थिएटर मा दिल दीवाना बुकिंग एडवांस मांगे रे' तो आपके सामने सारी तस्वीर साफ हो जाएगी. 'आजकल गाने बोलचाल की भाषा में लिखे जाते हैं.अंग्रेज़ी शब्द “स्ट्रेस” (दबाव) और “टेंशन” (तनाव) बहुत अच्छी तरह से हिंदी में मिल  चुके  हैं. जैसे “टेंशन ना ले बहुत स्ट्रेस है माइंड में हो सकता है कि यह सलाह का एक छोटा सा अंश हो पर इसे हिंगलिश की चर्चा के दौरान दिमाग में रखना ज़रूरी है.भाषा एक बहती नदी है इसे बाँधा नहीं जा सकता और भाषा का विकास ऐसे ही होता आया है . हम कितने शब्द ऐसे बोलते हैं जो मूल रूप से हिंदी के नहीं हैं पर अब वो ऐसे अपना लिए गए हैं कि लगता है की वे हिंदी के ही शब्द हैं और यही तो हिंदी का कमाल है तो फिर क्यों न हिंदी की सफलता का जश्न मनाया जाए. तकनीक और मीडिया  के सहारे ही सही हिंदी ग्लोबल तो हो रही है. बोल चाल कि हिंदी लिखने की हिंदी से अलग है और इसे एक नज़र से देखने कि गलती हमें नहीं करनी चाहिए जिसे आम तौर पर साहित्यकार करते रहते हैं,साहित्यिक हिंदी कभी भी बोलचाल की भाषा नहीं रही और इसी वजह से वो हिंदी को लेकर परेशान दिखते हैं. इससे लोगों को कभी परेशानी नहीं रही पर आज मीडिया के जबर्दस्त फैलाव ने उसकी भाषा को मुख सुख के अनुरूप बना दिया और समस्या यहीं शुरू हुई अंग्रेजी मीडिया जिन स्लैंग्स(मुहावरे ) का प्रयोग करती है वो अंगरेजी साहित्य का हिस्सा नहीं माने जाते पर इसका कोई किस्सा नहीं बना  भाषा और बोलियां समय सापेक्ष होती हैं.बोलियों में परिवर्तन जल्दी होता है ,भाषा में थोडा देर से जनमाध्यमों में खासकर समाचार पत्रों में आजकल लिखने की नहीं बोलने की भाषा लिखी जा रही है और इससे कुछ अवसर भी मिल रहे हैं तो भाषाई र्रोप में चुनौतियाँ भी बड़ी हैं.पतरकारिता को कभी भी साहित्य का हिस्सा नहीं माना गया पर पत्रकारिता में साहित्यकारों का स्वागत जरुर किया जाता रहा जिससे पाठकों के स्टार पर क्लास और मॉस के अंतर को कम किया जा सके.धर्मवीर भारती और अज्ञेय जैसे साहित्यकारों का पत्रकारिता में आना इसी प्रयोग की एक कड़ी भर था हाँ यह बात अलग है कि आजकल ऐसे प्रयोग नहीं किये जा रहे हैं.बाजार अवसर भी लाता है और चुनैतियाँ भी  बात वास्तव में परेशानी कि नहीं है. हिंदी वैश्विक फलक पर पोषित हो रही है और नए आयाम गढ़ रही है. अगर ऐसा न होता तो आखिर फोनेटिक कि विधा क्यों इजाद होती? वेब पर हिंदी में जानकारियां क्यों उपलब्ध कराइ जातीं? आज जब बात होती है कि आखिर हिंदी में अंग्रेजी के शब्द क्यों प्रयोग हो रहे हैं? हो हल्ला जोरों पर है? इससे हिंदी के खत्म होने का डर क्यों सता रहा है? क्या इससे पहले उर्दू, फारसी आदि शब्दों का प्रयोग नहीं होता रहा है? हम यही तो कहते हैं-“ये हमारी किस्मत में नहीं था” क्या इसपर किसी ने ऐतराज किया? नहीं न? गौर से देखिये यहाँ किस्मत शब्द उर्दू ही तो है. क्या इससे हिंदी को कोई नुकसान हुआ? हकीकत में ये नुकसान नहीं उसकी श्रीव्रधि है.हिंदी साहित्य में आज भी अच्छी कहानियां लिखी जा रही हैं. देवेन्द्र को पढ़िए, काशीनाथ भी अभी लिख ही रहे हैं. शिवमूर्ति कि रचनाओं में गाँव जिन्दा है. सारा राय कि कहानियों में गहराई है. ये जो हिन्दी की भाषा को लेकर चिंता  है ये दरअसल अखबारी भाषा को लेकर है. वहां अंग्रेजी के शब्दों की ऐसी चाशनी परोसी जाती है कि साहित्यकारों को उससे चिढ सी होने लगी है और वो हिंदी को लेकर परेशान हो उठे हैं. बात मार्के कि यह है कि अखबार साहित्य का हिस्सा नहीं हैं. ये वो दौर नहीं हैं जब धर्मवीर भारती संपादक हों या मुंशी प्रेमचंद. अखबारों कि भाषा बोल चाल की  हिंदी जैसी हो गयी है. इसमें उर्दू भी है, अंग्रेजी भी और फारसी भी लेकिन इसका मतलब यह मत  समझिए कि लिखने वाला शब्दों के मूल उद्गम के बारे में कुछ भी बता पायेगा आपको. अक्सर हिंदी अख़बारों में विरुद्ध के लिए खिलाफ शब्द का प्रयोग किया जाता है. बात यह कि क्या ये सही है? बिलकुल नहीं क्योंकि खिलाफ शब्द खलिफ से बना है जिसका अर्थ होता है नायब. सही शब्द होना चाहिए मुखालिफ. हालाँकि जो चलन में है चल रहा है...... ऐसा ही है व्याकरण के साथ भी. अंग्ग्रेजी के शब्दों के साथ भी हिंदी का व्याकरण प्रयोग किया जाता है. मसलन ट्रेन्स नहीं ट्रेनों. यह अखरता जरूर है पर बात वही की चलन में क्या है जीवन शैली की तेजी हमारे आस पास बदलाव ला रही है खाने पहनने और बोलने में पर ये बदलाव ज्यों के त्यों नहीं स्वीकारे जा रहे है इसमें परिवेश का असर भी शामिल है कुल मिलाकर ये संक्रमण का दौर है जो जल्दी ही थम जाएगा .
डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट में 07/06/12 को  प्रकशित लेख

Friday, June 1, 2012

दिल पे लगेगी तो बात बनेगी

अच्छा कल नो टोबेको डे था हर साल हम इसे मनाते है आप सोच रहे होंगे इससे क्या फायदा टोबेको खाने वाले और स्मोकिंग करने वालों की संख्या तो कम नहीं हुई लेकिन  सोकर उठने के लिए कुछ लोग अलार्म लगते हैं कुछ को जगाना पड़ता है और कुछ अपने आप उठ जाते हैं,पर किसी सोसायटी में अगर लोगों को बार बार जगाना पड़े तो समझ लीजिए कि मामला गडबड है.सत्यमेव जयते ऐसे ही सोते हुए लोगों को जगाने की कोशिस है.सीरिअल के बहाने ही सही देश की एक बड़ी समस्या कन्या भूर्ण हत्या को चर्चा में ला दिया मकसद इतना है कि बात दिल पे लगेगी तो बात बनेगी पर जहां हर प्रोब्लम  से निबटने का एक ही  तरीका हो कि  दिल पे मत ले यार वहां  दिल है कि मानता नहीं क्या किया जाए मामला तो दिल का ही है जो धडकता है भावनाओं में बहता है पर दिल तो आखिर दिल ही है ना और जब मामला दिल का हो तो फैसले दिमाग से ही  लेना चाहिए फिर क्या बस मेरी कलम चल  पडी  क्योंकि मेरा दिल चाहता है कि दुनिया के सबसे बडी युवाओं की आबादी वाले देश में सब नहीं चलता.किसी समाज की सोच एक दिन में न तो बनती है और ना ही बिगड़ती पर बढ़ती  लैंगिक असमानता से ये साफ़ पता चलता है कि हमारे दिमाग में क्या चल रहा है. वैसे बहुत सी बातें हमें स्कूल कोलेज नहीं सिखाते फिर भी हम सीख जाते हैं जैसे गाली देना,गालियाँ वो भी जेंडर स्पेस्फिक,जेंडर सेंट्रिक  तेरी माँ का साकीनाका हमारा परिवेश हमें बहुत कुछ सिखा देता है.डूड टेंसन लेने का नहीं देने का बात को थोडा आसान करता हूँ.अच्छा एक कल्पना कीजिये महिलाओं के बगैर ये दुनिया ओह  मिस्टेक इतना आगे नहीं सोचते है अपने आस पास का एक्साप्म्ल लेते हैं वो कोलेज की कैंटीन हमारा ऑफिस कैसा दिखेगा?ना रंग होंगे ना भाव.इस मेल डोमीनेंट समाज में आजकल हर चीज सिखाई जा रही है पर क्या कोई हमें ये बताता है कि हमें महिलाओं से किस तरह का व्यवहार करना चाहिए.लड़कियों को देखकर सीटी बजा देना या छेड़ना बताता है कि मानसिक तौर पर हम अपोजिट  सेक्स को कितनी इज्जत दे रहे हैं और ऐसे लोग जब पेरेंट्स बनते हैं तो वो लड़कियां नहीं चाहते फिर वही होता है जो हम सब जानते पहले से थे पर दर्द को आवाज़ सत्यमेव जयते ने दी यानि कन्या भूर्ण हत्या और इसका पढ़े लिखे होने  से कोई सीधा सम्बन्ध भी  नहीं है रिसर्च बताती है कि ऐसी हत्याओं में पढ़े लिखे और संपन्न लोग ज्यादा शामिल हैं.मामला सेंटी होने का है लेकिन  अगर आप सिर्फ सेंटी  हो रहे हैं तो अच्छी बात नहीं है.वक्त कुछ करने का है बात सायकी बदलने की है और ये काम यांगिस्तानियों को ही  करना होगा क्योंकि कल आपका है और एक बेहतर कल के लिए आज से ही शुरुआत हो जानी चाहिए पर ध्यान ये भी रहे कि ये महज  फेसबुक पर कमेन्ट लाईक करने जैसी औपचारिकता बन कर ना रह जाए.ये बात हमारे ज़हन में रहे कि प्रोब्लम कितनी सीरियस है.अगर हमारे घर या आस पास ऐसी कोई घटना होती है तो उसका पुरजोर विरोध कीजिये उसके लिए भी ज्यादा परेशान ना होइए अगर आपको लगता है आपकी बात नहीं सुनी जा रही है तो फेसबुक ट्विटर है ना डाल दीजिए पूरी घटना फिर देखिये क्या होता है .जो बीत गयी वो बात गयी दौर बदल रहा  है अब जिम्मेदारी यांगिस्तानियों की है कल के पेरेंट्स यही है जिनके ऊपर समाज की जिम्मेदारी है और इन्हें जगाने के लिए किसी को नहीं आना पड़ेगा ये जगे भी हैं और जागरूक भी और अगर बात इनके दिल पर लग रही है तो समझ लीजिए बात बननी भी शुरू हो गयी आपको क्या लगता है .
आई नेक्स्ट में 01/06/12 को प्रकाशित 

Friday, May 18, 2012

उच्च शिक्षा में ये कैसा प्रयोग

भारत दुनिया की एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था मोबाईल ,और फेसबुक प्रयोगकर्ताओं के लिहाज से दुनिया के तीन बड़े देशों में इसका नाम लिया जाता है पर तस्वीर का एक और रुख भी है|उच्च शिक्षा के मामले में भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है जिसमे योग्य शिक्षकों का चुनाव और उनका विकास भी शामिल है पर उससे पहले जरा कुछ आंकड़ों पर भी नज़र डाल ली जाए  दुनिया के 21 विश्वविद्यालयों के समूह ‘यूनिवर्सिटास 21’ ने अपने सर्वे में भारत को ब्रिक्स देशों से भी नीचे 48वें पायदान, पर जगह दी है जबकि अमेरिका शीर्ष स्थान पर है।‘साल 2011 के विश्व के 200 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सालाना सूची में भारत के किसी भीविश्वविद्यलय  को जगह नहीं मिल पायी है| टाइम्स हाइयर एजुकेशन मैगजीन के इस सर्वे में शिखर पर हार्वर्ड, स्टैनफ़ोर्ड और ऑक्सफ़ोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को रखा गया है|इसमें कोई शक नहीं है कि विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ी है पर गुणवत्ता आधारित शिक्षा और योग्य शिक्षकों की कमी से देश के विश्वविद्यलय और संस्थान जूझ रहे हैं | विश्वविद्यलयों में योग्य शिक्षकों के चुनाव के लिए उच्च शिक्षा का नियामक संगठन विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यू जी सी )साल में दो बार देश भर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट )आयोजित करता है जिसमे चुने गए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों में पढाने की पात्रता हासिल हो जाती है इस परीक्षा का उद्देश्य   अभ्यर्थी की विषय पर पकड़, विश्लेषण करने की क्षमता तथा तार्किकता का आंकलन होता है| जिसके लिए तीन प्रश्नपत्र होते हैं  जिसमें पहला शैक्षिक अभिरुचि ,दूसरा विषय से सम्बंधित ज्ञान का बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र और तीसरा विषय से सम्बन्धित निबंधात्मक प्रश्नपत्र होता है परीक्षा का स्वरुप ऐसा होता है कि यदि कोई छात्र पहले और दूसरे प्रश्न पत्र में निर्धारित अंक नहीं प्राप्त करता तो तीसरे प्रश्न पत्र को नहीं जांचा जाता| इस साल विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यू जी सी ) ने एक विचित्र फैसला करते हुए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट ) के सभी प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय कर दिया हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी है पर इसका नतीजा यह हुआ कि विश्वविद्यलयों में आवेदनकर्ताओं की बाढ़ आ गयी है आवेदन कर्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण यू जी सी को ऑफ लाइन फॉर्म भरने का भी विकल्प देना पड़ा इन आवेदनकर्ताओं  उम्मीदवार हैं जो बहुविकल्पीय प्रश्नों की आड़ में शिक्षक बनने की योग्यता हासिल करने का सपना देख रहे हैं|उच्च शिक्षा के संस्थान और विश्वविद्यलय शोध और विषय के विकास के लिए जाने जाते हैं ना कि बने बनाये ढर्रे पर लोगों को महज़ साक्षर करना इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखकर विश्वविद्यलयों को स्वायत्तशासी बनाया गया जिससे वे बाहरी हस्तक्षेप से दूर रहकर दुनिया को नयी दिशा दें| जरा सोचिये व्याकरण, काव्य, भाषा, शैली, अलंकारशास्त्र, वक्तृत्वकला, संगीत, , अर्थशास्त्र राजनीति और पत्रकारिता जैसे ना जाने कितने विषयों के शिक्षकों का चयन सिर्फ उनके अर्जित किताबी के आधार पर किया जाए तो किस तरह की गुणवत्ता शिक्षा का लक्ष्य हासिल होगा| भारतीय छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुके हैं अमेरिका के राष्टपति बराक ओबामा सार्वजनिक मंचों से कई बार अपने नागरिकों को इस बारे में खुले मंचों से चेतावनी तक दे चुके हैं।छात्रों की इस मेधा के पीछे इस देश के शिक्षकों का विस्तृत ज्ञान भी है। अब अगर शिक्षक ही बहुविकल्पीय ज्ञान से आऐंगे तो देश से यह यह रूतबा भी छिनते देर नही लगेगी। यूजीसी के इस फैसले केा लेकर शिक्षकों और बुद्धिजीवियों में आक्रोश और चिंता है । तथ्य यह भी है कि इस प्रक्रिया से विषय के कुछ चुनिंदा क्षेत्र को पढने वाले आसानी से  शिक्षक बनेंगे तो विषय को लेकर उनका दष्टिकोण भी ऑबजेक्टिव ही होगा। इसका बुरा असर तैयार हो रही नयी पीढी पर पडेगा। हमारे बच्चे भी सतही ज्ञान के साथ विदेशी बच्चों की भीड में शामिल हो जाएंगे। उनकी अलग पहचान को तोडने का यह षडयंत्र भी हो सकता है।
यहाँ ध्यान देने कि बात ये है कि अब तक होने वाले नेट जे आर एफ कि परीक्षा में प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होते थे और तृतीय प्रश्नपत्र व्यख्याक्यात्मक  होता था. इससे परीक्षा के बाद अभ्यर्थी के किताबी ज्ञान के साथ साथ उसके अनुभवातीत एवं व्यावहारिक पक्ष की भी  पड़ताल होती थी. यह प्रणाली कम से कम शोध छात्रों के लिए काफी कारगर थी. अगर आगे बढ़ने के लिए किसी नयी प्रणाली का विकास करना ही था तो इसी प्रक्रिया को और समयानुकूल और सटीक बनाने कि आवश्यकता थी. न कि अभ्यर्थियों का बोझ कम करने नाम पर प्रक्रिया में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जाये. दबाव कम करने के लिए गुणवत्ता से समझौता और तकनीक का अत्यधिक इस्तेमाल काम में सुगमता तो लाता है, परन्तु इसके दूरगामी परिणाम घातक होते हैं. फिर भारत में तो शोध कि गुणवत्ता को लेकर काफी समय से हंगामा उठता रहा है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नयी प्रणाली मूल्यांकन में पारदर्शिता और तेजी तो लाएगी लेकिन छात्र कसौटी पर कितना कसे जा सकते हैं विचारणीय है. देखना होगा कि प्रयोग सफल होगा या प्रक्रिया का  चक्का उल्टा घूमेगा और नसीहत देगा पुरानी  प्रक्रिया की  ओर लौटने की......
अमर उजाला कॉम्पेक्ट में 17/05/12 को प्रकाशित 

Wednesday, April 25, 2012

घर के बारे में कुछ भावुक बातें

 डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट में प्रकाशित मेरा लेख 25/04/12

Monday, April 23, 2012

खतरे में है पानी

पानी का कोई रंग नहीं होता पर बगैर पानी के जीवन के सारे रंग बेकार हैं .जीवन की उत्त्पति पानी में ही हुई पर अब पानी खतरे में है|पानी के खतरे में होने का मतलब जीवन खतरे में है| लेकिन हम अभी तक पानी का सम्मान नहीं करना सीख पाए पानी और धर्म का करीबी रिश्ता हमेशा से रहा है हर  मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, और चर्च में हमेशा एक जलस्रोत रहता  है। कोई भी धार्मिक स्थल ऐसा नहीं है जहां जल-स्रोत न हो। भारत के विभिन्न आर्थिक-कृषि-पर्यावरणीय-सामाजिक क्षेत्रों ने अपनी-अपनी व्यवस्था विकसित की थीं लेकिन उनके संरक्षण का कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं किया गया और रही सही कसर हर समस्या को पश्चिम के नज़रिए से देखने ने पूरे कर दी .हम आधुनिक तो हो रहे हैं पर अपनी विरासत को नहीं सहेज पा रहे हैं .शिक्षा के बढते स्तर से ये उम्मीद की जा रही थी पर ऐसा हो न सका .भारत में पानी की बर्बादी अनियंत्रित है, क्योंकि पानी की निकासी की  यहां कोई नियामक संस्था नहीं है। उदाहरण के लिए भूमि का मालिक अपनी ज़मीन पर पंप के ज़रिए कुंए से बेतहाशा पानी डाल सकता है। ग्रामीण इलाकों में इससे बड़ा अंतर आ सकता है, क्योंकि भारत का 85 फीसदी पानी कृषि में इस्तेमाल होता है, नई दिल्ली के शोध समूह, एनर्जी ऐंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक स्थिति कुछ ऐसी है. भारत के जल संसाधन मंत्रालय ने इस साल की शुरूआत में राष्ट्रीय जल नीति पर एक मसौदा प्रस्तुत किया था, जिसमें जल संचालन के लिए राष्ट्रव्यापी वैधानिक ढांचे की जरूरत को समझा गया। कदाचित इसे पानी के इस्तेमाल को सीमित करने के विपरीत राजनैतिक प्रभावों के चलते राज्य सरकारों की चिंता के मद्देनज़र सहमति नहीं मिल पाए।  जल प्रबंधन एक पर्यावरणीय और तकनीकी मुद्दा होने के साथ ही सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दा भी है जो विकास से जुड़ा है ,विकास अपने आप में एक बहु आयामी धारणा है | विकास की आधुनिक अवधारणा में पानी को बिलकुल  नजरअंदाज किया  गया है और सारा जोर उर्जा पर दिया जाता रहा है ।  यूँ तो भले ही दावा यह किया जाता रहा है कि हम दुनिया में सबसे पुरानी सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं पर सिविक सेन्स जैसी चीज अभी भी भारतीय समाज में दुर्लभ ही है और रही सही कसर अनियोजित विकास ने पूरे कर दी है |पानी कभी हमारी प्राथमिकता में नहीं रहा और इसका परिणाम भूजल का अनियंत्रित दोहन जिसका परिणाम विकास से बढ़ते अभाव के रूप में सामने आ रहा है.गिरते जल स्तर को उठाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हुए और जो हुए वो नाकाफी ही रहे|अंधाधुंध औधोगिकीकरण वर्षा के जल को जमीन में जाने से रोक रहा है जिसके परिणाम में बारिश का वो कीमती पानी नालियों में बहकर गन्दा और खराब हो जाता है| बढ़ती जनसँख्या को खाना पहुँचाने के लिए कृषि में रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक इस्तेमाल भूजल की गुणवत्ता को खराब कर रहा है.वाटर एड संस्था के मुताबिक भारत में हर साल तीन करोड़ सत्तहर लाख जलजनित बीमारियों का शिकार होते हैं पन्द्रह लाख बच्चे सिर्फ डायरिया जैसी बीमारी से मौत का शिकार होते हैं जिससे साठ करोड़ डॉलर का अतिरिक्त बोझ हर साल भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है|ये आंकड़े उस तस्वीर का एक छोटा हिस्सा भर हैं जो आने वाले सालों में पानी की कमी से बन सकती है |पीने के साफ़ पानी की व्यवस्था को भारतीय संविधान में प्रमुखता दी गयी है| आर्टिकल सैंतालीस कहता है कि राज्य अपने नागरिको को साफ़ पानी की व्यवस्था मुहैया कराये |पानी का स्तर जिस तेजी से गिर रहा है अगर कोई ठोस उपाय न किये गए तो साल २०२० तक भारत पानी की कमी के शिकार देशों में शामिल हो जाएगा और इसका असर जीवन के हर क्षेत्र में दिखेगा| भारत के नीतिनिर्धारकों ने चेतावनी दी है कि अगर देश में पानी की खपत को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो आर्थिक वृद्धि अवरुद्ध हो सकती है। तेज़ आर्थिक वृद्धि और शहरीकरण मांग और आपूर्ति के अंतर को ज्यादा व्यापक बना रहे हैं। भारत में दुनिया की सोलह प्रतिशत आबादी रहती है जबकि दुनिया के भूजल श्रोत का मात्र चार प्रतिशत हिस्सा ही भारत के पास है |पानी के मुद्दे पर बात करते समय हमें यह बिलकुल नहीं भूलना चाहिए कि एक नागरिक के रूप में हम सबकी जिम्मेदारी ज्यादा है | इस समय भारत में बोतलबंद पानी का कुल व्यापार 14 अरब 85 करोड़ रूपये का है। यह देश में बिकने वाले कुल बोतलबंद पेय का 15 प्रतिशत है।  दुनिया में बोतलबंद पानी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले देशों की सूची में भारत 10 वें स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 122 देशों में पानी के स्टैंडर्ड के ऊपर किए गये एक अध्ययन में भारत को 120 वें स्थान पर रखा गया है। यहां एक दिन में प्रति व्यक्ति बोतलबंद का औसत उपयोग 5 लीटर है| जल जागरूकता जैसे मुद्दों पर या तो हम अनजान हैं या वो हमारी प्राथमिकता में नहीं मात्र क़ानून बना देने से इस मुद्दे की समस्या का समाधान संभव नहीं|भारत सरकार का पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय जल जागरूकता के लिए प्रयास कर रहा है पर व्यवहार में कोई खास परिवर्तन लोगों की मानसिकता  में पानी को लेकर नहीं आया है|अपने जीवन में पानी की कमी को महसूस करने के लिए किसी आंकड़े की जरुरत नहीं बस थोड़ा सा पीछे नजर दौडाइए और देखिये दस साल  पहले पानी की उपलब्धता और आज की स्थिति में फर्क आपको साफ़ महसूस होगा,इसलिए भू जल  दोहन को लेकर कानून बनाना जरूरी हो गया है, लेकिन ये  प्रस्तावित कानून सिर्फ सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी निकालने वालों पर लागू होगा, या इसकी परिधि  में औद्योगिक इकाइयां भी आएंगी ये सवाल अनुत्तरित है ?गंगा और यमुना नदियों के सफाई अभियान पर अरबों रुपैये खर्च करने के बाद भी जमीनी स्तर पर हालत जस की तस है जो बताता है कि पानी को लेकर राजनैतिक इच्छा शक्ति का अभाव है|सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।शहरों में पुराने तालाबों की जगह बहु मंजिली इमारतों ने ले ली है जिससे भू जल संचयन की प्राकृतिक व्यवस्था बिगड़ी है और यह अनियोजित विकास का सटीक उदहारण है पर एक समस्या दूसरी अन्य समस्याओं को जन्म दे रही है |गिरते जल स्तर ने हमें इस विषय पर भी दुबारा सोचने को मजबूर किया है कि हम परपरागत कृषि सिंचाई प्रणाली के बारे में सोचें जिससे जल का सही और अधिकतम उपयोग किया जा सके  इसलिए  बेहतर जल नीति के लिए खेती की पद्धति और उद्योगों की तकनीक और उनके प्रबंधन पर भी सोचना होगा।
डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट में 23/04/12 को प्रकाशित 

Friday, April 20, 2012

कैसे उसको झेलूं में


यांगिस्तानियों का हिन्दुस्तान , सच यही है भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ आधी से ज्यादा आबादी युवा है तो जवानी जिंदाबाद पर जवानी जोश की ज्यादा होती है होश की कम बस इतना पढते आपने मान लिया होगा कि मैं कोई नया लेक्चर देने जा रहा हूँ पर वास्तव में ऐसा है नहीं हममें से ज्यादातर लोग जो होश से काम नहीं लेते तुरंत निष्कर्ष निकाल लेते हैं lol  खैर जब बात युवाओं की हो और इंटरनेट की न हो ऐसा असम्भव है वैसे भी इंटरनेट जहाँ होश वालों के लिए दुनिया से जुड़ने आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं लाया है वहीं जोश वालों के लिए पोर्न वीडियो और लिटरेचर जैसा खतरा भी . गूगल की रिपोर्ट बताती है कि “पोर्न”शब्द की खोज का आंकड़ा 2010 से 2012 के बीच दोगुना हो गया है .गूगल ट्रेंड्स 2011 के मुताबिक पोर्न शब्द की खोज करने वाले दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में सात भारतीय शहर थे.दिल्ली में किये गए मैक्स हॉस्पिटल के सर्वे से पता चलता है कि 47 प्रतिशत छात्र रोजाना पोर्न के बारे में बात करते हैं.टेक्नोलाजी रोज बदल रही है दुनिया सिमट रही है पर क्या यांगिस्तानी इसके लिए तैयार है बचपने में एक दोहा सुना था “धीरे धीरे रे मना धीरे सब कुछ होय माली सींचे सौ घड़ा ऋतु आये फल होय” पर आजकल तो हर काम एकदम फास्ट हो रहा है और हम भी काफी जल्दी में हैं और इसका नतीजा देखिये नॅशनल क्राईम ब्यूरो के आंकड़ों के लिहाज से भारत में साइबर अपराधों की सूची में पोर्न सबसे ऊपर है.बच्चे जल्दी बड़े हो रहे हैं मानसिक रूप से वो इतने मेच्योर नहीं होते कि इन सब चीज़ों की गंभीरता को समझ सकें तकनीक की सर्वसुलभता हर चीज को खेल बना रही है और इसका नतीजा एम् एम् एस कांड और वीडियो क्लिप के रूप में सामने आ रहा है.थोडा चिल करते हैं इंटरनेट के इस युग में सेंसरशिप की बात बेमानी है वैसे भी हम क्या देखना और पढ़ना चाहते हैं ये कोई और क्यों बताये ,बात सही भी है लेकिन जब चीजें माउस की एक क्लिक पर मौजूद हों तो थोड़ी सावधानी जरूरी है.आज का यांगिस्तानी ज्यादा एनर्जेटिक और बोल्ड है जरुरत सेल्फ कंट्रोल की है .भारत में सेक्स को एक टैबू माना जाता है उस पर सार्वजनिक रूप से बात करना ,बहस करना अभी भी मुश्किल है.सेक्स एडुकेशन अभी भी बहस का ही मुद्दा है  लेकिन तकनीक ने सब कुछ आसानी से उपलब्ध करा दिया है वो कहावत आपने जरुर  सुनी होगी बन्दर के हाथ में उस्तरा ,अब बन्दर को क्या पता कि उस्तरे का क्या इस्तेमाल करना है तो दिखावे मत जाओ अपनी अक्ल लगाओ जो उम्र सपने देखने और उन्हें पूरा करने की है उस समय का सही और सकारात्मक इस्तेमाल किया जाना चाहिए.पोर्न लिटरेचर हो या वीडियो थोड़ी देर के लिए आपको सुकून दे सकता है पर डूड ये मत भूलना कि वो आपकी सायकी को डिस्टरब भी कर सकता है और फिर कहीं ऐसा न हो कि आप हिंदी फिल्मों के उस डायलोग को याद करें कि यहाँ आने के तो बहुत रास्ते हैं और जाने कि नहीं.एक्सेस इस एवरी थिंग इस बैड पर पोर्न का चस्का कब एडिक्शन बन जाता है ये पता नहीं चलता तो जरुरत खुद की समझदारी को विकसित करने की है न कि सेक्स से सम्बंधित आधी अधूरी जानकारी लेकर अपने व्यक्तित्व को खराब करने की.चलते चलते ये उम्र कार उर गिटार के सपने पूरा करने की है न कि पोर्न को झेलने की .
आई नेक्स्ट में 20/04/12 को प्रकाशित 

पसंद आया हो तो